The Lallantop

Asian Games : सात्विक-चिराग उलटफेर का शिकार, पहले ही राउंड में बाहर

भारत की नंबर वन डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी एशियन गेम्स में अपना गोल्ड डिफेंड नहीं कर सके. वह पहले ही राउंड में बाहर हो गए.

Advertisement
post-main-image
सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी एशियन गेम्स में मौजूदा चैंपियन थे. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एशियन गेम्स में पुरुष डबल्स बैडमिंटन इवेंट में सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी थाईलैंड की जोड़ी के खिलाफ पहले राउंड में 21-12, 19-21, 14-21 से हार गई।
  • सात्विक-चिराग जोड़ी डिफेंडिंग चैंपियन थी और थाईलैंड के खिलाड़ियों के खिलाफ 3-0 का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड रखने के बाद भी मुकाबले के दौरान कई फ्लैट एरर हुईं।
  • इस हार के कारण सात्विक-चिराग इस बार के एशियन गेम्स में पुरुष डबल्स बैडमिंटन इवेंट में पदक नहीं जीत पाएंगे और उन्हें पहले राउंड में बाहर होना पड़ा।

एशियन गेम्स में सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी बड़े उलटफेर का शिकार हो गए. बैडमिंटन के पुरुष डबल्स इवेंट में उनका पहला मैच थाईलैंड के पक्कापोन तीरारत्साकुल और पीराचाई सुकफुन की जोड़ी से था. लेकिन, भारतीय जोड़ी एक घंटा 8 मिनट तक चला यह मुकाबला 21-12, 19-21,14-21 से हार गई. सात्विक-चिराग इस इवेंट के डिफेंडिंग चैंपियन थे. उनसे इस बार भी गोल्ड की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वह पहले ही राउंड में बाहर हो गए.

Advertisement
सात्विग-चिराग उलटफेर का शिकार

सात्विक-चिराग को इस मैच में फेवरेट माना जा रहा था. थाईलैंड की जोड़ी के खिलाफ सात्विक-चिराग का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी 3-0 था. दोनों ने मैच में उम्मीद के मुताबिक ही शुरुआत की. ओपनिंग गेम उन्होंने 20 मिनट में 21-12 से अपने नाम कर लिया. लेकिन, दूसरे गेम में थाईलैंड की जोड़ी ने रिदम हासिल किया. सात्विक-चिराग ने इस दौरान कई फ्लैट एरर किए. यह गेम 24 मिनट तक चला. थाईलैंड की जोड़ी ने यह गेम जीता और इसे डिसाइडिंग गेम में ले गए. सात्विक-चिराग आखिरी गेम में भी मोमेंटम हासिल नहीं कर सके. थाईलैंड की जोड़ी ने इस गेम में पूरा कंट्रोल रखा और 21-14 से इसे जीतकर मुकाबला भी अपने नाम कर लिया. पिछले एशियन गेम्स की चैंपियन इस बार डबल्स इवेंट में खाली हाथ रहेंगे.

शानदार फॉर्म में थे सात्विक-चिराग

सात्विक-चिराग की जोड़ी शानदार फॉर्म में थी. एशियन गेम्स से पहले उन्होंने चीन मास्टर्स का खिताब जीता था. सिर्फ इतना ही नहीं एशियन गेम्स के टीम इवेंट में भी उन्होंने कमाल का खेल दिखाया था. उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जापान के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को सीधे गेम में हराया था. सिर्फ इतना ही नहीं सेमीफाइनल में भी उन्होंने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन को मात दी थी. लियांग वेकेंग और वैंग चांग की चीनी जोड़ी को सात्विक-चिराग ने सीधे गेम में हराया था. इसके बाद से ही ऐसा लगने लगा था कि भारतीय जोड़ी डबल्स में पोडियम तक पहुंच जाएगी.  

Advertisement

यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर वाले एलीट क्लब में शामिल हुए मार्को येन्सन 

बैडमिंटन के अन्य परिणाम

25 सितंबर को भारत के अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी भी एक्शन में थे. तनिशा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की जोड़ी ने जीत से अभियान की शुरुआत की. उन्होंने पहले राउंड में मालदीव की निबाल अहमद और अमिनाथ नबीहा अब्दुल रज्जाक को 21-8, 21-7 से हराया. इसके बाद, उन्होंने मलेशिया की शेवन जेनी लाई और सून हुआट गोह की जोड़ी को एक घंटे चले कड़े मुकाबले में 22-20, 24-22 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई. क्वार्टर फाइनल में उनका सामना चीन की यान झे फेंग और डोंगपिंग हुआंग की जोड़ी से होगा. महिला सिंगल्स में उन्नति हुड्डा ने भी दूसरे राउंड में एंट्री की. उन्होंने उत्तर कोरिया की मी सोंग यू को 30 मिनट में 21-9, 21-10 से हराया.

वीडियो: 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली? गंभीर ने बता दिया

Advertisement

Advertisement