The Lallantop

रहाणे के संन्यास के बाद अब कौन होगा KKR का नया कप्तान?

Ajinkya Rahane Retirement : 30 जुलाई को Ajinkya Rahane ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. वो IPL 2026 में Kolkata Knight Riders के कप्तान थे. ऐसे में अब कौन ले सकता है 3 बार की चैंपियन टीम KKR की जिम्मेदारी?

Advertisement
post-main-image
अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अजिंक्य रहाणे ने सभी क्रिकेट फॉर्मेट से संन्यास लिया है, जिससे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को IPL के अगले सत्र में नया कप्तान नियुक्त करना होगा।
  • रहाणे के संन्यास के बाद KKR के पास कप्तानी के लिए टीम के मौजूदा प्लेयर्स या ट्रेड/ऑक्शन के माध्यम से नया कप्तान लाने के विकल्प उपलब्ध हैं।
  • KKR संभावित रूप से रिंकू सिंह को नया कप्तान बनाएगा और IPL 2027 के मेजर ऑक्शन से पहले बड़े बदलावों के लिए टीम की रणनीति तैयार करेगा।

अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया. मतलब अगले साल वो IPL में भी नज़र नहीं आएंगे. पिछले दो साल से वो कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे. माने अब अगले सीजन से पहले KKR को एक नए कप्तान की जरूरत होगी. टीम के पास इसके दो विकल्प हैं. पहला कि टीम में मौजूद प्लेयर्स में से किसी को जिम्मेदारी सौंपी जाए. दूसरा कि ट्रेड या ऑक्शन के जरिये नया कप्तान ले आएं.

Advertisement

केकेआर मैनेजमेंट क्या फैसला लेगा वो तो आगे ही पता चलेगा. लेकिन, एक फैक्ट ये भी है कि टीम को फ्यूचर भी ध्यान में रखना होगा. शॉर्ट पीरियड के लिए किसी को बतौर कप्तान लाना, शायद ही चॉइस हो. IPL 2027 के बाद फिर मेजर ऑक्शन होना है. माने टीम में बड़े लेवल पर फेरबदल होंगे. ऐसे में हाई चांस यही है कि टीम एक साल के लिए ट्रेड या ऑक्शन में कप्तान पर खर्च करने से बचेगी. यानी बतौर कप्तान रिंकू सिंह फर्स्ट चॉइस हैं.

कोच नायर ने दिया था हिंट

IPL 2026 से पहले ही रिंकू सिंह को टीम का वाइस कैप्टन बनाया गया है. हेड कोच अभ‍ि‍षेक नायर के मुताबिक, ये स्टेप फ्यूचर प्लानिंग का ही हिस्सा था. उन्होंने कहा था,

Advertisement

हाल के सालों में हमने रिंकू सिंह को इवॉल्व होते देखा है. न सिर्फ बतौर क्रिकेटर, बल्कि एक लीडर के तौर पर भी. पिछले कुछ सालों में उनका प्रदर्शन ऐसा रहा है कि कुछ बोलने की जरूरत ही नहीं है. न सिर्फ फील्ड पर, बल्कि ऑफ फील्ड भी. वो ऐसे प्लेयर हैं, जिसकी ये टीम सुनती है.

उन्होंने आगे कहा था,

हम रिंकू पर थोड़ी और जिम्मेदारी डालना चाहते हैं. इससे बेहतर समय नहीं हो सकता. वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ वो जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं. वो रहाणे की काफी मदद कर सकते हैं.

Advertisement

वैसे रिंकू के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी का तो अनुभव नहीं है. लेकिन, उनका कप्तानी रिकॉर्ड शानदार रहा है. UPT20 लीग में रिंकू मेरठ मै‍वरिक्स के कप्तान हैं. उनकी कप्तानी में टीम 2024 में चैंपियन और 2025 में रनर्स अप रही थी. कुल 18 मुकाबलों में उन्होंने बतौर कप्तान 13 मुकाबले जीते हैं. साथ ही लिस्ट ए क्रिकेट में भी उनके पास उत्तर प्रदेश की अगुवाई का अनुभव है. 2024-25 में भुवनेश्वर कुमार के बाद उन्होंने ही उत्तर प्रदेश की कप्तानी का दायित्व संभाला था.  

ये भी पढ़ें : भारतीय फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा मैच! कोलकाता में भिड़ेगी 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील

नरेन और पॉवेल भी विकल्प

वहीं, टीम में मौजूद अन्य प्लेयर्स की बात करें तो, इनमें सुनील नरेन और रॉवमन पॉवेल भी कप्तानी के विकल्प हो सकते हैं. सुनील टीम के सबसे अनुभवी प्लेयर हैं. नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी से उनका नाता 2012 से रहा है. वो मौजूदा टीम के एकमात्र प्लेयर हैं, जिनके रहते हुए टीम ने तीनों ट्रॉफी जीती थी. हालांकि, उनके पास टीम की कप्तानी का अनुभव नहीं है. लेकिन, दुनियाभर की लीग्स में फ्रेंचाइजी के लिए खेलने के कारण टीम की माइंडसेट से वो पूरा इत्तेफाक रखते हैं.

वहीं, रॉवमन पॉवेल के पास कप्तानी का भी अनुभव है. उन्होंने 2022 से 2024 के बीच 37 मुकाबलों में वेस्टइंडीज की कप्तानी की है. केकेआर ने उन्हें 2025 में ज़्यादा मौका नहीं दिया था. लेकिन, इस साल उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 11 मैच खेले थे. ऐसे में वो भी टीम के एक ओवरसीज विकल्प हो सकते हैं.

ट्रेड विंडो भी है विकल्प

वहीं, अगर ट्रेड विंडो की बात करें, तो ये ऑक्शन के एक सप्ताह पहले तक खुला रहता है. ऑक्शन अमूमन दिसंबर में होता है. इसके बाद फिर ये विकल्प खुल जाता है. बीसीसीआई ने अभी तक रिटेंशन की डेडलाइन अनाउंस नहीं की है. लेकिन, अमूमन ये नवंबर में ही होता है. ऐसे में आगे आने वाले महीनों में ये साफ हो जाएगा कि KKR आख‍ि‍र क्या फैसला करती है? 

उनके पास ट्रेड विंडो में हार्दिक पंड्या को लाने का विकल्प हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक नई फ्रेंचाइजी की तलाश में हैं. ऐसे में क्या उन्हें KKR अपने साथ लाती है या नहीं ये तो समय ही बताएगा? लेकिन, रिंकू और एक साल बाद मेजर ऑक्शन KKR को बाहर झांकने से जरूर रोकेंगे. 

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

Advertisement