The Lallantop

200 से ज्यादा पोस्ट गायब, अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम से कोहली वाली रील भी हटाई

इंस्टाग्राम क्लीन-अप को लेकर Arshdeep Singh की तरफ से अभी कोई वजह सामने नहीं आई है. लेकिन फैंस के बीच अटकलें लग रही हैं कि क्या ये पर्सनल रीसेट है? या सोशल मीडिया से पोस्ट हटाना किसी ब्रांडिंग के लिए नया प्लान?

Advertisement
post-main-image
अर्शदीप के अकाउंट में अब सिर्फ 45 पोस्ट बचे हैं. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से अधिक पोस्ट हटाकर अपनी डिस्प्ले पिक्चर भी बदल दी है, जिससे उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल में केवल 45 पोस्ट शेष रह गए हैं।
  • यह बदलाव आईपीएल 2026 सीजन के बाद हुआ है, जिसमें अर्शदीप कई विवादों का हिस्सा रहे, जैसे साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा पर आपत्तिजनक टिप्पणी और सोशल मीडिया पर फैंस के साथ विवाद।
  • अर्शदीप या पंजाब किंग्स की ओर से इस इंस्टाग्राम क्लीन-अप पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, और क्रिकेट प्रशंसक इस घटना के अगले कदमों का इंतजार कर रहे हैं।

टीम इंडिया के पेसर और पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाड़ी अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) सोशल मीडिया एक्टिविटी की वजह से एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अचानक 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दिए. डिस्प्ले पिक्चर भी बदल लिया. अर्शदीप की इस हरकत से फैंस हैरान हैं और अटकलों का बाजार गर्म हो गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अर्शदीप से जो किया उसमें सबसे ज्यादा ध्यान उस वायरल रील पर गया है, जिसमें वो विराट कोहली के साथ थे. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद उन्होंने वो रील रिकॉर्ड की थी. उस वक्त लोगों ने वो कंटेंट खूब पसंद किया. रील 15 करोड़ से ज्यादा व्यूज पार कर चुकी थी. लेकिन ये रील अब उनके अकाउंट से गायब है.

इंस्टाग्राम क्लीन-अप को लेकर अर्शदीप की तरफ से अभी कोई वजह सामने नहीं आई है. लेकिन फैंस के बीच अटकलें लग रही हैं कि क्या ये पर्सनल रीसेट है? या सोशल मीडिया से पोस्ट हटाना किसी ब्रांडिंग के लिए नया प्लान?

Advertisement

अलग-अलग तरह की रील बनाने वाले अर्शदीप के अकाउंट में अब सिर्फ 45 पोस्ट बचे हैं. इनमें फैमिली फोटोज, कुछ क्रिकेट माइलस्टोन और ब्रांड प्रमोशन्स हैं. पंजाब किंग्स (PBKS) से जुड़ा कंटेंट भी पूरी तरह नहीं हटाया गया है. उनके बायो में PBKS का जिक्र अभी भी मौजूद है.

IPL 2026 विवादों में रहे अर्शदीप?

इंस्टाग्राम अकाउंट की ये सफाई IPL 2026 सीजन के बाद हुई है. इस सीजन अर्शदीप कई बार विवादों में फंसे. पहला बड़ा विवाद तब हुआ जब मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले उनका एक वीडियो सामने आया. वो साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा पर रेसिस्ट कमेंट करते दिखे. वीडियो में उन्होंने कहा, “ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया?”

ये बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और काफी बवाल भी मचा. पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने इस पर सख्त प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अर्शदीप को इस सीजन के लिए बैन कर देना चाहिए और प्रो-राटा बेसिस पर पेमेंट करना चाहिए.

Advertisement

इसके बाद एक और विवाद Snapchat पर हुआ. पंजाब किंग्स की मुंबई से हार के बाद अर्शदीप ने एक फैन को गुस्से में रिप्लाई कर दिया. टीममेट प्रियांश आर्य वाली एक Snapchat स्टोरी भी वायरल हुई, और उस पर भी विवाद हुआ.

इस सीजन अर्शदीप ने बॉल से भी कुछ खास नहीं किया. 14 मैचों में वो सिर्फ 14 विकेट ही ले पाए. इकोनॉमी रेट 10 से ऊपर रहा.

सोशल मीडिया पोस्ट हटाए जाने को लेकर अभी तक अर्शदीप या पंजाब किंग्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. क्रिकेट फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आगे क्या होता है. क्या ये सिर्फ सोशल मीडिया क्लीन-अप है या फिर कुछ बड़े बदलाव का संकेत?

वीडियो: IPL 2026 से पहले इरफान पठान ने अर्शदीप की कौन सी कमजोरी बता दी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement