पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने रिटायमेंट को लेकर संकेत दिया है. पांच बार के बैलन डी’ओर विजेता रोनाल्डो ने कहा कि 2026-2027 का सीजन प्रोफेशनल फुटबॉल में उनका आखिरी सीजन हो सकता है. रोनाल्डो मौजूदा समय में सऊदी प्रो लीग में अल नासर क्लब के लिए खेलते हैं. इस क्लब के लिए उनका कॉन्ट्रैक्ट जून 2027 तक है. वह सऊदी प्रो लीग में करीब 4 साल बिता चुके हैं.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बता दिया कब रिटायर होने वाले हैं!
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने रिटायमेंट को लेकर संकेत दिया है. 41 साल के रोनाल्डो सऊदी प्रो लीग में अल नासर के लिए खेलते हैं.

41 साल के रोनाल्डो ने अभी रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया. लेकिन, वह कई बार मान चुके हैं कि उनका फुटबॉल करियर लास्ट स्टेज में हैं. उनका इरादा अपने पीछे एक शानदार विरासत को छोड़ना है.
किस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में वोग (Vogue) को दिए इंटरव्यू में कहा,
शायद यह मेरे फुटबॉल करियर का आखिरी साल है. मैं अपने पीछे एक शानदार विरासत छोड़ना चाहता हूं.
उन्होंने आगे कहा,
मैंने अपने फ्यूचर के लिए प्लान बना रखे हैं. मेरे पास खुद को बिजी रखने के लिए बहुत सारी चीजें हैं. इसलिए सिर्फ एक चीज के बारे में बताना मुश्किल है. क्योंकि, फुटबॉल छोड़ने के बाद लाइफ में खालीपन आ सकता है. इसलिए उस टाइम को सिर्फ एक नहीं, बल्कि अलग-अलग चीजों से भरना होगा.
इंटरव्यू में रोनाल्डो ने बताया कि वह रिटायरमेंट के बाद अपनी फैमिली के साथ टाइम बिताना चाहते हैं. उन्हें मौज-मस्ती और यात्रा करने का शौक है. वह अपनी पसंद की गतिविधियों में टाइम बिताना चाहते हैं. इस दौरान उन्होंने खास तौर पर पैडल खेलने और देखने का जिक्र किया.
रोनाल्डो ने बीते साल नवंबर में कहा था कि वह एक या दो साल और खेल सकते हैं. इस दौरान उन्होंने यह भी बताया था कि 2026 का FIFA वर्ल्ड कप उनके करियर का विश्व कप होगा. पिछले महीने पुर्तगाल को FIFA वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में स्पेन से हार मिली थी. तब रोनाल्डो ने यह बताने से इंकार कर दिया था कि वह फुटबॉल से कब रिटायरमेंट लेंगे?
एक हजार गोल के करीब रोनाल्डोकिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के महान फुटबॉलर्स में एक हैं. वह करीब 25 साल के फुटबॉल में एक्टिव हैं. वह अब तक 1330 मैच खेल चुके हैं. उनके नाम सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड है. रोनाल्डो अब तक 976 गोल दाग चुके हैं. वह एक हजार गोल करने से सिर्फ 24 गोल दूर हैं.
रोनाल्डो ने सऊदी प्रो लीग में अपना जबरदस्त इम्पैक्ट डाला है. पिछले सीजन उन्होंने अपने क्लब अल नासर के लिए 28 गोल दागे थे. वह सबसे ज्यादा गोल करने वाले तीसरे प्लेयर रहे. वह अपने क्लब के लिए अब तक 102 गोल कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें: गॉल टेस्ट में श्रीलंकाई स्पिनरों ने झाड़े विकेट, टीम इंडिया के लिए ये खुशखबरी क्यों है?
रोनाल्डो ने अपने क्लब करियर की शुरुआत स्पोर्टिंग CP से की. इसके बाद उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और युवेंट्स को रिप्रजेंट किया. इस दौरान उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड में दोबारा वापसी की. जबकि, साल 2023 में वह अल नासर क्लब से जुड़ गए.
इंटरनेशनल फुटबॉल हो या क्लब, रोनाल्ड का दबदबा हर जगह रहा. उन्होंने रियल मैड्रिड के लिए 450 गोल दागे. मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 145 किए. जबकि, इंटरनेशनल फुटबॉल में रोनाल्डो के नाम 146 गोल दर्ज हैं.
पांच बार बैलन डी’ओर पुरस्कार के विजेता रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पांच बार चैंपियंस लीग का खिताब जीता है. इसके अलावा वह पुर्तगाल के लिए यूरोपीय चैंपियनशिप भी जीतने में सफल रहे.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया









