The Lallantop

BCCI में बवाल! अजीत आगरकर की छिन सकती है कुर्सी, कारण रोहित शर्मा हैं

Rohit Sharma Future Controversy : टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को पद से हटाया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, वीवीएस लक्ष्मण उनकी जगह ले सकते हैं. पूरा विवाद रोहित शर्मा को लेकर बताया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर का एक्सटेंशन सितंबर 2026 में खत्म होने वाला है. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर की जगह वीवीएस लक्ष्मण को सेलेक्शन कमेटी का चीफ सेलेक्टर बनाया जा सकता है, जिसके बारे में अंतिम फैसला सितंबर में BCCI की एनुअल मीटिंग में होगा।
  • रोहित शर्मा के 2027 ODI वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर BCCI अधिकारियों और सेलेक्टर्स के बीच विवाद चल रहा है, जो सोशल मीडिया पर लीक हुई खबरों से और बढ़ गया था।
  • रोहित शर्मा की लॉर्ड्स में ODI सेंचुरी के बाद विवाद में गिरावट आई है, लेकिन अजीत आगरकर का कार्यकाल श्रीलंका में होने वाली टेस्ट सीरीज के नतीजों पर निर्भर करेगा।

टीम इंडिया 15 अगस्त से गॉल में एक्शन में दिखेगी. श्रीलंका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम तैयारी में जुटी है. लेकिन, मैदान के अंदर एक्शन शुरू होने से पहले मैदान के बाहर फुल फ्लेज्ड एक्शन जारी है. खबर है कि टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर की कुर्सी खतरे में है. उनकी जगह 'वेरी वेरी स्पेशल' यानी वीवीएस लक्ष्मण को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. 

Advertisement

इस पूरे ड्रामे के केंद्र में हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा. खबर है कि रोहित 2027 का ODI वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, इसे लेकर सेलेक्टर्स और BCCI के टॉप ऑफ‍िश‍ियल्स के बीच ठन गई है.

क्या है पूरा विवाद?

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स नहीं चाहते कि रोहित 2027 का ODI वर्ल्ड कप के प्लान का हिस्सा हों. लेकिन, BCCI आलाकमान का मानना ठीक इसके उलट है. इस विवाद की जड़ में है टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा. 16 जुलाई को कार्डिफ में दूसरे ODI में रोहित के आउट होते ही ये खबरें आ गई थीं कि रोहित लॉर्ड्स में अपना आख‍िरी ODI खेल सकते हैं. 

Advertisement

सेलेक्टर्स ने इस सिलसिले में रोहित शर्मा से बात की थी. उनको ये क्लैरिटी दी गई थी कि वो फ्यूचर प्लान का हिस्सा नहीं हैं. एक सेलेक्टर ने BCCI के आला अध‍िकारियों को भी कॉन्फिडेंस में ले लिया था. लेकिन, ये खबर मीडिया में लीक होने से सारा मामला गड़बड़ा गया. सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. मामला जब आउट ऑफ कंट्रोल हुआ तो BCCI सचित देवजीत सैकिया को सामने आना पड़ा.

रिपोर्ट के मुताबिक, डैमेज कंट्रोल के लिए सैकिया ने 17 जुलाई को सेलेक्टर्स से बिना बात किए ये बयान दे दिया कि रोहित जब तक टीम की प्लान का हिस्सा हैं, खेलते रहेंगे. रोहित की सेंचुरी ने सेलेक्टर्स की मुश्किलें और बढ़ा दीं. 19 जुलाई को वो लॉर्ड्स पर ODI सेंचुरी लगाने वाले पहले इंडियन बन गए. भारत मैच हार गया, पर रोहित की जगह पर उठ रहा सवाल इसके साथ ही खत्म हो गया.

ये भी पढ़ें : यकीन करना है मुश्किल! DPL में दिखा गजब का ड्रामा, पैर के सहारे हारता हुआ मैच हो गया टाई

Advertisement
सितंबर में एनुअल मीटिंग में होगा फैसला

रिपोर्ट के मुताबिक, सेलेक्टर्स का मानना है कि रोहित के रहते टीम इंडिया 2027 का ODI वर्ल्ड कप नहीं जीत सकती. उन्होंने फ्यूचर को ध्यान में रखकर फैसले लिया था. लेकिन, BCCI के ऑफ‍िश‍ियल्स सोशल मीडिया के दबाव में रणनीतियां बदल रहे हैं. इधर, चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर का कार्यकाल जून 2026 में ही खत्म हो गया था. लेकिन, BCCI की तरफ से उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन दिया गया था. पहले चर्चा थी कि उनका कार्यकाल जून 2027 तक बढ़ाया जाएगा. लेकिन, अब समीकरण बदल गए हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, BCCI के कुछ ऑफिश‍ियल्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (बेंगलुरु) के हेड वीवीएस लक्ष्मण को चीफ सेलेक्टर बनाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. बोर्ड का मानना है कि लक्ष्मण की बातों को टीम में ज्यादा तवज्जो मिलेगी. बोर्ड के अनुसार, रोहित और विराट जैसे सीनियर खिलाड़ी भी उनकी बात आसानी से मानेंगे. अंतिम फैसला सितंबर में होने वाली BCCI की एनुअल मीटिंग (AGM) में लिया जाएगा.

पूरी तरह कट गया है आगरकर का पत्ता?

जुलाई 2023 में चीफ सेलेक्टर बने आगरकर के लिए दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं. टीम इंडिया ने उनकी लीडरश‍िप में तीन ICC खिताब (दो टी-20 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी) जीते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, आगरकर का फ्यूचर अब श्रीलंका में होने वाली सीरीज पर टिका है. अगर टीम इंडिया यह सीरीज जीतती है, तो आगरकर का कार्यकाल बढ़ सकता है. आगरकर खुद 2027 ODI वर्ल्ड कप तक इस पद पर बने रहना चाहते हैं. लेकिन, बोर्ड की तरफ से उन्हें कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया गया है.

टीम इंडिया के लिए हालिया सीरीज अच्छी नहीं रही है. आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर टीम 10 में से 8 मुकाबले हार गई थी. इसे लेकर दौरे के तुरंत बाद BCCI की एक रिव्यू मीटिंग होनी थी.रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI सचिव की तबीयत बिगड़ने के कारण ये मीटिंग टल गई. टीम इसके बाद श्रीलंका निकल गई. लेकिन, ये मीटिंग कभी भी हो सकती है. हेड कोच गौतम गंभीर इसमें ऑनलाइन जुड़ सकते हैं.

माने भारतीय क्रिकेट के लिए अगस्त का महीना काफी हलचल भरा होने वाला है. श्रीलंका टूर इंडियन टीम के लिए अब और खास हो गया है. एक तरफ चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर की कुर्सी दांव पर है. दूसरी तरफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन‍श‍िप फाइनल के लिहाज से भी ये सीरीज टीम के लिए काफी अहम है.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?

Advertisement