मथुरा के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की मौत का मामला सामने आया है. उनकी पहचान जबलपुर के रहने वाले दीपक लोधी के तौर पर हुई है. कहा जा रहा है कि लोधी ने आत्महत्या की है. पुलिस ने भी यही कहा है कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का ही लग रहा है. रिपोर्ट में बताया गया कि मथुरा के गुरू कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से गिरने के बाद उनकी जान गई. उनसे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आई. उनके प्राइवेट पार्ट भी कट गए थे.
प्राइवेट पार्ट कटा, सिर पर गंभीर चोट, प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने जान दी या हत्या हुई?
मथुरा के गुरुकृपा कुंज आश्रम में रहने वाले प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. पुलिस पहली नजर में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि शरीर पर गंभीर चोटों और प्राइवेट पार्ट कटे होने को लेकर भी जांच की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि शरद अस्पताल में एक व्यक्ति घायल अवस्था में एडमिट कराया गया है. सूचना को संज्ञान में लेते हुए तत्काल जांच की गई तो जानकारी हुई कि वह जबलपुर के रहने वाले दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण हैं. वो केलिकुंज से जुड़े गुरुकृपा कुंज आश्रम में रहते थे. उन्होंने बताया कि लोधी ने चौथे फ्लोर से कूदकर जान दे दी. उनके परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में बताया गया कि लोधी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं. उनके प्राइवेट पार्ट भी कट गए थे. छत से गिरने के बाद गंभीर हालत में उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उन्हें बचाया नहीं जा सका.
पुलिस ने पहली नजर में इसे आत्महत्या का मामला बताया तो है लेकिन लोधी के शव का प्राइवेट पार्ट कटा होने पर भी सवाल उठ रहे हैं. क्या लोधी ने खुद अपने प्राइवेट पार्ट काटे? या किसी ने उनकी हत्या की है? पुलिस हर पहलू से इसकी जांच कर रही है.
ये भी पढ़ेंः वीडियो कॉल पर परिवार को जहाज दिखा रहे थे सूरज, आधे घंटे बाद मिसाइल हमले में जान चली गई
मृतक दीपक लोधी संत प्रेमानंद के शिष्य हैं, जिनका मथुरा में श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम है. उनका वास्तविक नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे है लेकिन संन्यास के बाद वह संत प्रेमानंद हो गए. राधावल्लभ संप्रदाय से संबंध रखने वाले प्रेमानंद के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोवर्स हैं.
वीडियो: ‘पनवेल निकलना है’ टिप्पणी पर Nirma University में विवाद, HOD ने कॉलर पकड़ा










