बाबर आज़म पाकिस्तान के महानतम प्लेयर्स में से एक नहीं हैं. जो लोग ऐसा कहते हैं, उन्होंने शायद इस खेल के महान प्लेयर्स को देखा ही नहीं है. ऐसा हम नहीं, मोहम्मद हफ़ीज़ बोल रहे हैं. हफ़ीज़ सालों तक पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेल चुके हैं. आजकल वह टीवी पर बैठ, क्रिकेट के बारे में बातचीत करते हैं.
बाबर महान, अजी आपने महान पाकिस्तानी प्लेयर्स देखे कहां हैं?
हफ़ीज़ के दावे बाबर फ़ैन्स को बहुत बुरे लगेंगे. उन्होंने बाबर के साथ उन्हें महान बताने वालों की भी सही क्लास लगाई है.


एक टीवी शो पर बोलते हुए हफ़ीज़ ने कहा,
'एक क्रिकेटर, एक प्लेयर के रूप में उनका प्रदर्शन अच्छा है, लेकिन दुर्भाग्य से उनसे लगाई जा रही उम्मीदें और तुलनाएं ठीक नहीं हैं. वह बहुत, बहुत अच्छे प्लेयर हैं. मौजूदा वक्त में पाकिस्तान के लिए खेल रहे प्लेयर्स में वह बेस्ट हैं. लेकिन जब आप उनकी तुलना महान प्लेयर्स से करते हैं, तो यह बाबर के टैलेंट के साथ अनुचित है.'
यह भी पढ़ें: सिर्फ़ कप्तान वर्ल्ड कप... बटलर पर निगाहें रख गंभीर ने फिर साधा धोनी पर निशाना!
हफ़ीज़ यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा,
'जब उन्हें एक महान पाकिस्तानी प्लेयर बुलाया जाता है, तो मुझे इस पर संदेह होता है. जो ऐसा बोलते हैं, शायद उन्होंने पाकिस्तान और दुनिया भर के महान प्लेयर्स को देखा नहीं है. हां, वह एक बहुत, बहुत अच्छा प्लेयर है. लेकिन अभी तक वह महान नहीं बना है.
उसे बहुत सारी चीजें साबित करनी हैं. और उनके करियर में अभी बहुत सारे स्टेज़ आने बाक़ी हैं. हम इन स्टेज़्स तक पहुंचने से पहले ही उन पर टैग लगा रहे हैं. इससे उन पर प्रेशर पड़ता है. उम्मीदों का बोझ बहुत ज्यादा होता है. और जब वह बड़े टूर्नामेंट्स में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, तो लोग उनसे बहुत बुरी तरह पेश आते हैं.'
हफ़ीज़ ने बाबर की कप्तानी की भी आलोचना की. वह बोले,
'अगर आप बाबर की कप्तानी की बात कर रहे हैं, मैंने पहले भी कहा है- मैच्यॉरिटी और टेक्निकल ग्रोथ बीते तीन साल में आ जानी चाहिए थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्हें खुद फैसले लेने होंगे. या फिर क्रिकेट बोर्ड ऑफ़िशल्स को कुछ करना होगा. क्या हमें बाबर से ये प्रेशर हटाना है और उन्हें महान बनने देना है. या फिर ये देखना है कि वह अंडर प्रेशर चमक पाते हैं या नहीं.'
यह भी पढ़ें: बाबर आज़म का खेल खत्म? PCB ने खुलकर बता दिया आगे का प्लान!
हफ़ीज़ ने आगे ये भी कहा कि बाबर को खुद अपने भविष्य के बारे में सोचना होगा. वह बोले,
'अगर ये प्रेशर बाबर को परेशन कर रहा है, और वह सोचते हैं कि इससे उनके गेम को परेशानी हो रही है, तो उन्हें खुद कॉल लेनी होगी कि वह ऐसे जारी रखना चाहते हैं. या फिर अगर वह पाकिस्तान के लिए अपने योगदानों के जरिए आगे जाना चाते हैं, जहां इस खेल के महान प्लेयर्स पहले जा चुके हैं, तो बाबर को अपने फैसले के बारे में ईमानदारी से सोचना होगा.'
बाबर और उनकी टीम के लिए World Cup 2023 ठीक नहीं जा रहा है. साउथ अफ़्रीका के खिलाफ़ मैच से पहले पाकिस्तान पांच में से सिर्फ़ दो मैच जीत पाया था. टीम पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर थी. जबकि बाबर छह इनिंग्स में कुल 207 रन ही बना पाए हैं. उनका ऐवरेज 34.50 का रहा है. जबकि स्ट्राइक रेट 79 का.
वीडियो: बाबर आज़म की कप्तानी के दिन गए, PCB के बयान से क्या पता चला?


















