तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में फाइनेंस इंफ्लुएंसर वी हरीश की मौत हो गई है. 27 साल के हरीश सोशल मीडिया पर ‘Finance With Harish’ नाम से कंटेंट बनाते थे और उनके 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे. पुलिस के मुताबिक, 19 अक्टूबर रात हरीश चेन्नई के बाहर Muttukadu के पास एक रेंटेड विला में मृत पाए गए. पुलिस इस मामले की जांच खुद की जान लेने के एंगल से कर रही है. मौके से कोई नोट नहीं मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए Chengalpattu Government Hospital भेजा गया है. हरीश के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को लगातार cyberbullying का सामना करना पड़ रहा था.
13 लाख फॉलोअर्स वाले इन्फ्लुएंसर की मौत, पिता ने ब्लैकमेलिंग और ट्रोलिंग के लगाए आरोप
27 साल के वी हरीशकी मौत की जांच चल रही है. ‘Finance With Harish’ नाम से वह फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट से जुड़ा कंटेंट बनाते थे. उनके पिता ने ऑनलाइन उत्पीड़न और धमकियों से परेशान होने का दावा किया है. हरीश सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थे.

हरीश मूल रूप से पुडुचेरी के रहने वाले थे. करीब पांच साल से वो सोशल मीडिया पर फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट से जुड़ा कंटेंट बना रहे थे. इसी दौरान उन्होंने एक बड़ी डिजिटल ऑडियंस तैयार की थी. लेकिन सितंबर में उनके पुराने सोशल मीडिया अकाउंट्स और चैनल को ब्लॉक कर दिया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उनके चैनल को बड़े पैमाने पर रिपोर्ट किया गया था. इसके बाद हरीश ने नया चैनल शुरू किया, लेकिन वो भी कथित तौर पर रिपोर्ट होकर ब्लॉक हो गया. इसी दौरान हरीश के फाइनेंशियल कंटेंट और उनकी क्रेडिबिलिटी को लेकर सवाल उठने लगे.
इन सवालों को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Jason Samuel ने उठाया. 18 अक्टूबर को जेसन सैमुअल (Jason Samuel) ने एक वीडियो और पोस्ट के जरिए हरीश पर आरोप लगाए. Samuel का कहना था कि हरीश लोगों को Financial Advice और Investment से जुड़े सर्विसेज दे रहे थे. लेकिन, उनके पास Securities and Exchange Board of India यानी SEBI का Registered Investment Adviser (RIA) लाइसेंस नहीं था. सैमुअल ने हरीश के Association of Mutual Funds in India यानी AMFI से जुड़े registration को लेकर भी सवाल उठाए. उनका आरोप था कि हरीश ने अपनी AMFI credentials को गलत तरीके से पेश किया.
इसके बाद मामला और बढ़ गया. हरीश के पिता ‘जे विनायगम’ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को लगातार Cyberbullying, Defamatory यानी मानहानि कारक पोस्ट और धमकियों का सामना करना पड़ा. पिता का दावा है कि इन सबकी वजह से हरीश पर काफी मानसिक दबाव था.
जेसन सैमुअल के खिलाफ शिकायतहरीश के पिता की शिकायत में Jason Samuel का नाम लिया गया है. हरीश के पिता के मुताबिक, उनके बेटे ने मौत से पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था. इस वीडियो में हरीश ने कथित तौर पर Samuel को अपनी स्थिति के लिए जिम्मेदार बताया था. हरीश ने अपने वीडियो में कहा था कि अगर उन्होंने कोई गलती की है तो उनसे सवाल किया जा सकता है और वो उसका जवाब देने के लिए तैयार हैं. लेकिन उन्होंने अपनी पांच साल की मेहनत और सोशल मीडिया अकाउंट्स के बंद होने को लेकर परेशानी जताई.
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, हरीश ने आरोप लगाया था कि उनके अकाउंट्स बंद कराने की धमकी दी गई और उनसे पैसे की मांग भी की गई. उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ आगे और वीडियो बनाने की बात कही गई थी. हालांकि, इस वीडियो और इसमें लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है.
दूसरी तरफ, Jason Samuel ने हरीश के परिवार के आरोपों से इनकार किया है. Samuel ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने हरीश को Cyberbully नहीं किया. उनके मुताबिक, उन्होंने सिर्फ हरीश की Financial Credentials और लोगों को Financial Advice देने की उनकी authority पर सवाल उठाए थे.
Samuel का दावा है कि हरीश के पास SEBI का Registered Investment Adviser licence नहीं था. उन्होंने AMFI रजिस्ट्रेशन को लेकर भी गलत जानकारी दी थी. Samuel ने कहा कि उन्होंने हरीश से proper SEBI licence के साथ वापस काम करने को कहा था. उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मामला इतना गंभीर हो जाएगा और हरीश की मौत से वो दुखी हैं.
मामले की जांच Kanathur Police कर रही है. पुलिस ने अननैचुरल डेथ का मामला दर्ज किया है. हरीश के परिवार की शिकायत में लगाए गए आरोपों के साथ साथ Jason Samuel के दावों की भी जांच की जा रही है. इस बीच पुलिस हरीश के सोशल मीडिया अकाउंट्स के ब्लॉक होने की घटनाओं को भी जांच का हिस्सा बना रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सितंबर में हरीश का पुराना चैनल और एक दूसरा सोशल मीडिया अकाउंट Mass Reporting के बाद ब्लॉक हुआ था. नया चैनल शुरू करने के बाद वो भी रिपोर्ट होकर ब्लॉक हो गया. हरीश के पिता ने पुलिस से इन घटनाओं से जुड़े Digital Evidence को सुरक्षित रखने और पूरे मामले की जांच करने की मांग की है.
पुलिस के सामने कई सवालफिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़े सवाल ये हैं कि हरीश के सोशल मीडिया अकाउंट्स किस वजह से और किसके Reports के बाद बंद हुए. उनके खिलाफ चलाए गए Online Campaign की नेचर क्या थी? उनके आखिरी वीडियो में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और क्या इन घटनाओं का उनकी मौत से कोई संबंध था. इन सवालों का जवाब पुलिस की जांच और Digital Evidence सामने आने के बाद ही मिल सकेगा.
(यह भी पढ़ें: हर तीन में एक भारतीय बच्चा Cyberbullying का शिकार)
यानी इस पूरे मामले में फिलहाल दो अलग अलग दावे सामने हैं. एक तरफ ये कि हरीश ऑनलाइन Harass हो रहा था. तो दूसरी तरफ Jason Samuel का दावा कि उन्होंने बस Facts और हरीश के Credentials पर सवाल उठाए थे.
नोट: अगर आप या आपका कोई करीबी मानसिक तनाव या भावनात्मक संकट से गुजर रहा है, तो Tele-MANAS हेल्पलाइन 14416 पर 24x7 मदद ले सकते हैं.
वीडियो: Shiva Sharma Murder Case: आरोपी मॉडल को यूपी पुलिस ने कैसे गिरफ्तार किया?












