The Lallantop

कहीं आवारा कुत्ते ने दो साल के बच्चे का गाल फाड़ डाला, कहीं पिटबुल ने 6 महीने के बच्चे को घसीटा

Dog attack: कुत्तों के हमले की खबर अक्सर सुनने को मिल जाती है. हाल ही में महाराष्ट्र के जालना और हरियाणा के सोनीपत से ऐसी ही खबर आई है. दो साल की एक बच्ची और 6 महीने के बच्चे पर डॉग ने हमला किया.

Advertisement
post-main-image
दोनों बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. (कर्टसी-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • महाराष्ट्र के जालना के नेशनल नगर स्थित गीतांजलि कॉलोनी में एक आवारा कुत्ते ने दो साल की बच्ची जैनब पठान पर हमला कर उसके गाल को फाड़ दिया और उसे गंभीर चोटें आईं।
  • स्थानीय लोगों के अनुसार, होटल द्वारा कूड़ा नेशनल डियर कॉलेज के पास डालने से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है, जिससे बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा को खतरा हो रहा है।
  • घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महानगरपालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने की मांग की है और सुरक्षा उपायों की आवश्यकता जताई है।

महाराष्ट्र के जालना में एक आवारा कुत्ते ने दो साल की बच्ची पर हमला कर उसका गाल फाड़ दिया. हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. हमलावर कुत्ता उसे घर से बाहर खींचकर ले गया था. घटना के बाद से स्थानीय लोग काफी गुस्से में हैं. उनका कहना है कि कुत्तों की बढ़ती संख्या से बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है.

Advertisement

बच्ची का नाम जैनब पठान है. वो गीतांजलि कॉलोनी इलाके के नेशनल नगर में रहती है. इंडिया टुडे से जुड़े गौरव विजय की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची घर के अंदर थी. तभी एक आवारा कुत्ता घर में आया और उसे खींचकर बाहर ले गया. डॉग ने उसके गाल को बुरी तरह से नोच खाया. जैनब की रोने की आवाज सुनने के बाद तुरंत घरवाले बाहर आए और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए.

स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है. एक स्थानीय नागरिक ने बताया,

Advertisement

“विशाल कॉर्नर पर जितने भी होटल हैं, वो अपना वेस्टेज खाना नेशनल डियर कॉलेज के पास लाकर डाल रहे हैं. उस वजह से वहां डॉग की संख्या बढ़ रही है. रात 11-12 बजे के पास जब कोई बच्चा बाहर होता है, तो ये उन पर हमला कर देते हैं. होटल वालों को समझाया. लेकिन वो सुनते नहीं हैं.”

लोगों का कहना है कि शहर के कई इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है. इनके कारण बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है. उन्होंने महानगरपालिका प्रशासन से आवारा कुत्तों से जुड़ी समस्या पर नजर डालने के अपील की है.

सोनीपत में 6 महीने के बच्चे पर अटैक

हरियाणा के सोनीपत में भी एक 6 महीने के बच्चे पर पिटबुल ने हमला किया. पिटबुल ने बच्चे को उसकी बुआ के हाथ से झपट्टा मारकर नीचे गिरा दिया. जमीन पर घसीटा. उसका एक हाथ अपने मुंह में दबा लिया. यह घटना CCTV कैमरा में कैद हो गई. 

Advertisement

वीडियो में गली में बच्चा अपनी बुआ की गोद में नजर आ रहा है. तभी पिटबुल घर के अंदर से निकलकर लड़की पर हमला कर देता है. इससे बच्चा महिला के हाथ से छूटकर नीचे गिर जाता है. जब बुआ, उसे उठाने की कोशिश करती है तो पिटबुल बच्चे का हाथ अपने मुंह में ले लेता है और जबड़े में दबाकर रास्ते पर घसीटता है.

ये भी पढ़ें: 'ये मेरा बॉयफ्रेंड है', शाहनवाज पर अटेंप्ट टू मर्डर का आरोप लगाने वाली लड़की का पुराना वीडियो वायरल

पिटबुल के हमला करते ही आसपास बैठे लोग उसे बचाने की कोशिश करते हैं. तभी एक लड़का आता है और पिटबुल का जबड़ा पकड़कर बच्चे को किसी तरह छुड़ा लेता है.

घटना में बच्चे के चेहरे, मुंह, हाथ पर गहरे घाव हो गए. उसका इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है. परिवार की तरफ से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. लेकिन इंसीटेंड के बाद से कुत्ते के मालिक की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं.

वीडियो: BRICS Summit के बाद नेताओं की बीमारी की अफवाहों पर MEA का जवाब

Advertisement