इन दोनों ने इस वनडे इलेवन में चार साउथ अफ्रीकन, जबकि सात इंडियन प्लेयर्स रखे हैं. इसके अलावा दोनों ने टीम के लिए एक कोच और फील्डिंग कोच भी चुना है.
पहले बताते हैं कि विराट और एबी की टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं:
ओपनर: विराट और एबी की टीम में ओपनिंग की ज़िम्मेदारी सचिन तेंडुलकर और रोहित शर्मा को दी गई है. विराट और एबी, दोनों ही इस पर एक साथ सहमत हो गए.
मिडिल ऑर्डर: मिडिल ऑर्डर में इन दोनों ने विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, जैक कैलिस और युवराज सिंह को चुना. विराट नंबर तीन पर, जबकि एबी नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे.
विकेटकीपर: इंडिया-साउथ अफ्रीका दोनों देशों में से जब एक बेहतरीन विकेटकीपर चुनने की बात आई, तो एमएस धोनी को चुना गया. दोनों की नज़र में उनसे बेस्ट और कोई नहीं है.

CSK कैम्प में एमएस धोनी. फोटो: CSK
स्पिनर: इसके अलावा बतौर स्पिनर युजवेन्द्र चहल को टीम में रखा गया. वो टीम में इकलौते स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं. चहल आईपीएल में भी इन दोनों खिलाड़ियों के साथी हैं.
तेज़ गेंदबाज़: पेस अटैक को लेकर भी दोनों एक साथ रज़ामंद हो गए. इस टीम में तीन पेसर के रूप में डेल स्टेन, जसप्रीत बुमराह और कगीसो रबाडा को शामिल किया गया है.
ऐसा नहीं है कि इन दोनों ने खाली एक टीम ही चुनी. इन दोनों स्टार्स ने इस टीम के लिए एक हेड कोच और फील्डिंग कोच भी चुना. हेड कोच की ज़िम्मेदारी टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन को दी गई, जबकि फील्डिंग कोच जोन्टी रोड्स को बनाया गया.
लेकिन जब टीम चुनी जाती है, तो एक कप्तान भी होता है, लाइव के दौरान दर्शकों में से किसी ने विराट से पूछ लिया कि इस टीम का कप्तान कौन होगा? तो खुद विराट ने जल्दी से इस सवाल को पढ़कर कहा-
''एमएस के अलावा और कौन हो सकता है.''एबी डिविलियर्स ने विराट की इस बात को माना और कहा कि वो कभी उनकी कप्तानी में नहीं खेले. लेकिन उनकी जो इज्ज़त है, इसलिए उन्हें ही टीम का कप्तान होना चाहिए.
कोरोना के बीच सुनील गावस्कर ने IPL और T20 वर्ल्ड कप दोनों करवाने का फॉर्मूला सुझाया है










