The Lallantop

IPL नीलामी की माथापच्ची के दौरान चेन्नै सुपरकिंग्स ने अपना ही मजाक उड़वाया

क्रिस गेल खरीदे तो नहीं गए पर बवाल करवा दिए.

Advertisement
post-main-image
चेन्नै सुपरकिंग्स को एक ट्वीट का जवाब देना भारी पड़ गया.
आईपीएल नीलामी चल रही है. सारी टीम माथापच्ची में जुटी हैं कि किसे खरीदें, किसे छोड़ें. मगर एक टीम का फंडा क्लियर है. उसे खिलाड़ी के खेल-वेल से कोई मतलब नहीं है. वो सबसे पहले उम्र देख रही है. उम्र में भी एक कंडीशन है. 30 से ज्यादा होनी चाहिए तभी लेंगे. तभी बोली लगाएंगे. बात कर रहे हैं चेन्नै सुपरकिंग्स की. बात हजम ना हो रही हो तो चेन्नै में शामिल खिलाड़ियों की उम्र देख लीजिए - # महेंद्र सिंह धोनी - 36 साल # डू प्लेसी - 33 साल # ड्वेन ब्रावो - 34 साल # हरभजन - 37 साल # शेन वॉटसन - 36 साल # अंबाती रायडू - 32 साल # केदार जाधव - 32 साल # इमरान ताहिर - 38 साल तो जो मौज हुई है. वो भी इसी उम्र से जुड़ी हुई है. दरअसल चेन्नै के एक फैन आर सुदर्शन कुमार ने एक ट्वीट किया. उसने कहा कि आप क्रिस गेल को क्यों नहीं खरीद रहे. हमें एक अच्छे ओपनर की जरूरत है. कमाल की बात है कि चन्नै सुपरकिंग्स ने इस पर जवाब दे दिया. कहा कि गेल की उम्र 30 से ज्यादा नहीं है. इसलिए टीम ने उन्हें नहीं खरीदा. माने मौज लेने की कोशिश कर रहे थे. मगर खुद ही ट्रोल हो गए. ट्वीट देखें- चेन्नै का ये जवाब एक तरह से खुन्नस में ही आया है. काहे से आईपीएल नीलामी के पहले दिन से ही लोग ये मौज ले रहे हैं कि चेन्नै में सब बुड्ढे भर गए हैं. यही वजह है कि चेन्नै के इस जवाब से उसके फैन ज्यादा खुश नहीं दिखे. कई लोगों ने इस पर चेन्नै की जमकर क्लास लगाई. वहीं कई लोग इस बात पर अड़े रहे कि गेल को खरीद लेना चाहिए. खैर ये तो चेन्नै सुपरकिंग्स का अपना निजी मामला है. मगर देखने वाला ये होगा कि 30 से ज्यादा उम्र वाली ये जो ओल्ड ब्रिगेड है, वो चेन्नै को कितना फायदा पहुंचा पाएगी. विरोध में आए ट्वीट-
ये भी पढ़ें- IPL नीलामी : अंडर 19 वर्ल्डकप खेल रहा एक और लड़का बना करोड़पति KKR को अपने लिए बोली लगाने से खुद गंभीर ने ही मना किया था! IPL नीलामी में खरीदे गए प्लेयर्स का क्या कहना है IPL नीलामी लाइव : कौन सा खिलाड़ी कितने में बिका? अंडर 19 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान दोनों का रिकॉर्ड भयानक है लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Advertisement
Advertisement