तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बगावत का सामना कर रहीं ममता बनर्जी ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. उन्होंने युवा विंग की अध्यक्ष, सांसद सयानी घोष और सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को उनके पदों से हटाकर उनकी जगह नए लोगों को जिम्मेदारी दी है. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब दोनों नेताओं के ‘बागी सांसदों के खेमे’ में शामिल होने की खबरें आईं. ये बागी सांसद अब BJP के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) का समर्थन करना चाहते हैं.
सयानी घोष और सुदीप बंदोपाध्याय पर ममता बनर्जी का एक्शन, TMC के अहम पदों से हटाया
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब Saayoni Ghosh और Sudip Bandyopadhyay के बागी सांसदों के खेमे में शामिल होने की खबरें आईं. ये बागी सांसद अब नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) का समर्थन करना चाहते हैं.


माना जा रहा है कि टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय 19 सांसदों के साथ पार्टी के बागी गुट में शामिल हो गए हैं. शनिवार, 13 जून को सुदीप को टीएमसी की एक और बागी सांसद शताब्दी रॉय के साथ नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर जाते देखा गया था. दोनों नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी. भूपेंद्र यादव के साथ सुदीप की मुलाकात के बाद तृणमूल ने संगठन में कई बड़े फेरबदल का ऐलान किया.
सुदीप बंदोपाध्याय और सयानी घोष को हटायाइंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के वफादार कुणाल घोष को सुदीप बंदोपाध्याय की जगह पार्टी के उत्तरी कोलकाता संगठनात्मक जिले का अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी ने अपनी यूथ विंग लीडरशिप में भी बदलाव किए. अर्नब बनर्जी को सांसद सयानी घोष की जगह तृणमूल यूथ कांग्रेस का नया स्टेट प्रेसिडेंट बनाया गया है.
इसके अलावा, वरिष्ठ नेता सौगत रॉय और ज्योतिप्रिय मल्लिक को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किया गया है. अलीफा अहमद को महिला तृणमूल की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मोशर्रफ हुसैन को माइनॉरिटी सेल का अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी ने नेतृत्व में बदलाव के कारणों का तुरंत खुलासा नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: हार के बाद ममता ने अभिषेक बनर्जी के पर कतरे! TMC के 'पुराने योद्धाओं' की बड़े पदों में वापसी
पूरी TMC का पुनर्गठनतृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में अपनी यूनिट का फिर से गठन किया है. नई यूनिट में प्रदेश अध्यक्ष पद पर सुब्रत बख्शी की जगह पूर्व मंत्री और ममता बनर्जी की करीबी मानी जाने वाली चंद्रिमा भट्टाचार्य को बैठाया गया है.
सुब्रत बख्शी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा, सजदा अहमद, ममता ठाकुर, नयना बंदोपाध्याय और स्वाति खांडेकर को स्टेट वाइस प्रेसिडेट नियुक्त किया गया है.
वीडियो: नेतानगरी: सयानी घोष बागी खेमे में कैसे पहुंचीं? क्या मीनाक्षी का पर्चा रद्द कराने के पीछे कोई कांग्रेसी है?

















