The Lallantop

द्रविड़ के बाद अब सहवाग के बेटे को भी मिली इंडिया की U-19 टीम में एंट्री!

ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम भारत का दौरा करने वाली है. इस अहम सीरीज के लिए ODI स्क्वॉड में Anvay Dravid के साथ-साथ Aryavir Sehwag को भी शामिल किया गया है. आर्यवीर पहली बार इंडिया की U-19 टीम में शामिल किए गए हैं.

Advertisement
post-main-image
अन्वय द्रविड़ के साथ-साथ आर्यवीर सहवाग को भी इंडिया की U-19 टीम में जगह मिल गई है. (फोटो-X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंडिया की अंडर-19 टीम के ODI स्क्वॉड में आर्यवीर सहवाग को पहली बार शामिल किया गया है, जबकि अन्वय द्रविड़ पहले से टीम का सदस्य हैं, और ऑस्ट्रेलिया U-19 टीम के भारत दौरे के लिए यह चयन किया गया है।
  • BCCI ने 27 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली U-19 ODI और मल्टी-डे सीरीज के लिए स्क्वॉड का एलान किया, जिसमें लक्ष्‍य रायचंदानी को ODI कप्तान और यशबर्धन चौहान को मल्टी-डे कप्तान बनाया गया है।
  • इस चयन के बाद युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा और यह टीम आगामी तीन ODI मैचों और मल्टी-डे मैचों के लिए राजकोट व अहमदाबाद में खेलेंगी।

वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़. टीम इंडिया के दोनों दिग्गजों के बेटे अब एक साथ टीम इंडिया की U-19 टीम में शामिल किए गए हैं. आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ को इंडिया की U-19 टीम के ODI स्कवॉड में जगह मिली है. अन्वय पहले से ही इंडिया की U-19 टीम में शामिल हैं. लेकिन, आर्यवीर को पहली बार टीम में जगह मिली है. 

Advertisement

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया U-19 टीम भारत का दौरा करने वाली है. इससे पहले, BCCI ने 27 अगस्त को सीरीज के लिए U-19 टीम के ODI और मल्टी डे स्क्वॉड का ऐलान किया. ODI मैचों के लिए लक्ष्‍य रायचंदानी को कप्तान बनाया गया है. यशबर्धन चौहान उनके डिप्टी रहेंगे. वहीं, मल्टी-डे मुकाबलों के लिए यशबर्धन चौहान को कप्तान और लक्ष्‍य रायचंदानी को उपकप्तान बनाया गया है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने टीम को लेकर हुए इस ऐलान की पुष्टि की है.

तीनों ODI मैच और पहला मल्टी-डे मैच राजकोट में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा मल्टी-डे मैच अहमदाबाद के बी ग्राउंड में होगा.

Advertisement
सीरीज के लिए स्क्वॉड

U-19 ODI स्क्वॉड : लक्ष्‍य रायचंदानी (C), यशबर्धन चौहान (VC), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकटा और काव्या पटेल.

मल्टी-डे स्क्वॉड : यशबर्धन चौहान (C), लक्ष्‍य रायचंदानी (VC), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा और आर्यन यादव.  

तारीख / अवधिमैच / विवरणस्थानसमय
18 सितंबर 2026 (शुक्रवार)पहला वनडेराजकोटसुबह 9 बजे
21 सितंबर 2026 (सोमवार)दूसरा वनडेराजकोटसुबह 9 बजे
23 सितंबर 2026 (बुधवार)तीसरा वनडेराजकोटसुबह 9 बजे
27 से 30 सितंबर 2026पहला मल्टी-डेराजकोटसुबह 9:30 बजे
5 से 8 अक्टूबर 2026दूसरा मल्टी-डेअहमदाबाद बी ग्राउंडसुबह 9:30 बजे
भारत-ऑस्ट्रेलिया U-19 सीरीज के लिए पूरा शेड्यूल

ये भी पढ़ें : T20 के एलीट क्लब में सुनील नरेन! दुनिया में सिर्फ राश‍िद के नाम था ये रिकॉर्ड

Advertisement
क्यों म‍िली सहवाग और द्रव‍िड़ के बेटे को टीम में जगह?  

आर्यवीर हाल ही में नई दिल्ली में चल रहे दिलली प्रीमियर लीग 2026 में वेस्ट दिल्ली लॉयन्स के लिए खेलते नजर आए. वहां उनके आक्रामक अंदाज और बड़े शॉट्स ने पिता वीरेंद्र सहवाग की याद दिलाई. उन्होंने इससे पहले, 2024 में कूच बिहार ट्रॉफी के दौरान मेघालय के खिलाफ 297 रनों की तूफानी पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी थीं. अब घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन के बाद उन्हें पहली बार भारत की अंडर-19 टीम का दरवाजा खुला है. वहीं, अन्वय पहले से ही U-19 स्कवॉड का हिस्सा हैं. उन्होंने हाल ही में श्रीलंका U-19 टीम के ख‍िलाफ 87 रनों की एक दमदार पारी खेली थी. 

वीडियो: पीवी सिंधु के जापान ओपन जीतने का विराट कोहली से क्या कनेक्शन?

Advertisement