The Lallantop

GT के खिलाफ विराट की पारी हजम नहीं कर पाए माइकल वॉन, जो रूट को बताया बेहतर

सैम बिलिंग्स मौजूदा समय में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेल रहे हैं. वह PSL 2026 में रावलपिंडीज टीम का हिस्सा हैं. 24 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली की इस शानदार पारी को सैम बिलिंग्स ने भी देखा. किंग कोहली ने इस मुकाबले में जबरदस्त बैटिंग करते हुए 44 गेंदों पर 81 रन बनाए. मैच में उनकी अटैकिंग और कंट्रोल इनिंग्स देखकर सैम बिलिंग्स काफी प्रभावित हुए.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली ने GT के खिलाफ 81 रनों की पारी खेली. (फोटो- PTI/AFP)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan), जिन्हें इंडियन क्रिकेटर्स की आलोचना करने की आदत है. वह अक्सर भारतीय क्रिकेटर्स को लेकर नुक्ताचीनी करते हैं. वॉन का शायद ही ऐसा कोई दिन बीते, जब वह भारतीय क्रिकेटर्स को लेकर चुप रहें. ताजा मामला विराट कोहली (Virat Kohli) से रिलेटेड है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

24 अप्रैल को विराट ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ धुआंधार बैटिंग करते हुए 81 रन बनाए. उनकी यह पारी देखकर इंग्लैंड के क्रिकेटर सैम बिलिंग्स (Sam Billings) काफी इम्प्रेस्ड हुए. उन्होंने विराट की तारीफ की. किंग कोहली की यह तारीफ माइकल वॉन के गले नहीं उतरी. सैम बिलिंग्स को दिए रिप्लाई में उन्होंने कहा कि विराट की तुलना में जो रूट को देखना बेहतर है.

कोहली की तरीफ में बिलिंग्स ने क्या कहा?

सैम बिलिंग्स मौजूदा समय में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेल रहे हैं. वह PSL 2026 में रावलपिंडीज टीम का हिस्सा हैं. 24 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली की इस शानदार पारी को सैम बिलिंग्स ने भी देखा. किंग कोहली ने इस मुकाबले में जबरदस्त बैटिंग करते हुए 44 गेंदों पर 81 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के जड़े. मैच में उनकी अटैकिंग और कंट्रोल इनिंग्स देखकर सैम बिलिंग्स काफी प्रभावित हुए.

Advertisement

उन्होंने X पर लिखा,

क्या विराट कोहली को फुल फ्लो में देखने से बेहतर कुछ हो सकता है?

सैम बिलिंग्स की इस बात से माइकल वॉन सहमत नहीं हुए. उन्होंने सैम बिलिंग्स को विंकिंग फेस इमोजी बनाकर रिस्पॉन्ड दिया,

Advertisement

हां जो रूट…

माइकल वॉन की X पर पोस्ट
माइकल वॉन की X पर पोस्ट
कोहली ने दिखाई मास्टर क्लास

GT ने RCB को मैच जीतने के लिए 206 रनों का टारगेट दिया. पारी का आगाज करने उतरे विराट को जीवनदान मिला, मोहम्मद सिराज की गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने उनका आसान कैच छोड़ दिया. तब विराट ने खाता भी नहीं खोला था. इसके बाद, विराट ने गुजरात के बॉलर्स की धुनाई करते हुए 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली. विराट की इस मास्टर क्लास इनिंग्स के चलते RCB ने 7 गेंद शेष रहते 206 रनों का टारगेट 5 विकेट खोकर पूरा कर लिया.

ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने क्यों छोड़ा KKR? पूर्व हेड कोच ने अंदर की बात बता दी

विराट के नाम हुई ऑरेंज कैप

वैसे, IPL की पर्मानेंट ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास है. विराट ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 8989 रन बनाए हैं. लेकिन, अब किंग कोहली IPL 2026 में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि गुजरात के खिलाफ 81 रनों की पारी के दौरान हासिल की. विराट कोहली इस सीजन 7 पारियों में 328 रन बना चुके हैं. अब, IPL 2026 की ऑरेंज कैप भी किंग कोहली के पास आ गई है.

वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement