The Lallantop

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, इलाज कराने आए 9 बांग्लादेशियों की मौत

Kolkata Fire: होटल में आग लगने से 9 बांग्लादेशियों की मौत हो गई. ये लोग मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए Bangladesh से कोलकाता आए थे. 6 लोगों को बचाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

Advertisement
post-main-image
बांग्लादेशी नागरिक कोलकाता के होटल में रुके थे. (ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कोलकाता के एक होटल में बुधवार तड़के लगी आग में 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए।
  • यह आग उस होटल में लगी जो काफी पुराना था और भीड़-भाड़ वाली जगह पर स्थित था, जहां बांग्लादेश से इलाज के लिए आए लोग रह रहे थे।
  • फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी सर्विस मौके पर पहुंची, 6 लोगों को बचाकर अस्पताल ले जाया गया, पर उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी नहीं है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार, 19 अगस्त को तड़के एक होटल में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 9 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं. फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि ये सभी इलाज के लिए बांग्लादेश से कोलकाता आए थे. लेकिन होटल में लगी आग में उनकी जान चली गई.

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े तपस सेनगुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता पुलिस ने आधिकारिक बयान में बताया कि बुधवार तड़के करीब 2 बजे न्यू मार्केट थाना क्षेत्र में शिका इन होटल में आग लगी. ये होटल 15, मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर मौजूद है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और कलकत्ता इलेक्ट्रिक सप्लाई कॉर्पोरेशन (CESC) को जानकारी दी गई.

पुलिस ने आसपास की कानून-व्यवस्था संभाली. फायर ब्रिगेड हेडक्वार्टर/फ्री स्कूल स्ट्रीट फायर स्टेशन से चार गाड़ियां रवाना कर तेजी से बचाव और आग बुझाने का काम शुरू किया गया. रेस्क्यू टीम होटल परिसर से लगभग 60 लोगों को निकालने में कामयाब रही.

Advertisement

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान, 2 महिलाओं और 1 बच्चे समेत 9 लोग बेहोश पाए गए और उन्हें तुरंत मेडिकल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि, जांच करने पर, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रेस्क्यू और आग बुझाने का ऑपरेशन काफी देर तक चला और सबुह लगभग 4:30 बजे पूरा हुआ.

रिपोर्ट में ब जिस होटल में आग लगी, वो काफी पुराना है, और भीड़-भाड़ वाली जगह पर है. 6 लोगों को बचाकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल, उनकी हालत के बारे में जानकारी नहीं है.

अधिकारियों ने बताया कि करीब 80 लोगों को होटल से बाहर निकाला गया. रिपोर्ट में बताया गया कि धुआं शरीर में जाने से कई लोग बेहोश हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने एक्शन लेते हुए होटल स्टाफ के दो सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

Advertisement

फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन आग के कारण का पता नहीं चल सका. हिरासत में लिए गए स्टाफ से पूछताछ में आग लगने की वजह का पता करने की कोशिश की जा रही है. इसके अलावा, होटल का मुआयना करके भी आग लगने के कारण की जांच की जाएगी.

यह खबर अपडेट हो रही है...

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के तारापीठ के एक होटल में लगी भीषण आग, सोते हुए 6 श्रद्धालु ज़िंदा जले

वीडियो: लखनऊ में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत, दीवार तोड़ निकाले एक शव

Advertisement