The Lallantop

T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के नहीं होने के पीछे ये आदमी? सबसे बड़ा खेल खुला

बांग्लादेश के स्पोर्ट्स एडवाइजर Islam Nazrul ने पहले कहा था कि भारत न जाने का फैसला सरकार का था. ICC के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने यू-टर्न ले लिया. उन्होंने दावा किया है कि इस फैसले में क्रिकेटर्स की सहमति शामिल थी.

Advertisement
post-main-image
बांग्लादेश क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल रहे हैं. (Photo-PTI)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को टी20 वर्ल्ड कप बायकॉट करके भी वह सब मिल गया जो वह चाहते थे. न तो ICC उनपर कोई जुर्माना लगाएगा और उन्हें ICC टूर्नामेंट की मेजबानी भी मिल गई. सवाल यह है कि इन सबके बीच खिलाड़ियों को क्या मिला? जो खिलाड़ी फ्लाइट पकड़कर भारत को जाने को तैयार थे, जो वर्ल्ड कप खेलना चाहते थे.  वह खिलाड़ी अब हेल्पलेस महसूस कर रहे हैं. उन्हें लग रहा है कि उनके साथ कोई खड़ा नहीं है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
नजरुल ने लिया यू-टर्न

टी20 वर्ल्ड कप विवाद के दौरान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने लगातार यह कहा कि भारत न जाने का फैसला सरकार का है. 22 जनवरी को उन्होंने कहा,

मैं यह सभी को साफ करना चाहता हूं कि सुरक्षा कारणों से वर्ल्ड कप में न खेलने का फैसला सरकार का फैसला है.

Advertisement

हालांकि, ICC के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने यू-टर्न ले लिया और कहा कि इस फैसले में क्रिकेटर्स की सहमति शामिल थी. नजरूल ने कहा,

यह फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और क्रिकेटर्स ने लिया था. उन्होंने खुद देश के क्रिकेट की सुरक्षा और देश की जनता की सुरक्षा के लिए बलिदान दिया. बांग्लादेश की गरिमा को बनाए रखने में उन्होंने जो भूमिका निभाई है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा.

खिलाड़ियों को नहीं पसंद आया बयान

यह बयान खिलाड़ियों को पसंद नहीं आया. उन्हें यह सब सुनकर हैरानी हुई. टीम के एक खिलाड़ी ने द डेली मेल से कहा,

Advertisement

यह काफी मजाकिया बात है.

एक अन्य खिलाड़ी ने कहा,

आपने सुना न उन्होंने क्या कहा. हम क्या कह सकते हैं. हमारे पास कोई नहीं है. हम कुछ नहीं कर सके. वर्ल्ड कप के फैसले में हमारा कोई हाथ नहीं है. कई बातें कही नहीं जाती, समझी जाती है. हमें कहीं से कोई मदद नहीं मिली. 

बीसीबी के अधिकारी भी इस बात से हैरान हैं. उन्होंने कहा,  

नजरुल ने पहले कुछ और कहा था और अब कुछ और कह रहे हैं. उन्होंने खुद पहले घोषणा की थी कि टीम नहीं जाएगी. यह फैसला न तो बीसीबी का था और न ही खिलाड़ियों का, इसलिए जिम्मेदारी किसी और पर डालने की कोई गुंजाइश नहीं है.

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान मैच इस जगह ही हार गई थी… कोच जॉनाथन ट्रॉट ने क्या बताया? 

भारत-पाकिस्तान मैच में पहुंचेंगे BCB अध्यक्ष

बीसीबी चीफ अमीनुल इस्लाम ने यह भी बताया है कि 15 फरवरी को वह भी कोलंबो में होंगे, जहां भारत और पाकिस्तान का मैच होना है.  उन्होंने बीसीबी की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से रिश्ते सुधरने की भी उम्मीद जताई है. इस्लाम ने बांग्लादेश के अखबार 'प्रथम आलो' से कहा कि इस हाई-प्रोफाइल मैच के लिए उन्हें आईसीसी की तरफ से निमंत्रण मिला है.  BCCI और BCB के बीच विवाद तब शुरू हुआ, जब भारतीय बोर्ड ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के IPL कॉन्ट्रैक्ट से बाहर करने का आदेश दिया. 

इसके बाद ही बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से इनकार कर दिया. उनका कहना था कि यह फैसला वह सुरक्षा कारणों से ले रहे हैं. ICC ने बोर्ड को यकीन दिलाया था कि भारत में खेलना उनकी टीम के लिए पूरी तरह सुरक्षित है. लेकिन, बांग्लादेश अपनी जिद पर अड़ा रहा कि उसके मैच श्रीलंका में हो. ICC नहीं माना और बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मौका दिया. 

वीडियो: टी 20 वर्ल्ड कप का सबस रोमांचक मैच, दो-दो सुपर ओवर, अफगानिस्तान की हार के बाद क्या?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement