बांग्लादेश ने पाकिस्तान का टेस्ट सीरीज में वाइटवॉश कर दिया है (Bangladesh wins test series against Pakistan). पहला टेस्ट जीतने के बाद टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान दूसरी बार सीरीज के सभी मैच हारा है. इससे पहले टीम 2022-23 में इंग्लैंड के खिलाफ 0-3 से सीरीज हारी थी.
पाकिस्तान ने रचा इतिहास, बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज हार कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड!
पाकिस्तान ऐसी दूसरी टीम बन गई है जो टेस्ट क्रिकेट की 10 फुल टाइम मेंबर टीमों से सीरीज हार चुकी है. ऐसा करने वाली वो बांग्लादेश के बाद दूसरी टीम है.


बांग्लादेश की टीम टेस्ट इतिहास में तीसरी बार अपने घर के बाहर सीरीज जीती है. इससे पहले टीम ने साल 2009 में वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था. टीम ने दूसरी सीरीज साल 2021 में जीती थी. जिम्बाब्वे को उन्होंने एक मैच की सीरीज में हराया था. बांग्लादेश की घर के बाहर ये 8वीं टेस्ट मैच जीत है. टीम ने वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान में दो-दो टेस्ट मैच जीते हैं. वहीं एक-एक टेस्ट में टीम ने श्रीलंका और न्यूजीलैंड में जीत हासिल की है.
दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो टॉस जीतकर बांग्लादेश के कैप्टन शांतो ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. पाकिस्तान ने पहली पारी में पहले बैटिंग करते हुए 10 विकेट खोकर 274 रन बनाए. सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 58 रनों की पारी खेली. कप्तान मसूद ने 57 रनों का योगदान दिया. आगा सलमान ने 54 रन बनाए. टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम 31 रन पर आउट हुए. बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज पहली पारी में बेस्ट बॉलर रहे. उन्होंने 5 विकेट लिए. वहीं तस्कीन अहमद ने 3 और नाहिद राणा और शाकिब ने एक-एक विकेट लिया.
अपनी पहली पारी में बांग्लादेश की टीम 262 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम ने 12 रनों की लीड कंसीड कर दी. विकेटकीपर बैटर लिटन दास ने शानदार शतक लगाते हुए 138 रनों की पारी खेली. वहीं मेहदी हसन ने 78 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने 6 विकेट लिए. वहीं मीर हमजा और आगा सलमान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.
दूसरी पारी में पाकिस्तान की बैटिंग फ्लॉप रही. टीम 12 रनों की लीड मिलने के बाद भी 172 रनों पर ऑलआउट हो गई. मोहम्मद रिजवान ने 43 और आगा सलमान ने 47 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी पाकिस्तानी बैटर 28 रन से ज्यादा नहीं बना पाया. मसूद ने 28 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में हसन महमूद ने 5 विकेट लिए. नाहिद राणा ने 4 और तस्कीन अहमद ने 1 विकेट लिया.
185 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 4 विकेट खोकर ये टारगेट हासिल कर लिया. ओपनर जाकिर हसन ने 40 रन बनाए. शांतो ने 38, मोमिनुल हक ने 34 और शादमान इस्लाम ने 24 रनों की पारी खेली. मुशफिकुर रहीम 22 और शाकिब अल हसन 21 रन बनाकर नॉटआउट रहे.
सीरीज में शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए मेहदी हसन को प्लेयर ऑफ दी सीरीज अवॉर्ड मिला. लिटन दास प्लेयर ऑफ दी मैच बने.
पाकिस्तान सभी फुल टाइम मेंबर से हारापाकिस्तान की टीम इस हार के बाद अब टेस्ट क्रिकेट की 10 फुल टाइम मेंबर टीमों से सीरीज हार चुकी है. ऐसा करने वाली वो बांग्लादेश के बाद दूसरी टीम है. इतना ही नहीं, पिछले 12 महीनों में टीम का लचर प्रदर्शन जारी है. टीम पिछले एक साल में ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज, न्यूजीलैंड से T20 सीरीज, इंग्लैंड से T20 सीरीज और T20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान और अमेरिका से हार चुकी है.
वीडियो: बांग्लादेश ने ऐसा पीटा, पाकिस्तान के कप्तान और कोच आपस में भिड़ गए!













.webp?width=275)


.webp?width=120)

