The Lallantop

न्यूजीलैंड दौरे पर होगी आकाश दीप की वापसी, अय्यर को मिल सकती है ODI कप्तानी

भारत को इसी महीने न्यूजीलैंड का दौरा करना है. इस सीरीज पर टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएंगी. इसी दौरान इंडिया ए टीम भी न्यूजीलैंड का दौरा करेगी. बोर्ड ने इस दौरे के लिए लगभग 60 खिलाड़ियों का वीजा तैयार किया है.

Advertisement
post-main-image
आकाश दीप सात महीने से टीम इंडिया से बाहर हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसके लिए चयन समिति की बैठक अक्टूबर में होने की संभावना है और तेज गेंदबाज आकाश दीप की टीम में वापसी हो सकती है।
  • ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि आकाश दीप सात महीने की पीठ की चोट से उबर कर घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन कर चुके हैं और टीम प्रबंधन ने उन्हें संभल कर गेंदबाजी कराने की सलाह दी है।
  • न्यूजीलैंड दौरे में पांच वनडे मैच होंगे जो वर्ल्ड कप के लिए महत्वपूर्ण हैं, जबकि टेस्ट सीरीज के लिए चयनित खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए सीमित समय मिलेगा, जिससे कप्तान और टीम रणनीति में बदलाव हो सकता है।

भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करेगा. इस दौरे पर टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएंगी. इस दौरे के लिए सिलेक्शन कमेटी की बैठक छह या सात अक्टूबर को होने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरे पर तेज गेंदबाज आकाश दीप की वापसी होने वाली है. आकाश दीप ने सात महीने से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. वह पीठ की चोट के कारण रिहैब कर रहे थे.

Advertisement
आकाश दीप की वापसी

आकाश दीप ने ईरानी कप के साथ घरेलू क्रिकेट में वापसी की. उन्होंने दोनों पारियों में 24 ओवर में 68 रन देकर छह विकेट झटके. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने कहा,

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने रेस्ट ऑफ इंडिया के कोचिंग स्टाफ को बताया था कि आकाश दीप से संभलकर गेंदबाजी कराई जाए. क्योंकि न्यूजीलैंड सीरीज के लिए आकाश दीप की वापसी होनी है. वह 138 से 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं. इससे दिखता है कि वह पूरी तरह ठीक हैं.

Advertisement

न्यूजीलैंड दौरे पर पांच वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी. यह सीरीज वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम है. मुश्किल यह है कि वनडे सीरीज 15 नवंबर को खत्म होगी. टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी. लगभग 8 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें दोनों सीरीज के लिए चुना जा सकता है. इनमें कप्तान शुभमन गिल, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (वनडे में रिजर्व सलामी बल्लेबाज), विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, नीतिश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. इन खिलाड़ियों के पास टेस्ट सीरीज के अभ्यास के लिए केवल तीन ही दिनों का समय होगा.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने नया टी20 कप्तान चुना, लेकिन उसे वनडे टीम से निकाल दिया 

श्रेयस अय्यर होंगे कप्तान

इसी कारण संभावना है कि कप्तान गिल और कुछ नियमित टेस्ट खिलाड़ी आखिरी दो वनडे का हिस्सा नहीं होंगे. अगर गिल को आखिरी दो वनडे में आराम दिया जाता है तो उप-कप्तान श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे.

Advertisement

नई सिलेक्शन कमेटी की अगुआई फिलहाल प्रज्ञान ओझा करेंगे. इस कमेटी को सिर्फ न्यूजीलैंड दौरे नहीं बल्कि भारत ए के न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी टीम सिलेक्शन करना है. यह सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी. सीरीज में तीन ‘अनऑफिशियल टेस्ट’ खेले जाएंगे. बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए 60 टॉप नेशनल क्रिकेटर्स के वीजा तैयार किए हैं. इसमें टी20 अंतरराष्ट्रीय, वनडे, टेस्ट और भारत ए के तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैच को ध्यान में रखा गया है.

वीडियो: मीराबाई चानू ने जीता पहला एशियन गेम्स मेडल, जीता सिल्वर

Advertisement