यह भी पढ़ें
मितरों, चुनावों की लल्लनटॉप कवरेज से जुड़ने का मौका है
गुजरात और हिमाचल के दोस्त इस विधानसभा चुनाव की कवरेज में टीम लल्लनटॉप का हिस्सा बन सकते हैं.
Advertisement

आओ प्यारे, वीरों आओ, चुनाव कवरेज में हमसे जुड़ जाओ
उत्तर प्रदेश चुनावी कवरेज की अपार सफलता के बाद दी लल्लनटॉप का अज़ीम शाहकार, "गुजरात और हिमाचल चुनाव की लल्लनटॉप कवरेज". चीन से लेकर पकिस्तान तलक लल्लनटॉप की चुनावी कवरेज का डंका बजने जा रहा है. चौंकिए मत. हिमाचल चुनाव के दौरान लल्लनटॉप की टीम पहुंचेंगी 'शिपकी ला'. माने चीन के बॉर्डर तक. गुजरात चुनाव की कवरेज में लल्लनटॉप पहुंचेगा 'कोट-लखपत'. वही कोट लखपत जहां के किले की दीवारों से झांकने पर पाकिस्तान दिखाई देता है. हिमाचल के लिए दो टीम 27 अक्टूबर की रात रवाना हो रही है. इन टीमों का नाम वही है. प्रेमचंद की कहानी 'दो बैलों की कथा' के दो बैल, हीरा और मोती. नवंबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली से ढाई टीम गुजरात के लिए रवाना होने जा रही है. ढाई इसलिए कि दो गाड़ी और एक बुलेट के साथ हम आ रहे हैं गुजरात. गांधी बाबा के गुजरात, नरेंद्र मोदी के गुजरात. ढोकला और थेपला वाले गुजरात. कोट लखपत से दाहोद तक, थराड से सोमनाथ तक. दी लल्लनटॉप की ये ढाई टीमें लगातार घूमती रहेंगी. आप है तो दी लल्लनटॉप है. हम टीवी वाले नहीं है कि नेताओं से बात की और निकल लिए. हम आपसे मिलेंगे, आपका हाल-चाल लेंगे. अपना हाल कहेंगे. साथ चाय पिएंगे और चौराहों पर चक्कलस करेंगे. चुनाव की महफिलें सजेंगी लेकिन बिना दोस्तों के कैसी महफ़िल? तो गुजरात और हिमाचल में लल्लनटॉप के जितने भी दोस्त हैं तैयार हो जाएं. उनके पास भी मौका है इस लल्लनटॉप चुनावी कवरेज से जुड़ने का. करना क्या है? सबसे पहले मेल के सब्जेक्ट में लिखना है. The Lallantop volunteer. उसके बाद जिले/सीट का नाम, जहां आप हमसे जुड़ना चाहते हैं. अपने बारे में बहुत बुनियादी जानकारी लिख भेजनी है. मसलन क्या करते हैं? कहां तक पढ़े हैं. क्या पढ़े हैं. नहीं भी पढ़े हैं तो चलेगा. बस राजनीति में मन रमना चाहिए. इसके अलावा अपने बारे में कुछ भी जो आप हमें बताना चाहें. खुद का नंबर लिखना ना भूलें. एक अलग पन्ने पर जिस विधानसभा सीट पर आप हमें ज्वॉइन करना चाहते हैं, उसका नाम लिख भेजिए. सबसे ऊपर बोल्ड लेटर में. दी लल्लनटॉप को क्यों इस सीट पर आना चाहिए? उस विधानसभा की पूरी कहानी. जैसे कि कौन जीतता आया है. जातिगत समीकरण क्या है. विधानसभा सीट का इतिहास क्या है? किसको टिकट मिला. किसका टिकट कटा. कौन सी पार्टी मजबूत है, वगैरह-वगैरह. कहां भेजना है? आपको सारी जानकारी इस मेल आईडी पर भेजनी है- thelallantopvolunteer@gmail.com कौन लोग दूर रहें *अगर आप किसी पार्टी का झंडा ढोते हैं. गांव, जिले, ब्लॉक या तहसील लेवल पर किसी भी राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी हैं तो आप टीम का हिस्सा नहीं बन सकते.
यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें
Advertisement













