जोस बटलर (Jos buttler) और हैरी ब्रूक (Harry Brook) की जोड़ी ने पांचवें T20 में टीम इंडिया (Team India) को तबाह कर दिया. दोनों बैटर्स ने विस्फोटक बैटिंग करते हुए भारतीय टीम के बॉलर्स के धागे खोल दिए. दोनों बैटर्स ने भारत के बॉलर्स को सेट नहीं होने दिया. बटलर ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए सेंचुरी जड़ी. जबकि, हैरी ब्रूक ने तूफानी बैटिंग करते हुए 95 रन ठोके. बटलर और ब्रूक की दमदार बैटिंग के चलते इंग्लैंड ने 257 रनों का स्कोर बनाया.
बटलर-ब्रूक का कहर! टीम इंडिया के बॉलर्स के धागे खोल दिए
जोस बटलर (Jos Buttler) और हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने टीम इंडिया (Team India) के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग. बटलर ने 131 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि, ब्रूक 45 बॉल्स पर 95 रन बनाकर नॉट आउट रहे. इन दोनों बैटर्स ने दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी बनाया.


जोस बटलर मैच शुरू से ही रन बनाने के मूड में दिखे. उन्होंने तीसरे ओवर से अटैक करना शुरू कर दिया. उन्होंने टीम के किसी भी बॉलर को नहीं बख्शा. चाहे पेसर हो यह स्पिनर. बटलर ने सबकी गेंदों को हवा की सैर कराई. बटलर की तेज-तर्राज बैटिंग के आगे टीम इंडिया की बॉलिंग हवा में उड़ गई.
बटलर ने इंडियन बॉलर्स पर हमला करते हुए 51 गेंदों पर शतक जड़ा. उन्होंने मैच में 64 बॉल्स पर 131 रन बनाए. इस शतकीय पारी में उन्होंने 12 चौके और 8 छक्के जड़े. भारत के खिलाफ T20I में यह किसी भी बैटर का हाईएस्ट स्कोर है.
मैच में एक छोर पर बटलर का कहर था, तो दूसरे एंड पर हैरी ब्रूक ने तबाही मचाई. पिछले मैच में फिफ्टी लगाने वाले ब्रूक ने, इस मैच में भी हाफ सेंचुरी जड़ी. एक समय लगा कि हैरी ब्रूक भी सेंचुरी पूरी करेंगे. इंग्लैंड के कप्तान ने आतिशी बैटिंग करते हुए 45 गेंदों पर नॉट आउट 95 रन जड़े. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 4 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए.
ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर अब क्रांति गौड़ का भी होगा नाम!
मैच में बटलर और ब्रूक ने T20I में दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का भी रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने संजू सैमसन और तिलक वर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. संजू और तिलक ने 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 210 रन जोड़े थे. जबकि, जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने इस मैच में दूसरे विकेट के लिए 233 रन जोड़े.
टारगेट को चेज करते हुए टीम इंडिया 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी. इंग्लैंड ने ये मैच 56 रनों से जीत लिया.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया








