The Lallantop

डॉग 'मैरी' का कमाल, 6 साल की बच्ची के रेप आरोपी को गमछा सूंघकर पकड़वाया

उत्तर प्रदेश के संभल में एक डॉग की मदद से पुलिस ने रेप आरोपी की शिनाख्त की है. गमछा सूंघकर डॉग 'मैरी' आरोपी के घर तक पहुंच गई. इससे पहले भी कई जटिल क्राइम केस सॉल्व करने में पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद ली है.

Advertisement
post-main-image
संभल में डॉग मैरी ने आरोपी को पकड़ने में पुलिस की मदद की. (फोटो-आजतक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • संभल जिले में पुलिस प्रशिक्षित डॉग 'मैरी' ने ब्लाइंड रेप केस में आरोपी संदीप को पकड़वाया और पुलिस ने 21 जून को उसे गिरफ्तार किया।
  • 6 साल की बच्ची के रेप की पीड़ा और खोजबीन के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद ली, जिसने गमछा सूंघकर आरोपी तक पहुंचने में सहायता की।
  • अभियुक्त के गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने केस में बरामद हथियार जांच के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मैरी को 10 हजार रुपये इनाम दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक पुलिस प्रशिक्षित डॉग ‘मैरी’ (Dog Mary) ने एक ब्लाइंड रेप केस को सुलझाने में पुलिस की मदद की. पुलिस ने घटनास्थल से मिला एक गमछा उसे सूंघाया, जिसके बाद उसने सीधे पुलिस को आरोपी के घर तक पहुंचा दिया. इसके बाद 21 जून की शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने ‘मैरी’ को बतौर इनाम 10 हज़ार रुपये भी दिए. 

Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना पांच दिन पहले की है जहां बबराला थाना क्षेत्र में एक 6 साल की बच्ची का रेप हुआ था. वो घर से खेलने के लिए निकली थी. लेकिन जब बहुत देर तक वापस नहीं लौटी तो घरवालों ने खोजना शुरू किया. फिर बच्ची बेहोशी की हालत में घर से करीब 300 मीटर दूर जंगलों में मिली. परिजन तुरंत बच्ची को अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी. 

‘मैरी’ ने आरोपी को पकड़वाया

बच्ची के पिता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है. संभल के SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जांच में डॉग स्क्वाड की मदद ली. पुलिस ने डॉग ‘मैरी’ को घटनास्थल से मिला गमछा सूंघाया. जिसके बाद मैरी खेतों और जंगलों से होते हुए एक दिशा में बढ़ी और सीधे संदीप नाम के युवक के घर पहुंची. जब पुलिस वहां पहुंची तो संदीप वहां नहीं था. जांच में पता चला कि पुलिस की भनक लगते ही वो फरार हो गया था.

Advertisement

पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू की. बबराला-राजपुरा मार्ग पर पुलिस तैनात थी. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, एसपी ने बताया कि संदीप ने पुलिस पर फायरिंग की. जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में उसके पैर पर गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी के पास से एक बंदूक और कारतूस बरामद किए हैं. 

ये भी पढ़ें: पुलिस का कुत्ता ड्यूटी पर सो गया, विभाग ने साल का आखिरी बोनस ही काट लिया

पुलिस ने क्या बताया?   

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मैरी एक गोल्ड मेडलिस्ट डॉग है. ऐसा पहली बार नहीं है जब उसने पुलिस की मदद की हो. उन्होंने बताया कि बिलासपुर ब्लाइंड मर्डर केस और संभल के अन्य मामलों में भी मैरी ने निर्णायक भूमिका निभाई है. 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक एविडेंस और डॉग स्क्वाड की मदद से केस को सफलतापूर्वक सुलझा लिया गया है. मैरी को दस हज़ार रुपये सम्मान के तौर पर दिए गए हैं. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 

वीडियो: संभल का ‘काला बैग कांड’, पति की हत्या कर शरीर के किए टुकड़े

Advertisement