The Lallantop

इंदौर का बोहनी मैच, इंडिया की आफरीनी जीत

अश्विन ने 20 में से 13 विकेट लिए, 2 रन आउट किए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

टेस्ट क्रिकेट में बोहनी कर रहे इंदौर के होलकर स्टेडियम में टीम इंडिया ने तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में न्यू जीलैंड को 321 रनों से हराकर सीरीज में सूपड़ा साफ कर दिया है. न्यूजीलैंड को जीत के लिए 475 रन बनाने थे, लेकिन दूसरी पारी में कीवी टीम 153 रनों पर सिमट गई. इस टेस्ट मैच में आर अश्विन ने 13 विकेट लिए और 2 रन आउट किए. तो मैन ऑफ द मैच उन्हें ही मिलना था. साथ ही, सीरीज़ में 27 विकेट लेकर अश्विन मैन ऑफ द सीरीज भी ले गए. अश्विन के आने के बाद भारत ने 8 टेस्ट सीरीज जीती हैं, जिनमें 7 सीरीज में अश्विन ‘मैन ऑफ द सीरीज़’ रहे हैं

Advertisement

comp-off

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यू जीलैंड को हराकर लगातार चौथी टेस्ट सीरीज जीती है. विराट की कप्तानी में टीम इंडिया इससे पहले श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत चुकी है.

Advertisement

कप्तान विराट कोहली मैच 17, जीत 10, हार 2, ड्रॉ 5

17 मैचों में कभी भी एक ही टीम लगातार नहीं उतारी!

तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 216-3 के स्कोर पर घोषित की. चेतेश्वर पुजारा 101 और अजिंक्य रहाणे 23 रन बनाकर नॉटआउट रहे और गौतम गंभीर ने 50 रन बनाए. भारत ने पहली पारी 557 के स्कोर घोषित की थी और न्यूजीलैंड की पहली पारी 299 रन पर सिमट गई थी. इस तरह पहली पारी में भारत के पास 258 रनों की बढ़त थी.

अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक लगाने वाले पुजारा ने पहले गंभीर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की. फिर रहाणे के साथ मिलकर बेहतरीन 58 रन की नाबाद साझेदारी की.

Advertisement

Ashwin

खेल के तीसरे दिन गौतम गंभीर कंधे की चोट के चलते मैदान से बाहर चले गए थे, लेकिन वो चौथे दिन जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो उन्होंने बेहतरीन शॉट्स लगाए. 2 साल बाद वापसी कर रहे गंभीर ने अपने टेस्ट करिया का 22वां अर्धशतक पूरा किया. भारत की ओर से विराट कोहली ने पहली पारी में 211 रन बनाए जबकि अजिंक्य रहाणे ने 188 रनों का स्कोर खड़ा किया था.

संक्षिप्त स्कोर भारत 517-5 (कोहली 211, रहाणे 188) और 216-3 (पुजारा 101*, गंभीर 50) न्यूज़ीलैंड 299 (गुप्टिल 72, नैशम 71) और 153 (टेलर 32, गुप्टिल 29) भारत 321 रन से विजय.

Advertisement