The Lallantop

अनाया बांगर का मारिजाने कैप पर पलटवार, बोलीं- ‘पहले खुद को एजुकेट करें’

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर (Anaya Bangar) ने विरोध करने वाली मारिजाने कैप (Marizanne Kapp) को तीखा जवाब दिया है. कैप ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के उस फैसले का विरोध किया, जिसमें अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने की क्लीयरेंस दी गई.

Advertisement
post-main-image
अनाया बांगर ने मारिजाने कैप को तीखा जवाब दिया है. (फोटो- अनाया बांगर इंस्टाग्राम, PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अनाया बांगर को महिला क्रिकेट में खेलने की मंजूरी दी है, जो ट्रांसजेंडर खिलाड़ी के रूप में एलीट महिला कम्युनिटी और प्रीमियर क्रिकेट में भाग ले सकती हैं।
  • मारिजाने कैप ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के लिए जारी निर्णय का विरोध करते हुए इसे महिला क्रिकेट के नियमों के खिलाफ बताया था और अनाया के खेलने की अनुमति के फैसले को मूर्खतापूर्ण करार दिया था।
  • अनाया बांगर ने कहा है कि उन्हें खेल में शामिल होने के लिए सभी आवश्यक टेस्ट पास करने होंगे और वह ऑस्ट्रेलिया जाकर क्लबहर क्रिकेट प्रदर्शन कर अपनी योग्यता साबित करेंगी, जिसके बाद उनके बिग बैश लीग में खेलने के अवसर बढ़ेंगे।

भारत की ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर (Anaya Bangar) ने साउथ अफ्रीका की स्टार ऑलराउंडर मारिजाने कैप (Marizanne Kapp) के बयान पर पलटवार किया है. मारिजाने कैप ने अनाया बांगर को महिला क्रिकेट में खेलने की इजाजत देने के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के फैसले का विरोध किया था. कैप ने इसे 'बिल्कुल मूर्खतापूर्ण' फैसला बताया था. अब अनाया ने कहा कि इस मुद्दे पर सवाल उठाने वालों को पहले पूरे मामले की जानकारी हासिल करनी चाहिए.

Advertisement
मारिजाने कैप ने क्या कहा था?

अनाया बांगर भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी हैं. वह मेडिकल सर्जरी के जरिए लड़के से लड़की बनी हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में विमेंस क्रिकेट खेलने की मंजूरी दी. अब अनाया ऑस्ट्रेलिया में महिला कम्युनिटी और प्रीमियर क्रिकेट खेल सकती हैं.

कैप ने 28 अगस्त को CA के इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई थी. उनका कहना था कि महिला क्रिकेट में ट्रांसजेंडर प्लेयर को एंट्री नहीं दी जानी चाहिए. उन्होंने अनाया को इजाजत देने के खिलाफ इंस्टाग्राम पर लिखा,

Advertisement

यह मूर्खतापूर्ण डिसीजन है. इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

मारिजाने कैप की इस्टाग्राम पर पोस्ट
मारिजाने कैप की इस्टाग्राम पर पोस्ट

मारिजाने कैप के विरोध करने पर अनाया बांगर ने उन्हें रिस्पॉन्ड किया. समाचार एजेंसी PTI से बात करते हुए अनाया ने अपनी एलिजबिलिटी प्रॉसेस के बारे में डिटेल में बात की. इस दौरान उन्होंने मारिजाने कैप को रिप्लाई करते हुए कहा कि विरोध करने वाले लोगों को पहले इस विषय की सही जानकारी लेनी चाहिए.

अनाया बांगर ने कहा,

Advertisement

"मुझे लगता है कि जो लोग इसके खिलाफ आवाज उठाना चाहते हैं, उन्हें असल में इस टॉपिक के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए. मैंने पहले ही जरूरी जानकारी दे दी है कि इससे (मुझे) कोई गलत फायदा नहीं मिलता है और यह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गाइडलाइंस के मुताबिक भी है."

अनाया ने आगे कहा कि अगर इसके बावजूद किसी की पर्सनल राय इस तरह की है, तो उन्हें इस मामले में खुद को एजुकेट करना चाहिए.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मंजूरी मिलने के बाद, अनाया के लिए ऑस्ट्रेलिया में विमेंस क्रिकेट खेलने का रास्ता साफ हो गया है. अब वह ऑस्ट्रेलिया में महिला कम्युनिटी और प्रीमियर क्रिकेट खेल सकती हैं. CA के इस फैसले से उनके लिए एलीट महिला क्रिकेट में खेलने का रास्ता खुल सकता है.

अनाया के मुताबिक, अब उनका अगला कदम ऑस्ट्रेलिया जाना है. वहां क्लब क्रिकेट खेलकर खुद को साबित करना है. इसके बाद उन्हें विमेंस बिग बैश लीग में चुने जाने का मौका मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: उधार से खरीदा था पहला बैट, भारत के खिलाफ 3 शतक ठोक छा गए सोनल दिनुशा

हालांकि, अनाया को अभी किसी टीम में शामिल नहीं किया गया है. वह ग्राउंड पर अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित करना चाहती हैं. मार्च 2027 से एलीट महिला क्रिकेट में खेलने के लिए उन्हें सभी जरूरी नियमों को पूरा करना होगा.

क्या है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की पॉलिसी?

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के लिए खास पॉलिसी है. इसका नाम है, ‘Transgender and Gender Diverse Players in Elite Cricket Policy’. इस पॉलिसी के मुताबिक, बाकी शर्तें पूरी करने समेत कम से कम 12 महीने तक खिलाड़ी का सीरम टेस्टोस्टेरोन स्तर 10 nmol/L (nanomoles per litre) तक होना चाहिए. अनाया को भी ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर ब्लड टेस्ट के जरिए यह साबित करना होगा.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement