The Lallantop

क्या थ्रो के बीच में आए अंगकृष रघुवंशी? 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' पर बवाल मचा

लखनऊ के पेसर मोहम्मद शमी ने KKR के बैटर अंगकृष रघुवंशी के खिलाफ ऑब्सट्रकटिंग द फील्ड की अपील की. जिसके बाद थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया. KKR मैनेजमेंट इस फैसले से काफी नाराज दिखा.

Advertisement
post-main-image
रघुवंशी के मैदान से बाहर आने के बाद नायर फोर्थ अंपायर से बातचीत करते हुए नजर आए. (Photo - PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगकृष रघुवंशी को IPL 2026 के मैच में 'ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड' के कारण आउट करार दिया गया।
  • अंगकृष रघुवंशी की आउट होने की घटना तब हुई जब वह मिड ऑन की तरफ दौड़ते हुए गेंद के साथ टकराए और शमी ने ऑब्सट्रक्टिंग की अपील की।
  • रघुवंशी के आउट होने के बाद कोलकाता की टीम पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 31 रन ही बना सकी और सोशल मीडिया पर इस फैसले पर विवाद शुरू हो गया।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच IPL 2026 मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला जो कि क्रिकेट में कम ही देखने को मिलता है. KKR के बैटर अंगकृष रघुवंशी इस मुकाबले में ‘ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड’ दिए जाने के कारण आउट हो गए. अंगकृष के इस विकेट को लेकर बवाल भी खड़ा हो गया.

Advertisement
शमी की अपील पर आउट दिए गए

मैच की पहली पारी का पांचवां ओवर LSG के पेसर प्रिंस यादव कर रहे थे. कोलकाता की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 रन बना चुकी थी. टीम के 2 विकेट गिर गए थे. ओवर की आखिरी गेंद पर रघुवंशी ने गेंद को मिड ऑन की ओर खेला, और सिंगल लेने दौड़ पड़े. लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े ग्रीन ने उन्हें वापस भेजा. मिड-ऑन से तेज थ्रो आता देख रघुवंशी वापस क्रीज की ओर दौड़े. उन्होंने डाइव लगाई. इसी वक्त बॉल उनसे टकरा गई. 

लखनऊ के पेसर मोहम्मद शमी ने ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड की अपील की. ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड मतलब है जब एक बल्लेबाज जानबूझकर फील्डिंग में बाधा डालता है. यह बैटर बल्लेबाज द्वारा जानबूझकर किया गया हस्तक्षेप होता है. 

Advertisement

शमी की अपील के बाद थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखा. उन्होंने बैटर को आउट दे दिया. रघुवंशी को इस बात का यकीन नहीं हो रहा था, वह बहुत गुस्से में दिखे. मैदान से बाहर जाते हुए उन्होंने गुस्से में अपना बैट स्विंग किया. ग्लव्स और हेलमेट भी जमीन पर फेंक दिए. 

KKR मैनेजमेंट भड़का

डगआउट में भी KKR का पूरा कैंप नाराज दिखा. कोच अभिषेक नायर ने वहां से रीव्यू लेने का भी इशारा किया, लेकिन उसका कोई भी मतलब नहीं होता.

रघुवंशी के मैदान से बाहर आने के बाद नायर फोर्थ अंपायर से बातचीत करते हुए नजर आए. उनके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था. रघुवंशी के विकेट ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दीं. पावरप्ले में टीम तीन विकेट खोकर केवल 31 रन ही बना पाई थी.

Advertisement
सोशल मीडिया पर  चर्चा शुरू 

सोशल मीडिया पर अंगकृष के विकेट को लेकर चर्चा शुरू हो गई. कुछ लोगों ने यह दावा किया कि गेंद देखकर अंगकृष ने अपनी दिशा बदली, इसलिए तकनीकी तौर पर यह फैसला सही था. वहीं, कई लोगों का यह कहना था कि बैटर अगर वापस क्रीज पर जाना चाहता है तो वह बिना दिशा बदले कैसे जाएगा. 

फैजान नाम के यूजर ने लिखा, 

क्या उन्हें (अंगकृष रघुवंशी) को 180 डिग्री का टर्न लेकर उसी लाइन पर वापस जाना था. 

लोकेश नाम के यूजर ने लिखा, 

थर्ड अंपायर की यह क्या बकवास है? अंगकृष ने यह जानबूझकर नहीं किया. अंपायर चाहते हैं कि बल्लेबाज सेम डायरेक्शन में भागते हुए क्रीज में आ जाए. 

चिरो घोष ने आगे लिखा, 

अब भी सोचने की कोशिश कर रहा हूं कि बल्लेबाज को किस डायरेक्शन में भागना था. 

 

,
अंगकृष के विकेट पर आए रिएक्शन. 

मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खराब शुरुआत के बावजूद सात विकेट पर 155 रन बनाए. रिंकू सिंह ने नाबाद 83 रन. जबकि कैमरन ग्रीन ने 34 रन की पारी खेली. LSG के लिए मोहसिन खान ने 23 रन देकर पांच विकेट लिए.

वीडियो: केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने लियोनल मेसी पर क्या आरोप लगाए?

Advertisement