The Lallantop

जब CSK सुपरस्टार ने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से RCB को कूट डाला!

चेन्नई सुपरकिंग्स के थला लौट आए हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने फिर से इस टीम की कमान संभाल ली है. और उनकी कप्तानी में इस टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर वापसी का संकेत भी दिया है. लेकिन उन्हें आगे जाना है तो अब हर मैच को फाइनल की तरह खेलना होगा. और उनके इस सफर का अगला पड़ाव है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर.

Advertisement
post-main-image
IPL2022 में RCB को पहले भी हरा चुकी है CSK (PTI/BCCI)

चेन्नई सुपरकिंग्स के थला लौट आए हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने फिर से इस टीम की कमान संभाल ली है. और उनकी कप्तानी में इस टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर वापसी का संकेत भी दिया है. लेकिन उन्हें आगे जाना है तो अब हर मैच को फाइनल की तरह खेलना होगा. और उनके इस सफर का अगला पड़ाव है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वो टीम, जो हर साल ही बड़ी-बड़ी उम्मीदें जगाती है और फिर अंत में उन उम्मीदों पर पानी फेर देती है. इस सीजन टीम 10 मैच में पांच जीतकर टेबल के बीच में बनी हुई है. RCB को भी अपनी उम्मीदें बचानी हैं तो इस मैच में जीत दर्ज करनी ही होगी. अगर हारे तो उनके रास्ते भी मुश्किल हो जाएंगे.

यह दोनों टीम्स इस सीजन एक बार पहले भी भिड़ चुकी हैं. 12 अप्रैल को हुए उस मैच में CSK ने सीजन की पहली जीत दर्ज की थी. पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई ने शिवम दुबे और रोबिन उथप्पा की ताबड़तोड़ पारियों की मदद से 20 ओवर्स में 216 रन बनाए. CSK के लिए दुबे ने सिर्फ 46 गेंदों पर 95 रन की पारी खेली. जबकि उथप्पा ने 50 गेंदों पर 88 रन बनाए.

Advertisement

जवाब में RCB का टॉप ऑर्डर ध्वस्त हो गया. बाद में ग्लेन मैक्सवेल के 26, शाहबाज़ अहमद के 41, सुयश प्रभुदेसाई और दिनेश कार्तिक के 34-34 रन के बाद भी टीम लक्ष्य से पीछे रह गई. महीश तीक्षणा के चार और रविंद्र जडेजा के तीन विकेट की मदद से CSK ने RCB को 193 रन पर रोक दिया.

#CSKvsRCB

 

दोनों टीम्स के अब तक के सीजन की बात करें तो CSK के लिए अभी तक कुछ भी अच्छा नहीं जा रहा. सीजन शुरू होने से पहले टीम ने रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया. और फिर उन्हें अपने पहले चार मैच में लगातार हार मिली. KKR, LSG, PBKS और SRH ने CSK को बुरी तरह से मात दी. इसके बाद इस टीम ने RCB को हराया.

Advertisement

लेकिन ये जीत भी उनके किसी काम नहीं आई. अगले मैच में गुजरात ने चेन्नई को हराया. इसके बाद चेन्नई और मुंबई के बीच मैच हुआ, जहां चेन्नई को जीत मिली. लेकिन अगले ही मैच में उन्हें पंजाब ने हरा दिया. इस हार के बाद CSK ने कप्तानी वापस से धोनी को सौंप दी. और धोनी के लौटते ही टीम जीत की राह पर वापस आ गई. CSK ने सनराइजर्स को 13 रन से हराया.

CSK की टीम इस बार कई मोर्चों पर बाकी टीम्स से पीछे दिख रही है. पिछले मैच को छोड़ दें तो उनकी ओपनिंग जोड़ी की समस्या बनी हुई है. शुरुआती मैच में रोबिन उथप्पा रन कर रहे थे. तो रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला नहीं चल रहा था. फिर बीच में उथप्पा के बल्ले से भी रन नहीं आए. नंबर तीन पर ये टीम मोईन अली से लेकर मिचेल सैंटनर तक को ट्राई कर चुकी है. लेकिन ये दोनों ही प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं.

अंबाती रायुडू ने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं लेकिन इन पारियों से टीम का कुछ भला नहीं हुआ. बोलिंग में महीश तीक्षणा और मुकेश चौधरी ने लगभग अकेले ही टीम को संभाल रखा है. और डेथ ओवर्स में उन्हें ड्वेन ब्रावो से अच्छा साथ मिलता है. महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू में अच्छी बैटिंग की थी. बाद में उन्होंने मुंबई के खिलाफ़ मैच भी फिनिश किया, लेकिन ओवरऑल इस सीजन भी वह बहुत अच्छी बैटिंग नहीं कर पा रहे हैं.

दूसरी ओर RCB अभी पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है. टीम ने IPL2022 की शुरुआत पंजाब के खिलाफ़ मिली हार से की. लेकिन इसके बाद फाफ डु प्लेसी की इस टीम ने लगातार तीन मैच जीते. KKR, RR और MI को हराने के बाद RCB को CSK के हाथों हार मिली. इस हार के बाद टीम ने लगातार मैच में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स को मात दी. लेकिन इस जीत के बाद इन्हें लगातार तीन मैच में हार मिली है. SRH, RR और GT से हार चुकी ये टीम अब CSK को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी.

लेकिन ऐसा करने के लिए उनके ओपनर्स को अच्छा करना होगा. अनुज रावत के बाद अब फाफ डु प्लेसी के साथ विराट कोहली ओपनिंग कर रहे हैं. लेकिन इसके बाद भी ये टीम बाकी टीम्स को डॉमिनेट नहीं कर पा रही है. इस सीजन बुरी फॉर्म से गुज़र रहे कोहली ने ओपन करते हुए एक फिफ्टी जरूर मारी है, लेकिन ये फिफ्टी इतनी स्लो थी की कई लोगों ने तो इसी पारी को RCB की हार की वजह बता दिया.

इनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से लंबी पारियां ना आना भी चिंता का विषय है. पिछले सीजन कमाल की बैटिंग करने वाले मैक्सवेल इस बार वैसी बैटिंग नहीं कर पा रहे. हाल ही में नंबर तीन पर मौका पाने वाले रजत पाटीदार ने जरूर अपने प्रदर्शन से उम्मीद जगाई है. बात बोलिंग की करें तो मोहम्मद सिराज का लगातार रन लुटाना चिंता का विषय है.

वानिंदु हसरंगा की इकॉनमी भी चिंता का विषय है. जॉश हेज़लवुड और हर्षल पटेल ने जरूर थोड़ी बेहतर बोलिंग की है. लेकिन टीम इनसे भी ज्यादा की उम्मीद कर रही है. शाहबाज़ अहमद ने लगातार गेंद और बल्ले से प्रभावित किया है. ऐसे में टीम चाहेगी कि वह अपनी फॉर्म जारी रखें.

# Shivam Dube vs RCB

 

अब बारी इस प्रीव्यू के उस सेगमेंट की जिसमें हम सुनाते हैं इन टीम्स या प्लेयर्स से जुड़ा एक क़िस्सा. और आज का क़िस्सा है शिवम दुबे की खतरनाक बैटिंग का. लगातार तीन जीत से उत्साहित डुप्लेसी ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बोलिंग चुन ली. और शुरू में लगा कि उनका ये फैसला सही भी साबित हो जाएगा.

रुतुराज गायकवाड़ सिर्फ 17 और मोईन अली तीन रन बनाकर आउट हो गए. CSK ने 36 के टोटल तक दो अहम विकेट गंवा दिए. लेकिन इसके बाद नंबर चार पर आए शिवम दुबे ने बवाल ही काट दिया. उन्होंने रोबिन उथप्पा के साथ मिलकर 165 रन जोड़ डाले. और फिर 201 के टोटल पर उथप्पा 88 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन दुबे इसके बाद भी नहीं रुके. वह 95 रन बनाकर नाबाद लौटे. शिवम की इस पारी में आठ छक्के और पांच चौके शामिल थे.

206 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से आई यह पारी उनके IPL करियर की बेस्ट पारी भी थी. इस पारी के लिए दुबे को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया.

IPL 2022: लखनऊ सुपर जाइंट्स की अगली बड़ी खोज कौन है!

Advertisement