The Lallantop

वांगा का क्रिटिक्स को खुला चैलेंज, "प्रभास की स्पिरिट को मार कर दिखाओ..."

वांगा का आरोप है कि उनकी फिल्म 'रोमांचकम' को क्रिटिक्स ने ही बर्बाद कर दिया.

Advertisement
post-main-image
'स्पिरिट' का क्लैश सलमान खान की 'मॉन्स्टर' से होगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' 5 मार्च को रिलीज होगी, जिसे प्रणय रेड्डी वांगा ने क्रिटिक्स को चुनौती देते हुए अपनी कंपनी भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले प्रस्तुत किया है।
  • पहले भद्रकाली पिक्चर्स की फिल्म 'रोमांचकम' को खराब रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण प्रणय रेड्डी वांगा ने फिल्म आलोचकों को प्रोडक्शन की मेहनत को समझने में असफल बताया और उन्हें दोषी ठहराया।
  • प्रणय रेड्डी वांगा ने खुली चुनौती दी है कि 'स्पिरिट' की रिलीज़ पर क्रिटिक्स की प्रतिक्रिया अलग होगी, और इससे इस फिल्म की सफलता या असफलता की स्थिति स्पष्ट होगी।

Sandeep Reddy Vanga अपनी पहली रिलीज़ Arjun Reddy के बाद से ही विवादों में रहे हैं. कुछ लोगों को उनकी स्टोरीटेलिंग का बोल्ड तरीका पसंद आता है. वहीं कई लोग उन पर सवाल उठाते रहे हैं. इस वक्त वो Prabhas के साथ Spirit बना रहे. इसे उनकी सबसे खूंखार फिल्म बताया जा रहा है. ऐसे में संदीप के भाई और फिल्म के प्रोड्यूसर Pranay Reddy Vanga ने क्रिटिक्स को चैलेंज कर दिया.

Advertisement

हुआ ये कि वांगा भाइयों ने अपनी कंपनी भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले एक तेलुगु फिल्म प्रोड्यूस की थी. 'रोमांचकम' नाम की इस मूवी को 14 करोड़ में बनाया गया था. मगर ऑडियंस और क्रिटिक्स ने इसे खराब रिस्पॉन्स दिया. इस कारण मूवी को अपना बजट वसूलने में भी दिक्कतें आ रही हैं. प्रणय रेड्डी वांगा ने इस बात के लिए क्रिटिक्स को दोषी ठहराया है.

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फिल्म आलोचकों को आड़े हाथ ले लिया. उनके मुताबिक, किसी मूवी को रिव्यू करना काफी आसान काम है. उसकी तुलना फिल्ममेकिंग से नहीं की जा सकती, जहां प्रोडक्शन के वक्त मेकर्स के पसीने छूट जाते हैं. क्रिटिक्स पर अपनी नाराज़गी जताते हुए वो कहते हैं,

Advertisement

"अगर आप कभी प्रोडक्शन में काम करते हैं, तो आपको समझ आएगा कि डायरेक्टर लिखी हुई कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए कितनी मेहनत करता है. साथ ही उसे शूटिंग के दौरान किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.”

अपनी बात जारी रखते हुए प्रणय ने कहा कि क्रिटिक्स ने 'रोमांचकम' को 'खत्म' कर दिया. ऐसा इसलिए क्योंकि वो एक छोटी फिल्म थी. मगर वो लोग प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' के साथ ऐसा नहीं कर पाएंगे. क्रिटिक्स को चैलेंज करते हुए प्रणय कहते हैं,

"उन्होंने एक छोटी फिल्म के साथ ऐसा किया. अगर उनमें सच में हिम्मत है तो देखते हैं कि स्पिरिट की रिलीज़ के वक्त क्या होता है. जब मूवी आएगी, तब सब पता चल जाएगा."

Advertisement

प्रणय की बात सुनकर होस्ट ने पूछा कि क्या वो फिल्म क्रिटिक्स को खुली चुनौती दे रहे हैं. इस पर उन्होंने 'हां' में जवाब दिया. प्रणय ने साफ़ कहा कि उन्हें और 'स्पिरिट' की टीम को इस मूवी पर पूरा भरोसा है. रही फिल्म की बात, तो संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास लंबे समय से इस मूवी की शूटिंग कर रहे हैं. वो अगले साल 05 मार्च को ईद से ठीक पहले इसे सिनेमाघरों में रिलीज़ करेंगे.

वीडियो: ‘स्पिरिट’ में 100 लोगों से भिड़ेंगे प्रभास, जेल फाइट शुरू

Advertisement