The Lallantop

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?

पीएम के साथ प्रेसिडेंट ने भी टीम इंडिया को सराहा.

Advertisement
post-main-image
टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, PM मोदी समेत कई नेताओं ने बधाई दी है.
ऑस्ट्रेलिया में खत्म हुई 4 टेस्ट मैच की सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है. ब्रिसबेन टेस्ट की चौथी पारी में भारत ने सात विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी 328 रन बना लिए. ये जीत ब्रिसबेन के गाबा मैदान में भारत की पहली टेस्ट जीत है. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान में 32 सालों के बाद किसी हार का स्वाद चखा है. भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर राजनैतिक जगत के दिग्गज भी टीम इंडिया को ख़ूब बधाई दे रहे हैं. आइये देखते है सियासी खिलाड़ी इन क्रिकेट खिलाड़ियों के किए क्या कह रहे हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए ट्वीट किया-
"ऑस्ट्रेलिया में एक अभिभूत करने वाली क्रिकेट की पटकथा लिखी गई. एक कड़े टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करने पर युवा भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई. टीम ने असाधारण कौशल और धैर्य का परिचय दिया. देश को उनकी उपलब्धि पर गर्व है."
उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने टीम इंडिया को जीत पर बधाई देते हुए ट्वीट किया-
"ऑस्ट्रेलिया में खेली गई टेस्ट श्रृंखला में भारतीय क्रिकेट टीम की विजय पर टीम के सभी सदस्यों को मेरी हार्दिक बधाई। आपकी विजय प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। भावी सफलताओं के लिए मेरी शुभकामनाएं। #TeamIndia"
  PM मोदी ने भी टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक जीत पर जीत बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया-
"ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम की सफ़लता पर हम सब बहुत खुश हैं. उनकी असाधारण ऊर्जा और जनून देखने लायक थी. साथ ही उनकी मंशा, असाधारण धैर्य और दृढ़ निश्चय भी. टीम को बधाई. भविष्य के लिए शुभकामनाएं."
गृहमंत्री अमित शाह ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया-
"ऐतिहासिक सीरीज जीतने पर टीम इंडिया को सलाम. पूरा देश आपकी असाधारण जीत पर गौरवान्वित है. वेल प्लेड टीम इंडिया"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम इंडिया को इस जीत पर बधाई देते हुए लिखा-
"भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया में प्राप्त हुई ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई। यह विजय 'टीम इंडिया' के दृढ़ संकल्प, धैर्य और अनुशासन को समर्पित है। 'संगठन में शक्ति' के विजय मंत्र का प्राकट्य है। कामना है कि 'टीम इंडिया' भविष्य में भी ऐसे ही कीर्तिमान स्थापित करती रहे।"
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए ANI के न्यूज़ को रीट्वीट किया. उन्होंने लिखा-
"सुपर सुपर प्रदर्शन"
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए ट्वीट किया-
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। भारतीय क्रिकेट टीम की यह जीत उनकी मेहनत, ऊर्जा और उल्लेखनीय धैर्य के साथ ही दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। https://t.co/xEpaj25lIT
CPI(M) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया-
"बधाई टीम इंडिया! इस टीम का धैर्य, कौशल और मेहनत दिल को छूने वाली और प्रेरणादायक है."
हाल ही में कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया,
भारतीय क्रिकेट टीम को आस्ट्रेलिया के विरुद्ध टेस्ट क्रिकेट मैच श्रृंखला में 2-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ये जीत भारतीय खिलाड़ियों के हौसले और हिम्मत की है! देश को आप पर गर्व है। #INDvsAUS
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने टीम इंडिया के ट्रॉफी उठाते हुए वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा-
"जश्न और गौरव का क्षण. धन्यवाद टीम इंडिया."
उड़ीसा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन पटनायक ने भी टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया-
"ब्रिसबेन के गाबा में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शानदार जीत पर टीम इंडिया को बधाई. युवा खिलाड़ियों के हरफनमौला प्रदर्शन के प्रभाव से टीम इंडिया को जीत मिली. टीम को शुभकामनाएं."
टीम इंडिया को बधाई देने वालों में गूगल के CEO सुंदर पिचाई भी शामिल रहे. उन्होंने लिखा है-
"महानतम टेस्ट सीरीज जीतों में से एक. बधाई टीम इंडिया, अच्छा खेले ऑस्ट्रेलिया, क्या सीरीज थी."

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement