The Lallantop

अनाया बांगर का ड्रीम क्या है? खुद बता दिया

भारत की ट्रासंजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर (Anaya Bangar) को क्रिकेट में लाइफलाइन मिल चुकी है. उनका टारगेट ऑस्ट्रेलिया में विमेंस क्रिकेट खेलकर बिग बैश के लिए मौका हासिल करना है. इस बीच अनाया ने अपने ड्रीम के बारे में बताया. क्या है अनाया का सपना?

Advertisement
post-main-image
अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में विमेंस क्रिकेट खेलने की इजाजत मिली. (फोटो- अनाया बांगर Instagram)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अनाया बांगर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने महिला क्रिकेट खेलने की अनुमति दी है, जिससे वह ऑस्ट्रेलिया में प्रीमियर और कम्युनिटी क्रिकेट में हिस्सा ले सकेंगी।
  • अनाया को परिवार सहित कई जगहों से विरोध का सामना करना पड़ा और उन्होंने आर्थिक मजबूरियों के चलते यूके में ड्रेसिंग रूम में रहकर अपनी यात्रा जारी रखी।
  • इस मंजूरी के बाद अनाया ऑस्ट्रेलिया में उच्च स्तर की महिला क्रिकेट में कदम रखने के साथ-साथ भविष्य में भारतीय क्रिकेट बोर्ड से निष्पक्ष नीतियों की उम्मीद रखती हैं।

भारत की ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर (Anaya Bangar) कई दिनों से सुर्खियों में हैं. क्रिकेट में लाइफलाइन मिलने के बाद, उन्होंने अपने ड्रीम के बार में बात की है. अनाया का कहना है कि वह भारत के लिए खेलना चाहती हैं. उनका सपना भारत के लिए विमेंस वर्ल्ड कप जीतना है. अनाया को कुछ दिन पहले ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने ऑस्ट्रेलिया में विमेंस क्रिकेट खेलने की इजाजत दी है.

Advertisement

अनाया ने CA के इस फैसले को अपनी जर्नी में एक बड़ा कदम बताया. उन्होंने माना कि सिर्फ मंजूरी मिलने से उन्हें हाई लेवल पर क्रिकेट खेलने का चांस नहीं मिलेगा. उनका फोकस ऑस्ट्रेलिया में कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में कमबैक करने पर है. वे विमेंस बिग बैश लीग में खेलने का मौका हासिल करना चाहती हैं.

इंडिया टुडे से बात करते हुए अनाया ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि BCCI नई पॉलिसी बनाएगा. इस पॉलिसी में सभी को बराबर मौका मिलेगा. ये नीतियां महिला क्रिकेट के लिए निष्पक्ष और सम्मानजनक होंगी. अनाया भारत के लिए मेजर ट्रॉफी जीतना चाहती हैं.

Advertisement

उनके मुताबिक,

मुझे उम्मीद है कि BCCI  इस पर ध्यान देगा. बोर्ड विमेंस स्पोर्ट के लिए ऐसी पॉलिसी बनाएगा, जो सभी को साथ लेकर चलें. पॉलिसी फेयर और सम्मानजनक हो. मेरा ड्रीम है कि मैं एक दिन भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतूं. यही मेरा सपना है.

फैमिली से नहीं मिला सपोर्ट

बातचीत के दौरान अनाया ने एक्सेप्ट किया कि क्रिकेट में उनकी वापसी का सफर आसान नहीं रहा. उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना बड़ा. फैमिली के कई लोगों ने उनका विरोध किया. अनाया ने आगे बताया,

Advertisement

यह जर्नी बहुत टफ थी. मुझे काफी विरोध का सामना करना पड़ा. यह विरोध सिर्फ बाहर के लोगों का नहीं था. मुझे फैमिली में भी विरोध झेलना पड़ा. परिवार से मुझे बहुत कम सपोर्ट मिला. इस जर्नी में मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मुझे पूरी तरह सपोर्ट मिल रहा है.  

अनाया बांगर ने बताया कि वह उस समय मुश्किल दौर से गुजर रही थीं. खुद का खर्च चलाने के लिए वह UK में ड्रेसिंग रूम में रहती थीं. ये सब सर्वाइव करने के लिए किया. करीब 5 महीने तक इसी हालत में रहीं. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेना शुरू किया. कुछ ब्रांड्स के साथ काम करने का मौका मिला.

सोशल मीडिया से वह अपना खर्च चलाने लगीं. इसी से उन्होंने कुछ शुरुआती सर्जरी भी करवाई. इसी दौरान उन्होंने जेंडर एफर्मिंग प्रॉसेस से जुड़ी दूसरी चीजें भी करवाईं. अनाया ने कहा कि यह सफर काफी अकेला और मुश्किल भरा था. लेकिन, इस जर्नी ने उन्हें कॉन्फिडेंट और स्ट्रॉन्ग बना दिया. 

ये भी पढ़ें: कोलंबो की उमस में की 3 दिन फील्डिंग, 48 घंटे के भीतर फिटनेस टेस्ट देने पहुंच गए!

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मंजूरी मिलने के बाद, अनाया के लिए ऑस्ट्रेलिया में विमेंस क्रिकेट खेलने का रास्ता साफ हो गया है. अब वह ऑस्ट्रेलिया में महिला कम्युनिटी और प्रीमियर क्रिकेट खेल सकती हैं. CA के इस फैसले से उनके लिए एलीट महिला क्रिकेट में भी खेलने का रास्ता खुल सकता है.

वीडियो: श्रीसंत की पत्नी ने ललित मोदी को क्यों जमकर सुना दिया?

Advertisement