एशियन गेम्स के 12वें दिन भारत को शूटिंग में दूसरा गोल्ड मिला. नीरू ढांडा और किनान चेनाई ने ट्रैप के मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड मेडल जीता. गोल्ड के साथ-साथ भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 34 अंक स्कोर किए और एशियन रिकॉर्ड कायम किया. इससे पहले कतर के नाम पर 30 अंक का एशियन रिकॉर्ड दर्ज था, जो उन्होंने इसी साल जनवरी में बनाया था. इवेंट का सिल्वर मेडल कतर के नाम रहा. वहीं, चीन को ब्रॉन्ज मेडल मिला.
ट्रैप शूटिंग में दूसरा गोल्ड, नीरू-किनान की जोड़ी ने बनाया एशियन रिकॉर्ड
क्वालिफिकेशन राउंड में 12 टीमों ने हिस्सा लिया था. भारतीय जोड़ी 136 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रही और फाइनल के लिए क्वालीफाई कर ली थी. क्वालिफिकेशन राउंड में चीन पहले स्थान पर, दूसरे स्थान पर कतर और तीसरे स्थान पर ईरान था. फाइनल चार टीमों के बीच खेला गया.

आपको बता दें कि क्वालीफाइंग राउंड में 12 टीमों ने हिस्सा लिया था. हर जोड़ी को 50 शॉट लगाने थे जिनमें से टीम के एक निशानेबाज को 25 शॉट लगाने थे. 12 टीमों में से कुल चार टीमों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. भारत 136 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहा.
फाइनल राउंड में हर टीम को 40 शॉट लगाने थे. हर शूटर को 20-20 शॉट लेने थे. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. पहली सीरीज में भारत ने 10 में से 6 ही अंक किए थे. नीरू तीन टारगेट मिस कर गई थीं. इसके बाद भारत ने जबरदस्त वापसी की. अगली दो सीरीज में परफेक्ट 10 हासिल किया. वहीं फाइनल और आखिरी सीरीज में भारत के खाते में 8 अंक आए. हालांकि यह स्कोर उन्हें गोल्ड जिताने के लिए काफी था.
ये भी पढ़ें- कंपाउंड तीरंदाजी में भारत का दूसरा गोल्ड! मिक्स्ड इवेंट में चिकिता-साहिल को मिला ओलंपिक कोटा
एशियन गेम्स में नीरू की हैट्रिकआपको बता दें कि यह नीरू का इन एशियन गेम्स में तीसरा मेडल है. महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था. वह ऐसा करने वाली भारत की पहली निशानेबाज बनी थीं. इस फाइनल में भी नीरू ने एशियन रिकॉर्ड कायम किया था. इंडिविजुअल गोल्ड के अलावा उन्होंने महिला ट्रैप टीम इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल भी दिलाया था. अपने पहले ही एशियन गेम्स से नीरू तीन मेडल के साथ भारत लौटेंगी. वह इन एशियन गेम्स में सबसे कामयाब एथलीट रही हैं. उनके अलावा गुलवीर सिंह और वित्या रामराज ने भी तीन-तीन मेडल हासिल किए. हालांकि कोई भी दो गोल्ड हासिल नहीं कर सका है.
शूटिंग में आए इस गोल्ड मेडल के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत अब मेडल टैली में 8वीं पोजीशन पर पहुंच गया है. इसमें 9 गोल्ड मेडल के अलावा 21 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है. अब तक कुल 57 पदक जीते जा चुके हैं.
वीडियो: शाहरुख खान स्टारर 'किंग' की रिलीज़ से पहले 800 करोड़ की कमाई की सच्चाई खुल गई!









