The Lallantop

सरकारी स्कूल में घुसा, 10वीं की छात्रा का आरा मशीन से चेहरा काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के सरकारी स्कूल में 10वीं क्लास की छात्रा पर आरोपी ने ऑटोमैटिक आरा मशीन से हमला किया. मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने फोन पर छात्रा की मां से बात की. उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि सरकार परिवार को हर संभव मदद देगी.

Advertisement
post-main-image
बायीं तस्वीर में आरोपी है, जिसे पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है. (Courtesy: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के राप्टाडु स्थित सरकारी जिला परिषद हाई स्कूल में एक युवक ने 10वीं की छात्रा पर ऑटोमैटिक आरी मशीन से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
  • 31 अक्टूबर को हुए इस हमले का कारण हमलावर का स्कूल परिसर में घुसना और छात्रा को निशाना बनाना बताया गया है, जिससे स्कूल का माहौल तनावपूर्ण और भयावह हो गया।
  • हमले के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है, जबकि मुख्यमंत्री ने छात्रा के इलाज का निरीक्षण कर परिवार को सरकारी सहायता का भरोसा दिया है।
author-image
अपूर्वा जयचंद्रन

आंध्र प्रदेश की खौफनाक घटना ने सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. अनंतपुर जिले के राप्टाडु के सरकारी जिला परिषद हाई स्कूल में एक युवक घुसा और 10वीं की छात्रा पर ऑटोमैटिक आरी मशीन से हमला कर दिया. हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है.

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़ीं अपूर्वा जयचंद्रन की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि 31 अक्टूबर को हमलावर स्कूल परिसर में घुसा, और छात्रा पर आरा मशीन से हमला किया. हमले में छात्रा के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. इस घटना से स्कूल टीचर्स, स्टाफ और स्कूली बच्चे बुरी तरह सहम गए.

सीएम नायूड ने छात्रा पर हमले पर क्या कहा?

पीड़िता को अनंतपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. 31 अक्टूबर को छात्रा पर लकड़ी काटने की मशीन से हमले पर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गहरी चिंता जताई. उन्होंने X पर लिखा,

Advertisement

"राप्टाडु जिला परिषद हाई स्कूल में कक्षा 10 की एक छात्रा पर उसकी क्लास के अंदर हुए बर्बर हमले से मैं गहरे सदमे में हूं और बेहद गुस्से में हूं. जो हमलावर स्कूलों के अंदर हमारी बच्चियों को निशाना बनाते हैं, उनके लिए हमारे समाज में कोई जगह नहीं है."

पुलिस को सख्त एक्शन के निर्देश

सीएम नायडू ने आगे लिखा,

“मैं खुद उसके ठीक होने की प्रक्रिया पर नजर रख रहा हूं और मेडिकल टीम को निर्देश दिया है कि उसे सबसे बेहतर इलाज और देखभाल दी जाए.”

Advertisement
N Chandrababu Naidu
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू का पोस्ट. (X)

उनका ये बयान घटना के तुरंत बाद आया, जिसमें उन्होंने पुलिस अपराध के जिम्मेदार शख्स को जल्द से जल्द ढूंढ़ निकालने का आदेश दिया. उसे कड़ी से कड़ी कानूनी सजा दिलाने का भरोसा भी दिया. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: स्कूल टीचर को बच्चों के सामने हाथ पकड़ कर बाहर लाया, फिर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी

सीएम ने पीड़िता की मां से बात की

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बाद में फोन पर छात्रा की मां से बात की. उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि सरकार परिवार को हर संभव मदद देगी. उन्होंने उनसे हिम्मत बनाए रखने को कहा और बताया कि छात्रा की जान बचाने की पूरी कोशिश की जाएगी.

वीडियो: हॉस्टल और स्कूल में अव्यवस्था, उत्पीड़न के खिलाफ Gen Alpha ने किया पैदल मार्च

Advertisement