अल्जीरिया (Algeria) के कप्तान रियाद महरेज (Riyad Mahrez) अब नेशनल कलर में नहीं दिखेंगे. उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. मैनचेस्टर सिटी के पूर्व फुटबॉलर ने यह फैसला FIFA World Cup 2026 में स्विटजरलैंड (Switzerland) के खिलाफ मिला हार के बाद लिया. राउंड ऑफ 32 के नॉकआउट मुकाबले में स्विटजरलैंड ने अल्जीरिया को 2-0 से हराया. इस हार के बाद वर्ल्ड कप में अल्जीरिया का कैंपेन समाप्त हो गया.
मैनचेस्टर सिटी के पूर्व स्टार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, वर्ल्ड कप की हार बनी वजह!
अल्जीरिया ( Algeria) के कप्तान रियाद महरेज (Riyad Mahrez) ने इंटनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया है. उन्होंने यह फैसला राउंड 32 में स्विटजरलैंड ((Switzerland)) के खिलाफ मिली हार के बाद लिया. नॉक आउट मुकाबले में स्विस टीम ने अल्जीरिया को 2-0 से हराया.


महरेज ने मैच के बाद beIN Sports से बात करते हुए रिटायरमेंट के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा,
यह नेशनल टीम के लिए मेरा लास्ट मैच था. अपने देश को रिप्रजेंट करना मेरा बचपन से सपना था. मेरे करियर में अच्छे और खराब दोनों तरह के पल आए. देश के लिए खेलना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान और गर्व की बात रही. अब नई जेनरेशन को आगे आने का मौका मिलना चाहिए.
महरेज ने आगे बताया,
हमारा टारगेट वर्ल्ड कप में आगे बढ़ना था. मुझे लगता है कि यह एक ऐसा मैच था जो हमारी पहुंच में था. हमने गलतियों की वजह से 2 गोल खाए, और भारी कीमत चुकानी पड़ी.
मैच खत्म होने के बाद, ग्राउंड से बाहर जाते समय महरेज ने स्टैंड्स में मौजूद फैंस की तरफ थम्ब्स अप किया. उन्होंने अपना हाथ दिल पर रखा और हवा में हाथ हिलाते हुए भावुक विदाई ली. महरेज का रिटायरमेंट अल्जीरियाई फुटबॉल के लिए एक युग का अंत है. 35 साल के महरेज 12 साल तक इंटरनेशनल फुटबॉल में एक्टिव रहे.
FIFA World Cup 2026 में महरेज ने इम्पैक्ट डाला. ऑस्ट्रिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में उन्होंने 2 गोल दागे. साथ ही जॉर्डन के खिलाफ एक असिस्ट भी किया.
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद नागेल्समैन का इस्तीफा, जुरगेन क्लॉप क्या जर्मनी के कोच बनेंगे
‘120’ मैच खेले रियादफरवरी 1991 में फ्रांस में जन्मे महरेज ने 2013 में अल्जीरिया को रिप्रजेंट करने का फैसला किया. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 120 मैच खेले और 40 गोल मारे. इसके अलावा, 45 असिस्ट भी किए. महरेज अल्जीरिया के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. इस्लाम स्लिमानी (Islam Slimani) ने अल्जीलिया के लिए सबसे ज्यादा 49 गोल दागे थे.
कप्तानी में अल्जीरिया को (AFCON) जितायारियाद महरेज ने 2019 में अल्जीरिया की कप्तानी करते हुए अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स (AFCON) का खिताब जिताया. तब, फाइनल में अल्जीरिया ने सेनेगल को हराया था. क्लब लेवल पर रियाद महरेज 5 बार के विनर हैं. उन्होंने लेस्टर सिटी (Leicester City) के लिए एक बार और मैनचेस्टर सिटी के लिए 4 बार प्रीमियर लीग का खिताब जीता.फिलहाल, रियाद महरेज सऊदी अरब के प्रोफेशनल क्लब अल-अहली के लिए खेलते हैं.
वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?


















