इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट को हमेशा के लिए छोड़ सकते हैं. नाइट क्लब स्कैंडल सिर्फ स्टोक्स की कप्तानी ही नहीं, बल्कि उनका क्रिकेट करियर भी खत्म कर सकता है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड अभी मामले की जांच कर रहा है, लेकिन इससे पहले ही स्टोक्स की रिटायरमेंट की खबर आ गई है. स्टोक्स को लेकर और भी कई दावे कि जा रहे हैं. लेकिन, अब तक इस खिलाड़ी को लेकर ECB ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है.
नाइट क्लब विवाद ने सब खत्म कर दिया! बेन स्टोक्स इंटरनेशनल क्रिकेट से लेंगे रिटायरमेंट?
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन नाइट क्लब में लड़ाई करने की वजह से विवादों में फंस गए हैं. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड फिलहाल मामले की जांच कर रहा है.


Talksports की रिपोर्ट के मुताबिक, बेन स्टोक्स बोर्ड के डिसिप्लिनरी एक्शन लेने का इंतजार नहीं करेंगे. वह खुद से ही कप्तानी से हट जाएंगे. साथ ही वह टेस्ट रिटायरमेंट का ऐलान भी कर सकते हैं. बेन स्टोक्स के इस फैसले के पीछे कुछ और वजहें भी बताई जा रही हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एशेज 2025 के बाद से स्टोक्स और हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम के बीच चीजें ठीक नहीं है. ऐसे में मौजूदा विवाद के बीच वह संन्यास को ही सही फैसला मान रहे हैं. वहीं, क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, बेन स्टोक्स संन्यास लेने की जगह कुछ समय के लिए ब्रेक ले सकते हैं. उन्होंने ऐसा ही ब्रेक साल 2021 में भी लिया था.
रवि बोपारा की अपीलस्टोक्स की संन्यास की खबर पर अब लोगों ने रिएक्शन भी देना शुरू कर दिया है. पूर्व ऑलराउंडर रवि बोपारा का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक स्टोक्स को इस तरह जज करना ठीक नहीं है. उन्होंने SKY क्रिकेट से कहा,
क्या है पूरा मामला?यह जरूरी है कि हम सही तरीके से जांच होने दे. स्टोक्स को अभी से जज न करें. यह बेन स्टोक्स के साथ ठीक नहीं होगा. बेन इंग्लैंड क्रिकेट में बहुत बड़ा नाम है. इस तरह रिटायरमेंट लेकर जाना बहुत दुखद है. मुझे लगता है कि यह थोड़ा ज्यादा हो जाएगा. अगर वह किसी और वजह से संन्यास लेते हैं तो अलग बात है, लेकिन इस विवाद के कारण संन्यास लेना ठीक नहीं है.
स्टोक्स जो भी फैसला लें यह तो तय है कि नाइट क्लब विवाद के बाद इंग्लैंड की टीम में सबकुछ पहले जैसा नहीं होगा. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इस बार सख्त एक्शन लेने के मूड में है. आपको यह भी बता देते हैं कि आखिर यह पूरा विवाद है क्या.
यह भी पढ़ें- सेलेक्टर्स को हुआ गलती का एहसास! इंग्लैंड दौरे से सिराज बाहर
‘डेली मेल’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टोक्स और उनके साथी गस एटकिंसन 7 जून की रात नाइट क्लब गए थे. टीम ने न्यूजीलैंड को टेस्ट मैच में हराया था और इसी जीत को सेलिब्रेट करने के लिए पार्टी करने क्लब पहुंचे. यहीं पर कुछ रग्बी खिलाड़ी भी मौजूद थे. स्टोक्स और एटकिंसन की उनसे बहस हुई. बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुंच गई. घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं. इसी के बाद बोर्ड ने जांच करने का फैसला किया.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?



















