The Lallantop

ग्लासगो में नीरज बनाम अरशद की जंग, महामुकाबले से पहले नर्वस हुए पाकिस्तानी स्टार?

पाकिस्तान के स्टार जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम (Arshad Nadeem) कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में खेलेंगे. 23 जुलाई से शुरू होने वाले इन खेलो में अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स में जेवलिन थ्रो में डिफेंडिंग चैंपियन हैं.

Advertisement
post-main-image
पेरिस ओलंपिक में अरशद नदीम ने नीरज को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता था. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जेवलिन थ्रो में पाकिस्तान के अरशद नदीम और भारत के नीरज चोपड़ा के बीच मुकाबला होगा, जिसमें दोनों खिलाड़ी ग्लासगो में 23 जुलाई से शामिल होंगे।
  • अरशद नदीम मौजूदा डिफेंडिंग चैम्पियन हैं और 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था, जबकि नीरज चोपड़ा 2022 में इंजरी के कारण खेलों से बाहर थे।
  • 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स में दोनों खिलाड़ी दो साल बाद फिर से आमने-सामने होंगे, जिससे जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में कड़ी चुनौती और परिणामों का असर देखने को मिलेगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जेवलिन में सबसे बड़ी राइवलरी देखने को मिलेगी. पाकिस्तान के ओलंपिक मेडल विजेता अरशद नदीम (Arshad Nadeem) ने कन्फर्म किया है कि वह कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलेंगे. जुलाई के लास्ट में ग्लासगो में अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. इस दौरान पाकिस्तानी जेवलिन थ्रोअर पर खिताब बचाने का प्रेशर भी होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत 23 जुलाई से होगी. इस बार इन खेलों का आयोजन स्कॉटलैंड के ग्लासगो में किया गया है. अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स में जैवलिन थ्रो में डिफेंडिंग चैम्पियन हैं. उन्होंने 2022 में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. तब अरशद ने 90.18 मीटर का थ्रो करके सोने का तगमा हासिल किया था. नीरज चोपड़ा ने इंजरी की वजह से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से अपना नाम वापस ले लिया था.

अरशद नदीम पर खिताब बचाने का प्रेशर

अरशद नदीम मौजूदा चैम्पियन हैं. उन पर खिताब बचाने का दबाव है. नदीम का कहना है कि मैं मौजूदा चैंपियन हूं. इसलिए मुझ पर टाइटल डिफेंड करने का प्रेशर है. उन्होंने PTI से बात करते हुए कहा,

Advertisement

इस बार मुझ पर ज्यादा प्रेशर हैं. मैं कॉमनवेल्थ गेम्स का डिफेंडिंग चैम्पियन हूं. लेकिन, मैंने बेहतरीन तैयारी की है. कॉम्पिटिशन में वापसी करना अच्छा लग रहा है. मेरा टारगेट ग्लासगो में अपने गोल्ड मेडल को बरकरार रखना है.

2025 के बाद पहली बार आमने सामने होंगे नीरज और नदीम 

कॉमनवेल्थ गेम्स में अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा 2 साल के बाद आमने सामने होंगे. इससे पहले दोनों प्लेयर 2025 में टोक्यो में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पयिनशिप में आमने-सामने हुए थे.  टोक्यो में दोनों ही खिलाड़ी इंजरी से जूझ रहे थे.  इस टूर्नामेंट में नीरज चोपड़ा आठवें स्थान पर रहे, जबकि अरशद दसवें स्थान पर रहे थे. दुनियाभर में जेवलिन थ्रो में मशहूर नीरज और नदीम की यह बहुत खराब परफॉर्मेंस थी.

पिछले कुछ सालों में अरशद और नदीम के बीच जेवलिन थ्रो में जबरदस्त राइवलरी रही है. इस बीच वे सबसे बड़े इवेंट्स में एक दूसरे के साथ फिनिश करते रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: कोहली और गंभीर के बीच ऑल इज नॉट वेल? प्रैक्टिस सेशन में नहीं की एक दूसरे से बात

पेरिस ओलंपिक में नदीम ने दी नीरज को मात

अरशद नदीम की नीरज चोपड़ा के खिलाफ सबसे पड़ी जीत पेरिस ओलंपिक में आई थी. नदीम ने 92.97 मीटर का जेवलिन थ्रो करके ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था. जबकि, नीरज 89.45 मीटर का थ्रो कर पाए थे. पेरिस ओलंपिक में नीरज को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था.

कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज जीत चुके हैं गोल्ड मेडल

नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में पहले भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं. नीरज ने साल 2018 में गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. तब उन्होंने 86.47 मीटर का थ्रो किया था. अब 23 जुलाई से ग्लासगो में शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में फिर नीरज से गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी. 

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement