The Lallantop

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कोहली का नया रिकॉर्ड, सचिन के बाद अजहरुद्दीन को भी पीछे छोड़ा

champions trophy 2025: Virat Kohli बैटिंग से पहले फील्डिंग में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर गए. कुलदीप यादव की बॉल पर कोहली ने एक शानदार कैच पकड़कर, भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड बना दिया.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली ने ODI क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. (फोटो- AP)

ICC का कोई बड़ा टूर्नामेंट हो रहा हो, और उसमें Virat Kohli के नाम कोई नया रिकॉर्ड ना बने, ये कम ही होता है. Champions Trophy 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में भी यही हुआ. विराट कोहली बैटिंग से पहले फील्डिंग में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर गए. कुलदीप यादव की बॉल पर कोहली ने एक शानदार कैच पकड़कर, भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड बना दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

विराट कोहली का ये रिकॉर्ड बना पाकिस्तान की पारी के 47वें ओवर में. 46 ओवर तक पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 219 रन बना लिए थे. 47वें ओवर में बॉलिंग करने आए कुलदीप यादव. ओवर की चौथी बॉल पर नसीम शाह ने लॉन्ग ऑन पर हवा में शॉट खेला. वहां खड़े विराट कोहली ने 23 मीटर की दौड़ लगा शानदार कैच लिया. ऐसा लगा कि कोहली को कोई भी परेशानी नहीं हुई. इसी के साथ पाकिस्तान ने 8वां विकेट खो दिया. नसीम 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. लेकिन विराट के नाम बना एक और नया रिकॉर्ड. इसके बाद उन्होंने एक और कैच लपका.

कोहली के अब कितने कैच हो गए

अब विराट कोहली ने ODI क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उनके नाम अब वनडे में कुल 158 कैच हो गए हैं. कोहली 156 कैच लेने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन से आगे निकल गए हैं. इसके बाद नाम आता है सचिन तेंडुलकर का. सचिन के नाम वनडे में 140 कैच हैं.

Advertisement

वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में सभी टीमों के इस रिकॉर्ड की बात करें तो कोहली तीसरे नंबर पर आते हैं. इस लिस्ट में सबसे आगे श्रीलंका के महेला जयवर्धने हैं. जिन्होंने 218 कैच लिए हैं. वहीं रिकी पोंटिंग के नाम 160 कैच हैं. विराट कोहली ने पाकिस्तान के आखिरी बैटर खुशदिल का भी कैच लपका. खुशदिल ने 38 रनों की पारी खेली.

पाकिस्तान 241 रन पर ऑलआउट 

पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान की टीम 49 ओवर और 4 गेंदों में 241 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन सऊद शकील ने बनाए. शकील ने 76 गेंद में 62 रनों की पारी खेली. कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 46 रन बनाए. भारत के लिए स्पिनर कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट लिए. हर्षित राणा, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट अपने नाम किए.

Advertisement

वीडियो: चैंपियंस ट्रॉफी 2025: केएल राहुल को मिला मेडल, मोहम्मद शमी क्यों नाराज हो गए?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement