The Lallantop

UP में एक परिवार पर हंगामा, यहां पंजाब के छह परिवार आपस में भिड़े हैं

विधानसभा चुनाव में रिश्तों की नई टेक है ये.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
देश के कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं. यूपी और पंजाब के चुनाव ने तो जोर पकड़ लिया है. यूपी में तो इतना कि पुत्र अखिलेश पिता मुलायम की कसमें खा-खाकर पार्टी पर ही कब्जा कर लिये. बाप जिंदगी भर दूध गरम करते रहे. बेटा मलाई खा रहा है. पर पंजाब भी इस मामले में साइलेंट नहीं है. पंजाब में भी यही रस्मो-रिवाज फॉलो किया जा रहा है.
टिकटों के बंटवारे को लेकर घमासान हुआ पड़ा है. सबको मिल नहीं रहा. नवोदय टाइम्स के मुताबिक तो एक ही सीट से बाप-बेटा, भाई-बहन, चाचा-भतीजा आपस में लड़ रहे हैं.
1. बटाला विधानसभा से भाई-भाई लड़ रहे हैं
यहां से मौजूदा विधायक हैं ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सचिव अश्विनी सेखड़ी. टिकट इनको फिर मिल गया है. पर इनके भाई इंद्र सेखड़ी इनके खिलाफ निर्दलीय लड़ रहे हैं. पिछले चुनाव में इंद्र ने भाई की मदद की थी.
Ashwani-Sekhri
अश्विनी सेखड़ी

2. मालेरकोटला विधानसभा से बहन-भाई लड़ रहे हैं
इस इलाके में मुस्लिम आबादी ज्यादा है. यहां से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं रजिया सुल्ताना. पूर्व विधायक हैं. इनके भाई अरशद डाली आम आदमी पार्टी की तरफ से हैं. रजिया पिछला चुनाव अकाली दल की निसारा खातून से हारी थीं. इस बार निसारा को टिकट नहीं मिला है.
rajia sultana
रजिया सुल्ताना

3. खेमकरण विधानसभा से बाप-बेटे के बीच ठनी थी
यहां पर पूर्व कांग्रेसी मंत्री गुरचेत सिंह भुल्लर के बेटे सुखपाल भुल्लर को कांग्रेस ने टिकट दे दिया है. गुरचेत भड़क कर अपने बेटे के खिलाफ उतरने की बात कर रहे थे. पर अब पता चल रहा है कि सुलह हो गई है. पर ये भी खबर आ रही है कि बेटे का टिकट रुकवाने की कोशिश भी कर रहे हैं. दूसरा बेटा अनूप बाप की तरफ से है.
Sukhpal-Bhullar-Rahul-Gandhi
सुखपाल भुल्लर

4. नवाशहर विधानसभा में चाचा-भतीजा भिड़े पड़े हैं
यहां पर कांग्रेस के एक नेता हुआ करते थे दिलबाग सिंह डालेके. उनके परिवार के कई लोग राजनीति में हैं. इस बार यहां पर कांग्रेस ने 25 साल के अंगद सैणी को टिकट दिया है. यह मौजूदा विधायक गुरइकबाल कौर के बेटे हैं. विधायक ने बेटे के लिए सीट छोड़ दी है. पर मुकाबले में हैं कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी जॉइन किये अंगद के ताऊ पूर्व सांसद चरणजीत चन्नी.
file-photo-chacharanjit-singh-channi- चरणजीत चन्नी

5. डेरा बाबा नानक विधानसभा से भी भाई-भाई के बीच जारी है जंग
यहां पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संतोख सिंह रंधावा के बेटे सुखजिंदर सिंह को टिकट मिल गया है. पर भाई इंद्रजीत सिंह अपने भाई का विरोध कर रहे हैं.
Sukhjinder-Singh-Randhawa-congress सुखजिंदर सिंह

6. लुधियाना सैंट्रल से अलग ही किस्सा आया है
यहां से 3 बार भाजपा विधायक रहे हैं सतपाल गोसाईं. पर उनकी उम्र 70 साल हो चुकी है. तो भाजपा के नियमों के मुताबिक उनको टिकट नहीं मिलेगा. इसके चलते उनका बेटा, बेटी, पोता सब भिड़ रहे हैं. पर अभी टिकट फाइनल नहीं हुआ है.
Satpal-Gosain-bjpLudhiana-Central
सतपाल गोसाईं

कबाड़ी का काम करते हैं नरेंद्र मोदी के भाई, भाभी मांजती हैं बर्तन

अखिलेश, मुलायम को असली झटका तो अब लग सकता है

दिल्ली के अपने विधायक को पंजाब में चुनाव लड़ाने ले जा रहे केजरीवाल

https://www.youtube.com/watch?v=cAKAceI6R5c
https://www.youtube.com/watch?v=nHwVSMt-dTk

Advertisement
Advertisement