The Lallantop

IPL के सबसे बड़े सट्टेबाज की डायरी से पता चल गया, भाई का कितना पैसा डूबा

पुलिस ने शुरू कर दी है पूछताछ, जल्द हो सकते हैं नए खुलासे.

Advertisement
post-main-image
आईपीएल सट्टेबाजी में आया अरबाज खान का नाम.
आईपीएल में सट्टेबाजी का जिन एक बार फिर जाग गया है. और इस बार इसके लपेटे में आए हैं एक्टर सलमान खान के भाई डायरेक्टर और एक्टर अरबाज खान. 1 जून को ठाणे पुलिस ने उनको सट्टेबाजी के मामले में पूछताछ लिए समन भेजा था. अरबाज 2 जून की सुबह ठाणे के क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंच गए हैं. उनके साथ सलमान के बॉडीगार्ड शेरा थे. अरबाज से पूछताछ भी शुरू हो गई है. शक है कि उन्होंने आईपीएल में बड़ा सट्टा लगाया था. दावा ये भी किया जा रहा है कि अरबाज ने सट्टेबाजी में करीब 3 करोड़ रुपये गंवा दिए हैं.
ये समन भेजने की नौबत इसलिए आई थी क्योंकि कुछ दिन पहले ही ठाणे पुलिस ने एक बड़े बुकी सोनू जालान को गिरफ्तार किया था. वो सोनू जालान जिसे देश का सबसे बड़ा बुकी माना जाता है. जालान के संबंध सीधा अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद के साथ हैं. दाउद का पैसा वो ही आईपीएल की बेटिंग में लगवाने का काम करता है. उसके साथ अरबाज खान की तस्वीरें सामने आईं हैं. अरबाज की उससे फोन पर बातचीत करने की भी बात पुलिस की ओर से कही जा रही है. सोनू से पूछताछ में और भी कई बातें सामने आई हैं. इसीलिए पूछताछ के लिए अरबाज को बुलाया गया है. उनको बताना होगा कि जालान के साथ उनके क्या संबंध हैं? वो क्यों उससे बातचीत करते थे?
बेंच पर बैठे अरबाज और सोहेल
बेंच पर बैठे अरबाज और सोहेल

डायरी में अरबाज का नाम
मामले की जांच कर रहे अधिकारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि कई बातें सामने आई हैं. इसीलिए अरबाज को बुलाया है. उनसे कंफर्म किया जाएगा कि जो बातें सामने आईं है वो क्या सही हैं. दावा किया जा रहा है कि सोनू जालान के पास एक डायरी भी मिली है. उसमें नाम कोड में लिखे हैं. कहा जा रहा है कि इसमें अरबाज का भी नाम है. इसी से पता चला है कि अरबाज ने 3 करोड़ रुपये सट्टेबाजी में हारे हैं जो उन्हें सोनू को देने थे. वो ये नहीं दे रहे थे, इसलिए उन्हें धमकी मिलने की भी बात है.
विंदू दारा सिंह भी फंस चुके हैं
ऐसा पहली बार नहीं है, जब बॉलिवुड का नाम आईपीएल और सट्टा बाजार के साथ जुड़ा हो. इससे पहले 2013 में विंदु दारा सिंह का नाम भी सटोरियों के साथ जुड़ चुका है. विंदु की गिरफ्तारी भी हुई थी. उस वक्त भी कई सटोरियों को गिरफ्तार किया गया था. तभी विंदु का नाम निकलकर सामने आया था. ये सामने आया था कि वो बॉलिवुड और क्रिकेट सटोरियों के बीच एक लिंक की तरह काम रहे थे. हालांकि इसके कोई सुबूत नहीं मिले थे.
अमिताभ बच्चन के साथ विंदू दारा सिंह.
अमिताभ बच्चन के साथ विंदू दारा सिंह.

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर भी सट्टेबाजी का आरोप लग चुका है. फिक्सिंग के आरोप में घिरने के बाद राज कुंद्रा पर क्रिकेट से जुड़ी सभी गतिविधियों को लेकर आजीवन बैन लगा है. शिल्पा-राज IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक थे. इन्हीं मामलों में चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स दो साल के लिए आईपीएल से बाहर हो गई थीं.


ये भी पढ़ें-
IPL फ़िक्सिंग: गुजरात की टीम के दो प्लेयर्स 'सेट' थे!

IPL के सबसे बड़े बॉलर राशिद खान को वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने धो के धर दिया

शाहिद अफरीदी को आखिरी मैच में जो छूट मिली, उससे गेल पक्का नाराज होंगे

जब इंडिया में एक बॉलर स्टंप उखाड़कर बैट्समैन को मारने लगा

11 साल में सिर्फ 20 मैच खेलने वाला खिलाड़ी, जो ठीक से खेलता तो इंडिया को धोनी न मिलता

 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement