The Lallantop

राहुल ने मांगी जांच, अभिषेक बनर्जी ने शुभेंदु सरकार को धिक्कारा, कोलकाता हादसे पर कौन क्या बोला?

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत और 35 लोगों के घायल होने की खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. राहुल गांधी ने हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Advertisement
post-main-image
पीएम मोदी ने हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत और 35 के घायल होने की घटना हुई, जिसमें कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं।
  • भगदड़ घटना की पृष्ठभूमि में भारी भीड़ और सुरक्षा प्रबंधों की कमी को मुख्य कारण बताया जा रहा है, जिसके कारण दुर्घटना घटी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत हो गई. 35 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है. उन्होंने घायलों के ठीक होने की प्रार्थना भी की है. इसके साथ ही पीएम ने हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. 

Advertisement

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये की मदद राशि देने का ऐलान किया है. वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे को लेकर कहा,

कोलकाता में भगदड़ की घटना बेहद दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रहा है.

Advertisement

प्रधानमंत्री के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे पर शोक जताया. उन्होंने कहा,

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखद है. सभी शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं. मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा सदमा लगा है और बहुत दुख हुआ है. उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि सभी घायलों को जल्द से जल्द स्वस्थ करें और इस मुश्किल वक्त में उनके परिवारों को हिम्मत और हौसला दें.

Advertisement
राहुल ने की जांच की मांग

राहुल गांधी ने घटना को दुखद बताते हुए मृतकों के परिजन के प्रति गहरी संवेदनाएं जताईं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और कहा,

प्रशासन से अपील है कि सभी घायलों को तुरंत बेहतर इलाज मिले.इस हादसे की निष्पक्ष जांच हो ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी न दोहराई जाए.

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वो राहत कार्य में हर संभव मदद करें.

राज्यपाल ने भी शोक जताया

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रवि ने भी दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिवारों के प्रति उनकी हार्दिक संवेदनाएं हैं. राज्यपाल ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल में अपने सारे प्रोग्राम रद्द कर दिए. उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से फोन पर बात की और हादसे के बारे में जानकारी ली. उन्होंने घायलों को प्रशासन की ओर से हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात भी कही. बताया गया कि गृहमंत्री अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात करेंगे.

अभिषेक बनर्जी ने बंगाल सरकार को घेरा

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने हादसे को लेकर बंगाल पुलिस और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उनकी पीढ़ी में ऐसा पहली बार हुआ है. कोलकाता पुलिस और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को शर्म आनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि मां दुर्गा शोक में डूबे परिवारों को इस दुख को सहने की ताकत और सांत्वना दें. साथ ही, सभी घायलों को जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने का आशीर्वाद दें.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत देश भर के नेताओं ने भी हादसे पर शोक जताया.

वीडियो: ओडिशा के गंजाम में ट्रक ने कई बाइकों को रौंदा, 3 की मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा

Advertisement