The Lallantop

BCCI से एक स्पेशल रिक्वेस्ट के बाद रिटायर हो रहे हैं सबके प्यारे नेहरा जी

आशीष नेहरा. 18 सालों से इंडिया के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
एक लड़का आया था इंडियन क्रिकेट टीम में. और टीम भी तबकी जब कप्तानी संभाली हुई थी अज़हरुद्दीन ने. साल था 1999. वो आया और 2003 तक वो इंडिया का फास्टेस्ट बॉलर बन चुका था. 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ़ उसने तबाही मचा दी. तबसे टीम में आना जाना रहा. बेहद मज़ाकिया. मज़ाक करने की कोशिश न करते हुए भी वो मज़ाक कर ही देता था. देह में 12 ऑपरेशन करवाने के बाद, 17 टेस्ट, 120 वन-डे और 26 ट-20 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद अब उसने आख़िरी मैच खेलने का मन बना लिया है. आशीष नेहरा. 1 नवंबर को फ़िरोज़ शाह कोटला में अपना आखिरी मैच खेलेंगे. आशीष ने बीसीसीआई से स्पेशल रिक्वेस्ट की और कहा कि उन्हें अपने होम ग्राउंड पर आखिरी मैच खेल लेने दें. बीसीसीआई ने इसपे रज़ामंदी दे दी है. आशीष नेहरा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ चल रही टी-20 सीरीज़ के लिए चुने गए थे लेकिन उन्हें पहले दो मैचों के लिए आखिरी ग्यारह में जगह नहीं मिली. आशीष खुद कहते हैं कि बुमराह और भुवनेश्वर एक साथ अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं और इन्हें ही आगे इंडिया की बॉलिंग की ज़िम्मेदारी को निभाना चाहिए. अगर 1 नवंबर को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ खेला जाने वाला टी-20 मैच फ़िरोज़ शाह कोटला में नहीं होता तो नेहरा ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ चल रही सीरीज़ के बाद ही रिटायरमेंट ले लेते. नेहरा 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंडियन टीम का हिस्सा थे. उन्होंने सेमी फाइनल में अच्छी बॉलिंग की थी लेकिन उंगली टूट जाने की वजह से फाइनल मैच नहीं खेल पाए थे.

 ये भी पढ़ें:

वो बाप जो अपने बेटे को मर्द बनाने के लिए रोज़ सुबह दौड़ाता था

Advertisement

आइंस्टाइन की लिखी इस चिट्ठी में छुपा है दुनिया की बर्बादी का फ़ॉर्म्युला

धोनी की कीपिंग बाद में देखना पहले फ़ुटबॉल ट्रिक्स देख लो

Advertisement

 फौजी क्रिकेटर शिखा पांडे ने बताए अपनी लल्लनटॉप लाइफ के किस्से

Advertisement
Advertisement