The Lallantop

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अजीत आगरकर को किया मजबूर!

15 साल के Vaibhav Sooryavanshi को टीम इंडिया में जगह मिल गई है. आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर वैभव को T20I टीम में शामिल किया गया है. टीम अनाउंसमेंट के दौरान चीफ सेलेक्टर Ajit Agarkar ने भी उनकी खूब तारीफ की.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सबसे यंगेस्ट क्रिकेटर हो सकते हैं. (फोटो-AP/AFP)

वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के बैटर बन सकते हैं. वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड टूर के लिए T20I टीम में जगह मिली है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का ऐलान 6 जून को किया गया. इसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं. साथ ही IPL में शानदार बॉलिंग करने वाले प्रिंस यादव को भी जगह मिली है. हालांकि, सबसे कमाल की बात ये रही कि वैभव के सेलेक्शन को चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर ने बताया कि वैभव ने उन्हें मजबूर कर दिया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
आगरकर ने वैभव को लेकर क्या कहा?

चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर और BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैक‍िया ने 6 जून को टीम इंडिया का ऐलान किया. इस दौरान जब उनसे वैभव को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा,

वैभव ने हमें उसे चुनने के लिए मजबूर कर दिया है. लगातार दो IPL में हम उसके टैलेंट को देख सकते हैं. जाहिर है आगे और भी कठिन चुनौतियां होंगी. उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को साबित किया है.

Advertisement

आगरकर ने वैभव के फ्यूचर को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा,

वैभव ने अभी अपनी जर्नी शुरू की है. डोमेस्टिक सीजन शुरू होने पर निश्चि‍त तौर पर हम उनके दूसरे फॉर्मेट्स में भी प्रदर्शन पर नज़र रखेंगे. फिलहाल हमारा ध्यान इस बात पर है कि वह T20I टीम में क्या योगदान दे सकता है.

आगरकर ने वैभव के IPL में शानदार प्रदर्शन पर भी बात की. उन्होंने आगे कहा,

Advertisement

वैभव ने अकेले अपने दम पर राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ्स में पहुंचाया. एक 15 साल के बच्चे के लिए इतने कॉम्पिटिटिव और दबाव वाले टूर्नामेंट में ऐसा प्रदर्शन करना काबिल-ए-तारीफ है. वो एक गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. हमें उनसे काफी उम्मीदें हैं.

undefined

वैभव बन सकते हैं सबसे यंगेस्ट डेब्यूटेंट

वैभव ने IPL 2026 में शानदार परफॉर्मेंस किया. टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले वो सबसे यंग प्लेयर बन गए. इसके अलावा वो टूर्नामेंट के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर, सुपर सिक्सेज और एमर्जिंग प्लेयर भी बने. वैभव ने टूर्नामेंट के दौरान कुल 72 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया. 19 साल के इतिहास में कोई दूसरा बैटर एक सीजन में 60 छक्के भी नहीं लगा सका था.

फिलहाल वैभव इंडिया ए टीम का भी हिस्सा हैं. वो श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज में चुना गया है. ये टूर्नामेंट 9 जून से 21 जून के बीच खेला जाएगा. इसके बाद वैभव आयरलैंड के ख‍िलाफ T20I टीम में भी ओपन करते नज़र आ सकते हैं.

26 जून से शुरू होने वाले दो मैचों की इस सीरीज में वैभव ओपन करते हैं तो वो टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सबसे यंगेस्ट प्लेयर भी बन जाएंगे. इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. तेंदुलकर ने 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के ख‍िलाफ डेब्यू किया था. वहीं, वैभव की उम्र फिलहाल 15 साल 51 दिन ही है.

वीडियो: क्या यशस्वी जायसवाल IPL 2026 के बाद राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ देंगे?

Advertisement