The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • World Cup 2023 Only Captain Can not win the World Cup Gautam Gambhir takes a dig on dhoni while talking about Buttler

सिर्फ़ कप्तान वर्ल्ड कप... बटलर पर निगाहें रख गंभीर ने फिर साधा धोनी पर निशाना!

गंभीर ने इंग्लैंड के मैच के दौरान कहा- अगर हम टूर्नामेंट जीतने का क्रेडिट सिर्फ एक इंसान को देते हैं, तो हम बाक़ी प्लेयर्स से ध्यान हटा लेते हैं, ना हम उन्हें सहानुभूति देते हैं, ना क्रेडिट और ना ही देश की सफलता में उनके योगदान की तारीफ़ करते हैं.'

Advertisement
pic
27 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 07:04 PM IST)
Gautam Gambhir, MS Dhoni
गंभीर अक्सर कहते हैं- एक छक्के ने वर्ल्ड कप नहीं जिताया, दूसरी तस्वीर उसी छक्के की है (फ़ाइल, स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गौतम गंभीर ने भारत को वर्ल्ड कप जिताया था. महेंद्र सिंह धोनी के छक्के से भारत वर्ल्ड कप जीता था. 2011 वर्ल्ड कप के बारे में सबसे प्रसिद्ध दो लाइंस के साथ बात शुरू की है. क्योंकि सब्जेक्ट ऐसा ही है. गौतम गंभीर ने एक बार फिर से ऊपर लिखी बहस को हवा दे दी है. गंभीर ने इंग्लैंड का उदाहरण देते हुए उन लोगों पर निशाना साधा, जो वर्ल्ड कप की जीत का क्रेडिट धोनी की कप्तानी को देते हैं.

26 अक्टूबर, गुरुवार को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच World Cup 2023 का मैच हुआ. श्रीलंका ने बैंगलोर में हुए इस मैच को आसानी से जीत लिया. और इसी दौरान कॉमेंट्री करते हुए गंभीर ने कप्तानी पर कॉमेंट्स किए. गंभीर ने कहा कि अगर बटलर जीत का सारा क्रेडिट ले रहे थे, तो वह अपनी टीम का हाल सुधार क्यों नहीं पा रहे?

यह भी पढ़ें: World Cup कौन जीतेगा? धोनी ने इशारा कर दिया है, समझ लीजिए

श्रीलंका की पारी के 18वें ओवर के दौरान गंभीर ने बटलर की आड़ में धोनी पर निशाना साधा. गंभीर ने कहा,

'मैं यह मैच देख रहे सभी लोगों से एक सवाल करना चाहता हूं. अगर सिर्फ कप्तान ही आपको वर्ल्ड कप जिता सकता, तो जॉस बटलर इंग्लैंड को क्यों नहीं जिता पा रहे. वह इंग्लैंड को वर्ल्ड कप नहीं जिता पा रहे क्योंकि बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे और बोलर्स उन्हें विकेट्स नहीं दिला पा रहे.

इसलिए अगर हम टूर्नामेंट जीतने का क्रेडिट सिर्फ एक इंसान को देते हैं, तो हम बाक़ी प्लेयर्स से ध्यान हटा लेते हैं, ना हम उन्हें सहानुभूति देते हैं, ना क्रेडिट और ना ही देश की सफलता में उनके योगदान की तारीफ़ करते हैं.'

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब गंभीर ने किसी जीत का क्रेडिट सिर्फ़ कप्तान को मिलने का विरोध किया है. वह अक्सर ही बोलते रहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ने अकेले भारत को वर्ल्ड कप नहीं जिताया. बात मैच की करें तो इंग्लैंड का बुरा हाल जारी रहा. पहले बैटिंग करते हुए अंग्रेज 156 रन ही बना पाए. ओपनर्स ने 6.3 ओवर्स में ही 45 रन जोड़ दिए थे. लेकिन इसके बाद कोई भी बल्लेबाज देर तक नहीं टिका. बेन स्टोक्स 43 रन के साथ टीम के हाईएस्ट स्कोरर रहे. जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 30 और दाविद मलान ने 28 रन बनाए. इनके अलावा सिर्फ़ मोईन अली और डेविड विली ही दोहरे अंकों तक पहुंच पाए.

यह भी पढ़ें: धोनी जैसी चाल, कुसल मेंडिस ने इंग्लैंड को सही सबक दिया!

श्रीलंका के लिए लाहिरु कुमारा ने तीन विकेट निकाले. जबकि कसुन रजिता और एंजेलो मैथ्यूज़ को दो-दो विकेट मिले. जवाब में श्रीलंका ने सिर्फ़ दो विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए. पतुम निसंका ने 77 रन की नाबाद पारी खेली. जबकि सदीरा समरविक्रमा 65 रन बनाकर उनके साथ लौटे. यह इंग्लैंड की पांच मैच में चौथी हार थी. वह पॉइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर हैं. उनसे नीचे सिर्फ़ नीदरलैंड्स की टीम है. जबकि श्रीलंका की यह पांच मैच में दूसरी जीत थी, वो अब पांचवें नंबर पर हैं.

Advertisement

Advertisement

()