The Lallantop

IPL: गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट, धुएं के बीच खिलाड़ियों को बचाया

Gujarat Titans Bus Incident: Gujarat Titans की बस से धुआं निकल रहा था. इस बीच बस में बैठे टीम प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया. गनीमत रही कि टीम और सपोर्ट स्टाफ के सभी सदस्य सुरक्षित हैं. हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ.

Advertisement
post-main-image
गुजरात टाइटंस की बस से धुआं निकलने लगा. (आजतक)

IPL 2026 के फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस के साथ बड़ा हादसा टल गया. गुजरात टाइटंस की टीम और सपोर्ट स्टाफ को होटल लेकर जा रही बस में शॉर्ट सर्किट हो गया. बीच रास्ते में बस रुक गई और धुआं निकलने लगा. इसके बाद तुरंत टीम प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

यह बस गुजरात टाइटंस के प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल वापस लेकर आ रही थी. बस से धुआं निकलता देख टीम मैनेजमेंट और सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकते में आए. उन्होंने सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लोगों को बस से बाहर निकाल दिया. गनीमत रही कि टीम और सपोर्ट स्टाफ के सभी सदस्य सुरक्षित हैं. हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ.

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (GT) को आईपीएल फाइनल में बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स (RCB) से हार मिली. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बस हादसे का शिकार हुई तो टीम के खिलाड़ी करीब एक घंटे तक सड़क पर ही फंसे रहे.

Advertisement
बीते कुछ दिन GT के लिए रहे मुश्किल

गुजरात टाइटंस के लिए पिछले कुछ दिन काफी मुश्किल रहे हैं. खराब मौसम की वजह से टीम खिताबी मुकाबले के लिए अहमदाबाद पहुंचने में लेट हो गई. भारी बारिश की वजह से टीम को नरेंद्र मोदी स्टेडियम तक के सफर में रुकावट आई. गुजरात टाइटंस की चार्टर्ड फ्लाइट लगभग तीन घंटे लेट हुई.

कैप्टन फोटोशूट भी हुआ लेट

फाइनल मैच रविवार, 31 मई को होना था और टीम शनिवार, 30 मई को बहुत देर से पहुंची. देरी की वजह से दोनों कप्तानों के फोटोशूट पर भी असर पड़ा. शेड्यूल को आगे बढ़ा दिया गया, तब जाकर GT के कप्तान शुभमन गिल और RCB के कप्तान रजत पाटीदार को पोज देने का मौका मिला.

RCB ने लगातार दूसरी बार ट्राफी जीती

पिछले पांच दिनों से लगातार सफर के बाद गुजरात को अपने होम ग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा. RCB ने 31 मई को फाइनल में GT को 5 विकेट से हराया. पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए. टारगेट चेज करने उतरी RCB ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाकर लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी जीत ली.

Advertisement

वीडियो: शुभमन और सुदर्शन के पवेलियन लौटने के बाद GT का क्या होगा?

Advertisement