The Lallantop

पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Punam Raut ने तो ऐसी कई शानदार पारियां खेलीं, लेकिन 2017 विमेंस वर्ल्ड कप में उनकी परफॉर्मेंस जबरदस्त रही. 50 ओवर्स के इस वर्ल्ड कप में पूनम ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए.

Advertisement
post-main-image
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बैटर पूनम राउत ने 15 अक्टूबर 2023 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया है और उनका 12 वर्षों का करियर समाप्त हो गया है।
  • पूनम राउत को जून 2021 में अंतिम बार टीम इंडिया में शामिल किया गया था, इसके बाद वह पिछले लगभग पाँच साल से टीम से बाहर थीं।
  • रिटायरमेंट के बाद पूनम ने क्रिकेट यात्रा की यादें साझा की हैं और अब वे अपने क्रिकेट करियर के समाप्त होने के बाद आगामी जीवन की योजनाएँ बनाएंगी।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बैटर पूनम राउत (Punam Raut) ने 15 अक्टूबर को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. इस घोषणा के साथ ही उनके एक दशक से ज्यादा पुराने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर पर ब्रेक लग गया. पूनम ने 12 साल तक भारत को रिप्रजेंट किया. वह पिछले 5 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रही थीं. उन्होंने जून 2021 में आखिरी बार भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेला था.

Advertisement
पूनम ने लिखा भावुक संदेश

पूनम राउत ने इंस्टग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखकर अपनी क्रिकेट जर्नी को याद किया. उन्होंने कहा कि भारत को इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रजेंट करना उनके लिए बड़े गर्व की बात है. 37 साल की इस बैटर ने अपने जर्नी में साथ देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि क्रिकेट ने उन्हें जीवन का उद्देश्य, पहचान और एक परिवार दिया.

पूनम राउत के मुताबिक,

Advertisement

भारत को रिप्रजेंट करना सिर्फ एक ड्रीम पूरा होना नहीं था. यह मेरे लिए गर्व की बात थी. मैं अपने इंटरनेशनल करियर का चैप्टर बंद करते वक्त उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया. हर कदम पर मेरा साथ दिया और मेरे सफर का हिस्सा बने. क्रिकेट ने मुझे सिर्फ करियर ही नहीं दिया. इसने मुझे जीवन का उद्देश्य, पहचान और एक फैमिली दी.

वर्ल्ड कप 2027 में मचाया धमाल

पूनम राउत की 2017 विमेंस वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस जबरदस्त रही. 50 ओवर्स के इस वर्ल्ड कप में पूनम ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 2017 विमेंस वर्ल्ड कप में 9 इनिंग्स में एक सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी के जरिए 381 रन स्कोर किए. उनकी इस दमदार बैटिंग के चलते टीम इंडिया फाइनल में पहुंची. लॉर्ड्स पर खेले गए खिताबी मुकाबले में भी वह हाईएस्ट स्कोरर रहीं. फाइनल में उन्होंने 86 रन बनाए थे. हालांकि. उनकी इस दमदार पारी के बावजूद भारतीय टीम फाइनल जीतने में नाकाम रही. टीम इंडिया यह मैच 9 रनों से हारी थी. 

पूनम राउत का इंटरनेशनल करियर

पूनम राउत ने भारतीय महिला टीम के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच सितंबर 2021 में खेला था. यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैरारा में खेला गया डे/नाइट टेस्ट था. उन्होंने मैच की पहली इनिंग्स में 36 और दूसरी पारी में नॉट आउट 41 रन बनाए थे. इस मैच के बाद से पूनम को टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया. तब से वह टीम से बाहर चल रही थीं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'कॉमन सेंस की कमी', कुलदीप यादव को लेकर टीम इंडिया मैनेजमेंट से नाराज हुए अश्विन

पूनम के इंटरनेशनल करियर की बात करें, तो काफी शानदार रहा. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 3282 रन स्कोर किए. पूनम ने 73 ODI में 3 सेंचुरी और 15 हाफ सेंचुरी के जरिए 2299 रन बनाए. उन्होंने 35 T20I भी टीम इंडिया के लिए खेले. जिनमें 4 हाफ सेंचुरी के जरिए 719 रन स्कोर किए. इसके अलावा उन्होंने 4 टेस्ट मैचों में भी भारतीय महिला टीम को रिप्रजेंट किया. इन 4 टेस्ट मैचों में एक सेंचुरी के चलते पूनम राउत ने 264 रन बनाए.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement