The Lallantop

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ओलंपिक सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य सेन उलटफेर से बचे!

BWF World Championships : नई दिल्ली में चल रहे बै‍डमिंटन वर्ल्ड चैंपियनश‍िप में भारत के शटलर Lakshya Sen मेंस सिंगल्स के पहले राउंड में उलटफेर का शि‍कार होने से बच गए. पहले गेम में मिली हार के बाद लक्ष्य ने शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रिया के Collins Valentine Filimon को हराया.

Advertisement
post-main-image
लक्ष्य सेन BWF वर्ल्ड चैंपियनशि‍प में उलटफेर का श‍िकार होने से बचे. (फोटो-AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लक्ष्य सेन ने BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के पहले राउंड में ऑस्ट्रिया के कॉलिन्स फिलिमोन को 16-21, 21-8, 21-4 से हराकर राउंड ऑफ 32 में प्रवेश किया।
  • पहले गेम में हारने के बाद लक्ष्य सेन ने अपने खेल में सुधार किया और दर्शकों के समर्थन से वापसी करते हुए दोनों अगले गेम जीते।
  • यह जीत लक्ष्य सेन को अगले राउंड में अमेरिका के गैरेट टेन से भिड़ने का मौका देती है, जिससे उनकी प्रतियोगिता जारी रहेगी।

ओलंपिक सेमीफाइनलिस्ट इंडिया के टॉप मेंस सिंगल्स शटलर लक्ष्य सेन 18 अगस्त को उलटफेर का श‍िकार होने से बच गए. नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रही BWF वर्ल्ड चैंपियनश‍ि‍प 2026 के पहले राउंड में उन्होंने जीत के साथ राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली. राउंड ऑफ 64 में उनका सामना वर्ल्ड नंबर 128 ऑस्ट्रि‍या के कॉलिन्स फिलिमोन से हुआ. इस मुकाबले का पहला गेम वो 16-21 से हार गए थे. लेकिन, इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबला 16-21, 21-8, 21-4 से अपने नाम कर लिया.

Advertisement

मैच के दौरान लक्ष्य को काफी लोकल सपोर्ट मिला. हालांकि, पहला गेम हारने के बाद कुछ देर के लिए दर्शक मौन हो गए थे. उन्हें लग रहा था कि इस बार उलटफेर का शि‍कार इंडियन शटलर ही होने वाला है. लेकिन, लक्ष्य ने दूसरे सेट से अपना कॉन्सनट्रेशन बढ़ाया और आसानी से मैच अपने नाम कर लिया. उन्हें वापसी करने में कुल 45 मिनट लगे. पहला गेम हारने के बाद उन्होंने लय पकड़ी. हालांकि, इसके बाद उन्होंने अपने ऑपोनेंट को कोई मौका नहीं दिया.

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो, लक्ष्य और फिलिमोन के बीच पहले गेम में कांटे की टक्कर देखने को मिली. पहले गेम के इंटरवल तक दोनों 11-10 के स्कोर पर थे. ऑस्ट्र‍ियन प्लेयर को सिर्फ 1 पॉइंट की लीड मिली थी. लेकिन, लगातार पॉइंट्स हासिल करने के कारण फिलिमोन ने 20-16 पर गेम पॉइंट्स हासिल कर ली. उन्होंने ये मुकाबला 21-16 के स्कोर से जीत लिया.

Advertisement

हालांकि, इसके बाद दूसरे गेम से लक्ष्य ने अपने खेल में काफी सुधार किया. 6-6 तक ये गेम बराबरी पर चला. लेकिन, इसके बाद सेन ने लगातार 4 पॉइंट्स हासिल कर मैच पर कंट्रोल बना लिया. फिर क्या था? रैलियां उनके पक्ष में जाने लगीं. लक्ष्य ने प्रेशर डालते हुए 20-8 पर गेम प्वाइंट्स हासिल कर लिया. 16 मिनट तक चले इस मुकाबले को उन्होंने 21-8 से अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें : बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में आयुष शेट्टी का कमाल, दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी को हराकर बाहर किया

दूसरे गेम में मिली एकतरफा जीत ने लक्ष्य के कॉन्फ‍िडेंस को बूस्ट कर दिया. तीसरे गेम में वो और आक्रामक नज़र आने लगे. उन्होंने इंटरवल तक 11-1 की मजबूत लीड हासिल कर ली. फिलिमोन इसके बाद गिवअप कर गए. लक्ष्य ने 20-4 के स्कोर पर गेम पॉइंट प्राप्त कर लिया. महज 14 मिनट तक चले इस गेम को उन्होंने 21-4 से अपने नाम कर लिया.

Advertisement
आयुष ने भी किया था कमाल

इससे पहले, 17 अगस्त को भारतीय शटलर आयुष शेट्टी ने भी मेंस सिंगल्स के पहले राउंड में जबरदस्त प्रदर्शन किया. उन्होंने वर्ल्ड नंबर वन चीन के शी यूकी को बाहर का रास्ता दिखा दिया. यूकी को इस टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. लेकिन, आयुष ने उन्हें पहले राउंड में ही बाहर करा दिया. राउंड ऑफ 32 में 19 अगस्त को आयुष का सामना वर्ल्ड नंबर 87 श्रीलंकाई शटलर दुमिंदु अभयविक्रमा से होगा. वहीं, लक्ष्य को अब दूसरे राउंड में अमेरिका के विश्व नंबर 92 गैरेट टेन से भि‍ड़ना है. 

वीडियो: BCCI ने बदले फिटनेस टेस्ट के तरीके, नहीं होगा यो यो टेस्ट

Advertisement