रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) गोंडा में हुए रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाई. उन्होंने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) पर आरोप लगाया और कहा कि उन्हें जानबूझकर रोका जा रहा है. विनेश ने फेडरेशन के अध्यक्ष संजय सिंह के साथ-साथ पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को भी निशाने पर लिया. विनेश का दावा था कि सबकुछ बृजभूषण के इशारे पर हो रहा है. इस पूरे मामले पर बृजभूषण सिंह का पहली बार बयान सामने आया है.
'देवी जी का रायता कोर्ट में समेट...', विनेश के आरोपों पर बृजभूषण का तीखा जवाब
विनेश को कारण बताओ नोटिस देकर 26 जून तक के लिए बैन कर दिया गया. इसके बावजूद विनेश गोंडा पहुंची थीं, और वहां अधिकारियों से बात की.


बृजभूषण से विनेश के आरोपों को लेकर जब सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा,
मेरे लिए यह जो रायता फैलाकर गई हैं, देवी जी, उसी को मैं कोर्ट में समेट रहा हूं. वहां कुश्ती चल रही है. कुश्ती कहां होगी और कहां नहीं होगी यह मेरा विषय नहीं है. यह रेसलिंग फेडरेशन का काम है. वह यह तय करेगा कि कहां कुश्ती होगी और कहां नहीं? कौन खेलेगा, कौन नहीं खेलेगा?
बृजभूषण ने यह भी कहा कि अगर विनेश को कंपीट करने से रोका गया है, तो उसके पीछे कोई कारण होगा. उन्होंने कहा,
संजय सिंह ने बताया नोटिस का कारणमैं काफी समय तक WFI का अध्यक्ष रह चुका हूं. इसलिए अपने अनुभव के आधार पर कहता हूं कि कुश्ती संघ कभी भी किसी खिलाड़ी को खेलने से नहीं रोकती. क्योंकि WFI खिलाड़ियों के लिए ही बनी है. अगर किसी को रोका गया होगा तो उसका कारण बताया गया होगा.
विनेश को कारण बताओ नोटिस देकर 26 जून तक के लिए बैन कर दिया गया. इसके बावजूद विनेश गोंडा पहुंची थीं, और वहां अधिकारियों से बात की. हालांकि, इसके बावजूद उन्हें खेलने को नहीं मिला.
WFI अध्यक्ष संजय सिंह से भी विनेश को रोकने की वजह पूछी गई थी. उन्होंने कहा था कि जब तक विनेश उनके दिए कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देती, तब तक उन्हें मौका नहीं दिया जाएगा. संजय सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा,
विनेश के यहां आने का कोई कारण नहीं था, क्योंकि उन पर बैन लगा हुआ था. लेकिन जब विनेश गोंडा आईं, तो WFI ने उन्हें उन कारणों के बारे में बताया जिनके लिए उन्हें 'शो कॉज़ नोटिस' जारी किया गया था. उन्होंने मुझे बताया कि वह इसका विस्तृत जवाब देंगी. एक बार जब वह जवाब दे देंगी, तो WFI की एक अनुशासन समिति 10 दिनों के भीतर इस पर फैसला लेगी.
विनेश फोगाट का यह दावा भी है कि सत्ता में बैठे लोग चाहते हैं कि वह इस खेल को छोड़ दें. पर उनका कहना है कि वह हार स्वीकार नहीं करेंगी, और ऐसे लोगों को उनके मंसूबों पर कामयाब नहीं होने देंगी.
वीडियो: अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए किया कमाल, गेंदबाजी में दिखी धार


















