The Lallantop

अर्जुन तेंदुलकर 5 गुना बेस प्राइस में बिके! IPL में LSG ने अब तक डेब्यू तक नहीं कराया

अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है, हालांकि इस सीजन में उन्हें कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है.

Advertisement
post-main-image
अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई टी20 लीग में चुना गया है. (Photo-PTI)

अर्जुन तेंदुलकर को IPL में अपनी नई टीम के लिए खेलने का तो मौका नहीं मिला. लेकिन, इस बीच उन्हें नई टीम जरूर मिल गई. अर्जुन तेंदुलकर को इस नई टीम के लिए खेलने के लिए काफी पैसा भी मिलने वाला है. अर्जुन तेंदुलकर को इस नई टीम में वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी शिवम दुबे का साथ मिलेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मुंबई टी20 लीग में खेलेंगे अर्जुन

अर्जुन तेंदुलकर मुंबई की टी20 लीग में खेलते हुए नज़र आएंगे. उन्हें ARCS अंधेरी टीम ने अपने साथ जोड़ा है. तेंदुलकर का बेस प्राइस 2 लाख रुपए था. हालांकि, उन्हें पांच गुना ज्यादा सैलरी मिलेगी. एआरसीएस ने उन्हें 10 लाख रुपए में खरीदा है. जबकि 30 लाख रुपये की रकम के साथ अर्जुन इस समय लखनऊ की टीम का हिस्सा हैं. अर्जुन के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने वाले शिवम दुबे को भी अंधेरी फ्रेंचाइज़ी ने 20 लाख रुपये में शामिल किया है. इसके अलावा सरफराज खान के भाई मुशीर खान को 11 लाख रुपये की रकम से जोड़ा गया है.

अर्जुन को मिली खास परमिशन

अर्जुन को यह लीग खेलने के लिए खास परमिशन दी गई है.  दरअसल, अर्जुन घरेलू सर्किट में अभी गोवा के लिए खेलते हैं. टी20 मुंबई लीग में उन्हीं खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, जो मुंबई क्रिकेट संघ से जुड़े हैं. अर्जुन अब मुंबई क्रिकेट से अलग हो चुके हैं. हालांकि, गोवा से पहले अर्जुन मुंबई के लिए ही खेलते थे. अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन में खेलने के लिए अपने क्रिकेट बोर्ड से एनओसी भी मिल गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'हाथ मिलाने के लिए उत्सुक नहीं...', सलमान आगा ने नो हैंडशेक विवाद पर क्या कहा? 

अर्जुन तेंदुलकर के टी20 करियर की बात करें तो वह अबतक कुल 29 मैच खेल चुके हैं. इन मुकाबलों में अर्जुन ने 35 विकेट लिए हैं. इस फॉर्मेट में अर्जुन की बेस्ट गेंदबाजी 10 रन देकर 4 विकेट लेने की है. वहीं, बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 122.72 के स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाए हैं. टी20 के अलावा घरेलू क्रिकेट में अर्जुन लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास मैचों में भी मैदान पर उतरे हैं. लिस्ट में अर्जुन ने 26 विकेट लिए हैं, जबकि फर्स्ट क्लास में उनके नाम 52 विकेट दर्ज हैं. इसके अलावा बल्लबाजी में उन्होंने फर्स्ट क्लास में 685 और लिस्ट ए में 160 रन बनाए हैं.

वीडियो: भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर 3 विकेट झटके, कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?

Advertisement

Advertisement