26 मई की रात को बंगाल पहुंचे चक्रवाती तूफान रेमल ने तटीय इलाकों में काफी तबाही मचाई. असर कोलकाता में भी देखने को मिला. जगह-जगह पर पानी भरा. पेड़, कच्चे घर, बिजली के खंभे उखड़ गए. ताबाही के मंजर के बीच कुछ ऐसा हुआ कि पूरे राज्य में जश्न का माहौल फैल गया (KKR Wins IPL CM Banerjee). चेन्नई में कोलकाता की टीम ने IPL ट्रॉफी उठाई. रात को ही CM ममता बनर्जी ने इस जीत के लिए टीम की खूब तारीफ की.
'और जीतों की कामना करती हूं...', CM ममता बनर्जी ने KKR की तारीफ में लिखा पोस्ट
ये KKR की तीसरी IPL विजय है. पहले दोनों बार उन्होंने गौतम गंभीर की कप्तानी में ये टाइटल जीता था. जबकि इस बार गंभीर टीम के मेंटॉर थे.

ममता बनर्जी ने पोस्ट में लिखा,
कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत से पूरे बंगाल में जश्न का माहौल है. मैं IPL के इस सीजन में रिकॉर्ड तोड़ने वाले प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और फ्रेंचाइजी को व्यक्तिगत रूप से बधाई देना चाहती हूं. आने वाले सालों में ऐसी और जीतों की कामना करती हूं!
कोलकाता हवाई अड्डे पर दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था. बनर्जी SRK को अपनी सेंट्रो कार में एयरपोर्ट ड्रॉप करने गईं थीं. वीडियो में बनर्जी कार से उतरकर शाहरुख के लिए दरवाजा खोलती दिखीं. इसके बाद शाहरुख ने झुक कर ममता बनर्जी के पैर छुए थे.
2019 IPL के दूसरे मैच में जीत के बाद शाहरुख खुशी शेयर करने ममता से मिलने कोलकाता पहुंच गए थे. जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो किंग खान ने जवाब दिया- दीदी इज विनर. इस पर ममता ने कहा कि शाहरुख उनके भाई हैं और वो 2019 IPL जीतेंगे. SRK बोले- इंशा अल्लाह, हम सब जीतेंगे. हालांकि वो सीजन मुंबई इंडियंस ने जीता था.
शाहरुख खान लंबे समय तक पश्चिम बंगाल के ब्रैंड एम्बेसडर रह चुके हैं. पिछले साल सौरव गांगुली को बंगाल नया ब्रैंड एम्बेसडर बनाया गया.
बता दें ये KKR की तीसरी IPL विजय है. पहले दोनों बार उन्होंने गौतम गंभीर की कप्तानी में ये टाइटल जीता था. जबकि इस बार गंभीर टीम के मेंटॉर थे. गंभीर बीते दो सीजन लखनऊ के साथ थे. उस टीम ने लगातार दो बार प्ले ऑफ के लिए क्वॉलिफाई किया था. इसके बाद शाहरुख खान ब्लैंक चेक ऑफर करके गंभीर को कोलकाता ले आए थे.
फाइनल मैच में क्या हुआ?टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही SRH ने पहले आठ ओवरों में 51 रन बनाए. सात ओवर तक टीम ने चार विकेट खो दिए थे. अभिषेक शर्मा दो, ट्रेविस हेड 0, राहुल त्रिपाठी नौ और नितीश रेड्डी 13 रन बनाकर पविलियन लौटे. KKR के लिए स्टार्क ने दो, वैभव अरोड़ा और हर्षित राणा ने एक-एक विकेट लिया था. 13 ओवर तक हैदराबाद ने 82 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे. वो 20 ओवर भी नहीं खेल पाए. फाइनल में 113 रन ही बना पाए.
ये भी पढ़ें- 'ये सबसे दुखद पल था'- IPL फाइनल से पहले शाहरुख ने KKR और गंभीर के लिए बड़ी बात कह दी
दूसरी तरफ KKR को 114 रन बनाने थे. टीम ने 10 ओवर तीन गेंदों में ही टारगेट अचीव कर लिया. ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने 39 रन बनाए. वहीं वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंद में 52 रन की पारी खेली. कप्तान श्रेयस अय्यर छह रन बनाकर नॉट आउट रहे. SRH की तरफ से कप्तान कमिंस और शाहबाज अहमद को एक-एक विकेट मिला.
वीडियो: IPL 2024 Final से पहले श्रेयस ने BCCI को सुनाया, बोले... झूठ नहीं बोल रहा था!











