The Lallantop

'वैभव से कोई तुलना ही नहीं'! साथी क्रिकेटर ने बड़ी बात बोल दी

Vaibhav Sooryavanshi को पहली बार आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए Team India में शामिल किया गया. इसके बाद उन्होंने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ T20I में डेब्यू किया. तब से लेकर अब तक वैभव भारत की T20 टीम में बने हुए हैं.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी भारत की T20 टीम में लगातार बने हुए हैं. (Courtesy: Getty Images)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वैभव सूर्यवंशी को पहली बार जुलाई 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ T20I में भारत की टीम में शामिल किया गया और तब से वे T20 टीम के नियमित सदस्य हैं।
  • वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 72 छक्के लगाकर लीग का नया रिकॉर्ड बनाया, जिससे उन्हें भारत की T20 टीम में चयन मिला।
  • वैभव सूर्यवंशी के टीम में आने से अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ी है और वे एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी अभी टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का रेगुलर हिस्सा नहीं हैं. लेकिन, बीते दो साल में वह बेहतरीन प्रदर्शन करके देशभर में चर्चा का विषय बन गए. वैभव शायद 15 साल के सबसे पॉपुलर प्लेयर हैं. उन्होंने अपनी बेखौफ बैटिंग के चलते दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को अपना मुरीद बना लिया. करंट टाइम में उनकी जैसी दीवानगी किसी और प्लेयर के लिए देखने को नहीं मिलती. टीम इंडिया के साथी खिलाड़ी ध्रुव जुरेल भी उनसे काफी इम्प्रेस्ड हैं. उन्होंने वैभव के बारे में अपना पक्ष रखा है. जुरेल का कहना है कि वैभव ‘अविश्वसनीय’ प्लेयर हैं. मैं उनसे अपनी तुलना नहीं कर सकता. 

Advertisement

वैभव इन दिनों जापान में हैं. वह एशियन गेम्स में भारत की T20 टीम का हिस्सा हैं. वह T20 वर्ल्ड कप के विनर कई इंडियन क्रिकेटर्स के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके हैं. वैभव के आने से टीम इंडिया में दूसरे प्लेयर्स के लिए चुनौती बढ़ गई है. संजू सैमसन का उनसे सीधा मुकाबला माना जा सकता है. वैभव को लेकर ध्रुव जुरेल का कहना है कि इस यंग प्लेयर का टैलेंट उसे बाकी प्लेयर्स से अलग बनाता है.

ध्रुव जुरेल ने पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा, 

Advertisement

वैभव हर तारीफ डिजर्व करते हैं. वह जो करते हैं, उसके बारे में आप सपने में भी नहीं सोच सकते. 15 साल का लड़का सब की धुनाई कर कर रहा है.  वैभव को देखकर बस यही कह सकते हैं कि वाह. ईमानदारी से कहूं तो उनसे किसी तरह की जलन नहीं हैं. तुलना की भी बात नहीं है. उनसे तुलना करें भी तो किस बात के लिए. वैभव जो कुछ कर रहे हैं, उसे समझ पाना मुश्किल है. तुलना तब होती है, जब आपको लगता है कि आप भी वैसा ही कुछ कर सकते हैं. वह बेहतरीन प्लेयर हैं. वैभव एक अविश्वसनीय टैलेंट हैं. हम उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं. वह हमारे जैसे बैटर्स के लिए खेल आसान बना देते हैं. 

T20 टीम के रेगुलर मेंबर हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी को पहली बार आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया. इसके बाद उन्होंने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ T20I में डेब्यू किया. तब से लेकर अब तक वैभव भारत की T20 टीम में बने हुए हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने जिम्बाब्वे टूर पर अपनी बैटिंग से धमाल मचाया था. जिम्बाब्वे के खिलाफ वह ‘प्लेयर ऑफ सीरीज’ भी रहे. वह एशियन गेम्स में भी टीम इंडिया की हिस्सा हैं. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ भी उन्हें भारत की T20 टीम में शामिल किया गया था. 

ये भी पढ़ें: हार्दिक अब न्यूजीलैंड सीरीज से भी बाहर! ODI वर्ल्ड कप में ढूंढना पड़ेगा रिप्लेसमेंट?

Advertisement
IPL 2026 में मचाया था धमाल

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बैटिंग की. इस सीजन उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो लीग के इतिहास में कोई बैटर नहीं बना सका. उन्होंने IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 72 छक्के मारने का कीर्तिमान स्थापित किया. उन्होंने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन स्कोर किए. इतना ही नहीं उन्होंने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, लुंगी एनगिडी और ट्रेंट बोल्ट जैसे बॉलर्स की पहली गेंद पर छक्का जड़ा. IPL में उनके धुआंधार प्रदर्शन को देखकर वैभव को भारत की T20 टीम में सिलेक्ट किया गया है. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement