The Lallantop

वर्ल्ड कप टीम में न लिए जाने पर अंबाती रायडू ने बड़ी मारक बात कही है

अंबाती रायडू की बात का गहरा मतलब है. उनकी एक लाइन कई लोगों को चुभेगी.

Advertisement
post-main-image
अंबती रायडू (ICC)
15 अप्रैल को बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम का एलान किया था. इस टीम में अंबाती रायडू और ऋषभ पंत को नहीं शामिल किया गया था जिस पर कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने हैरानी जताई थी. रायडू को चौथे स्थान के लिए सबसे फिट ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन पिछले कुछ मैच में उनके परफॉरमेंस को देखते हुए उनको वर्ल्ड कप की टीम से बाहर रखा गया. वर्ल्ड कप में नहीं शामिल किए जाने पर रायडू ने एक मजेदार ट्वीट किया है. रायडू ने ट्विटर पर लिखा- वर्ल्ड कप देखने के लिए अभी-अभी 3D ग्लास का एक नया सेट आर्डर किया है. 😉😋 ट्वीट देखिए. 3D ग्लास के पीछे यह कारण है इंडियन क्रिकेट टीम के मेन सलेक्टर एम एस के प्रसाद ने टीम चुनने को लेकर कहा था कि - चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद हमने चौथे स्थान पर कई खिलाड़ी को मौके दिए. कइयों को आजमाया. रायडू को हमने कुछ और मौके दिए. विजय शंकर एक 3 डायमेंशनल प्लेयर हैं. हम चौथे स्थान पर विजय के साथ शुरुआत करने को देख रहे हैं. अब आप 3D कनेक्शन समझ गए होंगे. वर्ल्ड कप 2019 की हर छोटी-बड़ी खबर को पढ़ने-देखने के लिए लल्लनटॉप पर बने रहें.
वीडियो- CWC 2019: अंबाती रायडू को टीम में जगह न मिलने का क्या कारण है?

Advertisement
Advertisement