टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) का मैच होगा या नहीं, यह सवाल अब भी बना हुआ है. पाकिस्तान की सरकार तो ऐलान कर चुकी है कि वह इस मैच को बायकॉट कर रही है. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब तक यह जानकारी आधिकारिक तौर पर ICC को नहीं दी है. इस बीच पूर्व भारतीय गेंदबाज आर अश्विन को पूरा भरोसा है कि यह मैच होगा. वह चाहते भी हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच हो.
'भारत-पाकिस्तान का मैच सौ पर्सेंट होगा', आर अश्विन वजह भी बता दी
T20 World Cup Ind vs Pak: अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में विस्तार से बात की. उन्होंने बताया कि भारत-पाकिस्तान मैच में बहुत पैसे दांव पर हैं. ऐसे में पाकिस्तान जितनी आसानी से बायकॉट की बात कर रहा है, उतनी आसानी से यह होगा नहीं.


अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में विस्तार से बात की. उन्होंने बताया कि भारत-पाकिस्तान मैच में बहुत पैसे दांव पर हैं. ऐसे में पाकिस्तान जितनी आसानी से बायकॉट की बात कर रहा है, उतनी आसानी से यह होगा नहीं. अश्विन ने कहा,
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 100 प्रतिशत होगा. मुझे लगता है कि यह होगा. अगले 3-4 दिनों में यह फैसला पलट दिया जाएगा. यह मेरा अंदाज़ा है और मैं भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखना चाहता हूं.
अश्विन ने अपनी इच्छा की वजह भी बताई. उन्होंने कहा,
इस मामले में बहुत सारे बिज़नेस फैसले शामिल हैं. पाकिस्तान के साथ एक और समस्या है. उन्हें फाइनेंशियल नुकसान भी हो सकता है क्योंकि ब्रॉडकास्टर्स को जो भी नुकसान होगा, उसकी भरपाई उन्हें करनी होगी. इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें समझौता करना होगा. इसमें शामिल फाइनेंशियल चीज़ों का मतलब है कि ICC के दूसरे सदस्य देशों को भी नुकसान होगा. ICC मीटिंग में, ये सभी सदस्य कहेंगे कि पाकिस्तान की वजह से हमें ये नुकसान हो रहा है. PSL भी होने वाला है. PSL में भी खिलाड़ी कह सकते हैं कि हम नहीं आएंगे.
यह भी पढ़ें-रोहित-विराट को 2027 वर्ल्ड कप में खेलना चाहिए या नहीं? इसपर धोनी का जवाब सबको सुनना चाहिए
पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ी पुराने मैचों का हवाला देते हुए यह कह रहे हैं कि ICC उन पर कोई एक्शन नहीं ले सकता है. अश्विन ने इस दावे की भी पोल खोल दी. उन्होंने बताया कि आखिर क्यों पाकिस्तान की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा. पूर्व गेंदबाज ने कहा,
हम 1996 वर्ल्ड कप और 2003 वर्ल्ड कप की भी बात करेंगे. टीमों ने श्रीलंका जाने से इनकार कर दिया था. उन्होंने मैच छोड़ दिए थे. 2003 वर्ल्ड कप में भी, टीमों ने सुरक्षा और यात्रा की वजह से मैच छोड़ दिए थे. लेकिन वह वेन्यू से जुड़ी समस्याएं थीं. पाकिस्तान और भारत एक न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगे. वेन्यू को लेकर भी कोई समस्या नहीं है.
तो इन सब के बाद यह कहना कि मैं किसी खास विरोधी टीम के साथ नहीं खेलूंगा, कई मायनों में बिल्कुल भी मंज़ूर नहीं किया जाएगा. मुझे उम्मीद है कि बेहतर समझ आएगी और ये मैच ज़रूर होंगे.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को होगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब तक ICC को आधिकारिक तौर पर मैच न खेलने की जानकारी नहीं दी है. इसी वजह से अब तक शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है. भारत ने भी अपने कोलंबो जाने के प्लान को नहीं बदला है.
वीडियो: क्रिकेटर्स नहीं तो शूटर्स क्यों? बांग्लादेश का दोहरा रवैया सामने आ गया













.webp?width=275)
.webp?width=275)







