The Lallantop

कैप के दो कैच ड्रॉप! अगर-मगर के गण‍ित में फंस गई टीम इंडिया

Women's T20 World Cup : कप्तान Harmanpreet Kaur की टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से रौंद दिया. ग्रुप स्टेज में मिली इस हार ने सेमीफाइनल में जगह बनाने की इंडियन टीम की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है. मैच के दौरान 81 रन बनाने वाली Marizane Kapp के दो कैच ड्रॉप हुए.

Advertisement
post-main-image
मारिजाने कैप ने 45 गेंदों में खेली 81 रनों की पारी. (फोटो-X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम को महिला T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मैच में साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया, जिससे टीम इंडिया की सेमीफाइनल क्वालीफाई करने की स्थिति प्रभावित हुई।
  • टीम इंडिया की हार का मुख्य कारण बल्लेबाजों का कमजोर प्रदर्शन था, जिनमें कोई भी खिलाड़ी उच्च स्कोर नहीं बना पाया, जबकि साउथ अफ्रीका की मारिजाने कैप ने 81 रन बनाए।
  • टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना जरूरी है, क्योंकि ग्रुप में टॉप 2 ही क्वालीफाई करेंगे और उनका नेट रन रेट बेहतर है।

हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुवाई वाली ODI वर्ल्ड चैंपियन, इंडियन विमेंस टीम को बड़ा झटका लग गया. साउथ अफ्रीकी टीम ने टीम इंडिया को विमेंस T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मैच में 6 विकेट से हरा दिया. इस दौरान मारिजाने कैप ने 81 रनों की पारी खेली. हालांकि, उन्हें दो जीवनदान भी मिले. इसी के साथ ODI वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट टीम ने T20I में अपना बदला पूरा कर लिया. ग्रुप स्टेज में उन्होंने टीम इंडिया को हराकर सेमीफाइनल की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
टीम इंडिया कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी? 

डेथ ग्रुप में शामिल इंडियन टीम को टॉप 2 में जगह बनाने के लिए अब ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराना होगा. मौजूदा टेबल देखें तो, ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप ए के अपने तीनों मैच जीतकर टॉप पर है. साथ ही उनका नेट रन रेट भी +4.391 है. ऐसे में अगर इंडियन टीम उन्हें हरा भी देती है तो नेट रन रेट के कारण वो टॉप पर ही रहेगी.

वहीं, साउथ अफ्रीकी टीम वर्तमान में टीम इंडिया से पीछे है. नेट रन रेट में इंडियन टीम +2.511 पर है. साउथ अफ्रीकी टीम अभी -0.546 पर ही है. अगले दो मुकाबलों में साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड्स और बांग्लादेश से भ‍िड़ना है. ऐसे में उनके लिए ये दोनों मुकाबले उतने कठिन नहीं हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें : बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की वापसी तय! न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खेलेंगे

वहीं, टीम इंडिया की बात करें तो, उन्हें बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से भ‍िड़ना है. टूर्नामेंट में अब भारतीय विमेंस टीम के लिए दोनों मैच नॉकआउट ही हैं. अगर वो एक भी मैच हारती है तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. ग्रुप स्टेज के बाद सीधा सेमीफाइनल होना है. दोनों टीमों से सिर्फ टॉप दो टीमें ही इसमें क्वालिफाई करेंगी.

मैच में क्या हुआ?

वहीं, मैच की बात करें तो, इंडियन टीम इस मुकाबले में हर मामले में साउथ अफ्रीका से कमतर ही नज़र आई. पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया की कोई भी बैटर बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी. कई बैटर्स को अच्छा स्टार्ट मिला, पर कोई इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सका. स्मृति 17, शेफाली 31, हरमनप्रीत 24 तो दीप्ति 29 रन बना पाई. नतीजा टीम इंडिया 158 रन ही जोड़ सकी.

Advertisement

वहीं, साउथ अफ्रीका की सबसे अनुभवी ऑलराउंडर मारिजाने कैप ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर मैच को एकतरफा कर दिया. बॉलिंग में 2 विकेट झटकने के बाद कैप ने महज 45 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली. हालांकि, इस दौरान उन्हें दो जीवनदान भी मिले. राधा यादव ने 27 और 66 रन के स्कोर पर दो बार उनका कैच ड्रॉप कर दिया. नतीजा, साउथ अफ्रीकी टीम ने 19.1 ओवर में ही 4 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया.

वीडियो: हरमनप्रीत कौर से किस पूर्व महिला कप्तान ने कैप्टेंसी छोड़ने की अपील की?

Advertisement